रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ काफी पॉपुलर है। इस साल ‘बिग बॉस बांग्ला’ वापस आ रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली इस शो को होस्ट करने वाले हैं। होस्ट के तौर पर वह इस शो डेब्यू करेंगे। स्क्रीन के मुताबिक उन्होंने इस रियलिटी शो को होस्ट करने के लिए स्टार जलसा के साथ 125 करोड़ रुपये का करार किया है।

जारी हुआ शो का प्रोमो
‘बिग बॉस बांग्ला’ एक दशक बाद नए सीजन के साथ वापसी कर रहा है। स्टार जलसा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर बिग बॉस बांग्ला का पहला प्रोमो जारी किया है। इसमें ‘प्रिंस ऑफ कोलकाता’ का उनके नए रोल में स्वागत किया गया है। यह शो अपने तीसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है।

