लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बहरीन, कुवैत और जॉर्डन… धुआं-धुआं हुआ मिडिल ईस्ट, ईरान का अमेरिकी ठिकानों पर घातक हमला, ट्रंप को करारा जवाब

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध घातक रूप ले चुका है. अमेरिका ने ईरान के छह राज्यों पर एक साथ हमला कर दिया था. अब तेहरान ने इसका बदला लिया है. उसने सोमवार (13 जुलाई) को तीन अमेरिकी ठिकानों को टारगेट किया. तेहरान ने कुवैत, बहरीन और जॉर्डन को निशाने पर लिया है. उसने मिसाइल और ड्रोन से घातक हमला किया है.

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने अमेरिका को जवाब देते हुए कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में कई जगहों पर हमला किया है. ईरान ने जॉर्डन के प्रिंस हसन एयरबेस पर फ्यूल टैंक और मिसाइल डिपो को निशाने पर लिया है. जबकि बहरीन में अमेरिका के ड्रोन कमांड सेंटर पर धमाका किया है. ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर अमेरिका ने अटैक नहीं रोके तो वह उसके ठिकानों को तबाह कर देगा.

जॉर्डन ने ईरान की चार मिसाइलों को मार गिराने का दावा

जॉर्डन ने दावा किया है कि ईरान की ओर से कई मिसाइलें दागी गई हैं. उसने चार मिसाइलों को मार गिराने का दावा किया. वहीं कुवैत ने कहा है कि उसका एयर डिफेंस सिस्टम दुश्मन की मिसाइलों का मुकाबला कर रहा है. ‘अल जजीरा’ की रिपोर्ट के मुताबिक, कुवैती सेना के जनरल स्टाफ का कहना है कि एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को मार गिराया है.

अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों को बनाया निशाना 

‘फॉक्स न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी फोर्स ने रात भर में करीब 140 ईरानी सैन्य टारगेट पर हमला किया, जिससे तीन रातों में कुल हमलों की संख्या 300 से ज्यादा हो गई. वहीं ईरान ने वीकेंड में अमेरिका से जुड़ी जगहों और इलाके के देशों पर हमले किए. कुवैत ने कहा कि तीन उत्तरी बॉर्डर पोस्ट को नुकसान हुआ है. एक ड्रोन ने कुवैत ऑयल कंपनी के एक ऑफशोर ड्रिलिंग प्लेटफॉर्म पर भी हमला किया, जिसमें एक वर्कर घायल हो गया.

यह भी पढ़ें : मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- ‘मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे…’

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, ‘वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को…’

पाकिस्तान में जमीयत चीफ मौलाना फजलुर रहमान की आसिम मुनीर को चुनौती- ‘हिम्मत है तो वर्दी उतारो और…’

US Iran War News: अमेरिका ने 5 राज्यों पर किया एकसाथ अटैक तो भड़का ईरान, संयुक्त राष्ट्र के बयान पर भी हुआ आगबबूला

Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण

ईरान पर अटैक के लिए ट्रंप को क्यों निकालना पड़ा F-22 रैप्टर? US आर्मी का सबसे खतरनाक लड़ाकू विमान, जिसने मचाई तबाही

PoK में बगावत न रोक पाने वाला पाकिस्तान फिर कश्मीर को लेकर रोया, कहा- भारतीय सेना ने कश्मीरियों को बनाया बंधक

Leave a Comment