लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारत पिछली दो बार से टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनता आ रहा है, मगर इंग्लैंड ने जिस तरह से टीम इंडिया को धोया है, उसने विश्व विजेता की सारी पोल खोल कर रख दी है. खासतौर पर कप्तान हैरी ब्रूक और जोस बटलर ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. वहीं सैम कर्रन ने अपने गेंदबाजी वेरिएशन से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया.

पिछले कुछ सालों में देखा गया है कि इंग्लैंड के कुछ ही खिलाड़ी IPL में खेलते हैं. मगर भारत के खिलाफ हालिया प्रदर्शन को देखें तो इंग्लैंड के खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग में आकर खूब धमाल मचा सकते हैं. यहां इंग्लैंड के ऐसे 3 खिलाड़ियों के बारे में जान लीजिए, जो आईपीएल ऑक्शन में आए तो उनपर बहुत ऊंची बोली लग सकती है. बताते चलें कि आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी कैमरून ग्रीन हैं, जिन्हें 2026 की नीलामी में KKR ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा था.

हैरी ब्रूक

हैरी ब्रूक गजब की फॉर्म में हैं. भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज में उन्होंने सबसे ज्यादा रन (229) बनाए. इस साल अब तक 15 टी20 पारियों में उन्होंने 520 रन बना लिए हैं. IPL फ्रेंचाइजी हमेशा बड़े हिट लगाने वाले बल्लेबाजों की तलाश में रहती हैं. हैरी ब्रूक भी लंबे-लंबे छक्के लगाने में माहिर हैं और उनका साल 2026 में टी20 स्ट्राइक रेट 181.18 का है.

लियाम डॉसन

लियाम डॉसन स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं और इंग्लैंड की टी20 ब्लास्ट लीग में जबरदस्त ऑलराउंडर प्रदर्शन करके आए हैं. इसी बीच वो भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में तो अच्छा नहीं कर पाए, लेकिन पहले वनडे में 68 रनों की प्रभावशाली पारी खेली थी. उससे पहले टी20 ब्लास्ट लीग में उन्होंने बल्ले से 184 रन बनाए और गेंदबाजी में बढ़िया इकोनॉमी रेट से 9 विकेट भी चटकाए.

यह भी पढ़ें: ब्रिटेन दौरे पर 10 मैच में एक जीत, अब गौतम गंभीर नहीं रहेंगे टीम इंडिया के कोच! इस दिग्गज को मिलेगी कमान

बेन डकेट

बेन डकेट ने लॉर्ड्स वनडे मैच में 141 रनों की यादगार शतकीय पारी खेली. IPL की बात करें तो उन्हें 2025 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था, लेकिन सीजन शुरू होने से पहले ही उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था. बढ़िया फॉर्म और टी20 में 153 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट उन्हें IPL में एक खूंखार बल्लेबाल बना रहा होगा.

यह भी पढ़ें:

इस खिलाड़ी ने जीता ICC ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड, दावेदारों में भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी थे शामिल

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment