मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के मिठनसराय गांव में पूजा के दौरान ब्रह्मस्थान पर अचानक पेड़ गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रसाद लेने जुटे थे लोग, तभी गिरा पेड़
जानकारी के अनुसार, पूजा संपन्न होने के बाद सभी लोग प्रसाद ग्रहण करने के लिए एकत्र हुए थे। इसी दौरान अचानक ब्रह्मस्थान परिसर में खड़ा पेड़ भरभराकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में कई लोग आ गए। हादसा इतना अचानक हुआ कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
पेड़ गिरते ही मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पेड़ के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
खबर अपडेट की जा रही है


