लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

खुद से 26 साल छोटी वामिका गब्बी संग रोमांस करने पर अक्षय कुमार ने दी सफाई, बोले- ‘हॉलीवुड में भी ऐसा होता है’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला को लेकर सुर्खियां बटोरते हुए दिखाई दे रहे हैं.इन दिनों वो फिल्म की पूरी टीम के संग मिलकर जमकर प्रमोशन कर रहे हैं. भूत बंगला फिल्म का हाल ही में एक सॉन्ग रिलीज हुआ है.

उस गाने में वामिका गब्बी के संग अक्षय कुमार रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसकी वजह से एक्टर को काफी ट्रोल होना पड़ रहा है. दरअसल वामिका उम्र में अक्षय कुमार से काफी छोटी हैं. दोनों की उम्र में लगभग 26 साल का फासला है.

अक्षय कुमार ने दिया ये रिएक्शन

अक्षय जहां 58 साल के हैं तो वहीं वामिका गब्बी 32 साल की हैं. अब ट्रोल होने के बाद अक्षय कुमार ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है.न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में अक्षय ने ट्रोलिंग पर बात करते हुए कहा,’तो क्या है? हमने पहले कभी देखा नहीं है क्या?हॉलीवुड में भी ऐसा होता है. कभी-कभी स्क्रिप्ट की जरूरत होती है.रियल लाइफ में भी कई लोग अपने से बड़े या छोटे से शादी करते हैं.’

वहीं, फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन ने भी इस पर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि एनटीआर और एमजीआर जैसे लोग अक्सर कहते थे कि रियल उम्र और फिल्मी उम्र में काफी अंतर होता है.फिल्म में किसी भी एक्टर की जो उम्र दिखाई जाती है, वो उसके रियल उम्र को बिल्कुल भी नहीं दर्शाती.

एक्टर्स को लोग उनकी फिल्मी उम्र के साथ भी खूब पसंद करते हैं, इसमें किसी को कोई परेशानी नहीं होती है. शूटिंग के दौरान ऐसा हो सकता है कि किसी जोड़ी को देख लोगों को लगे कि ये ठीक नहीं है.लेकिन, उम्र के अंतर से जुड़ा ये फैसला बिल्कुल भी नहीं हो सकता है.

प्रियदर्शन ने आगे कहा कि तब्बू या अक्षय के साथ जब वो फिल्म की शूटिंग करते हैं तो उन्हें देखने में उनको कोई दिक्कत नहीं होती. दर्शक भी जब फिल्म देखते हैं तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं रहती. ऐसा कैरेक्टर और फिल्म में उनकी उम्र की वजह से होता है.

ये भी पढ़ें:-दो बीवियों वाले ‘यूट्यूबर’ अरमान मलिक पांचवीं बार बने पिता, वीडियो शेयर कर कहा- ‘इतना बड़ा खानदान बनाऊंगा..’

 





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘उनके पास और कोई काम नहीं है?’, क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने बताया सच

‘3 इडियट्स’ से ‘सुपर 30’ तक, एजुकेशन सिस्टम की हकीकत से रूबरू कराती हैं ये 7 कहानियां

Tushar Hiranandani Wins Film Reward: ‘श्रीकांत’ के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी बोले- नेशनल अवॉर्ड मिलना किसी बड़ी जीत से कम नहीं

The Odyssey BO Collection Day 1:’द ओडिसी’ की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म

Friday Box Office Collection: फ्राइडे को ‘द ओडिसी’ ने ‘धमाल 4’ की कर दी छुट्टी! चौपट हुई ‘अल्फा’ से ‘वेलकम टू द जंगल’, जानें- कलेक्शन

‘बंटवारा 1947’ से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!

Leave a Comment