लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Top News:स्पेन ने विश्व कप जीता; आज से संसद का मानसून सत्र, पुलिस अलर्ट; चढ़ावा चोरी पर Sc में स्टेटस रिपोर्ट – Top News 20 July 2026 Spain Wins Fifa World Cup Ind Vs Eng Odi Series Sansad March

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


top news 20 july 2026 spain wins fifa world cup ind vs eng odi series sansad march

आज की बड़ी खबरें
– फोटो : अमर उजाला



आज की सुबह खेल के मैदान से बहुत बड़ी खबर आई है। फुटबॉल प्रेमियों को नया वर्ल्ड चैंपियन मिल गया है। फाइनल के रोमांचक मैच में फेर्रान टोरेस के एक शानदार गोल की मदद से स्पेन फुटबॉल का नया बादशाह बन गया है। इस हार के साथ ही मेसी की टीम अर्जेंटीना का दोबारा खिताब जीतने का सपना टूट गया। इधर क्रिकेट के मैदान से भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं है। साल 2019 के बाद पहली बार इंग्लैंड ने भारत से कोई वनडे सीरीज जीती है। इस निर्णायक मैच में जोस बटलर की धुआंधार पारी ने पूरा खेल पलट दिया। देश की राजधानी दिल्ली से इस वक्त सुरक्षा को लेकर बड़ी खबर है। खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला है कि प्रदर्शनकारी आज पीएम आवास का घेराव करने जा सकते हैं। इसे देखते हुए नई दिल्ली इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और वहां धारा 163 लगा दी गई है। संसद सत्र शुरू होने से ठीक पहले विपक्ष के गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। ऐसी खबरें हैं कि देश में परिसीमन बिल पर सरकार को डीएमके का साथ मिल सकता है। अगर ऐसा हुआ तो एनडीए सरकार संसद में दो-तिहाई बहुमत के बेहद करीब पहुंच जाएगी। समंदर से एक बहुत ही दुखद खबर आई है। गुयाना में 133 लोगों को ले जा रहा एक सरकारी जहाज अचानक पलट गया है। लापता लोगों को ढूंढने के लिए वहां की सरकार बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। संसद के मानसून सत्र में इस बार कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। लोकसभा के अंदर टीएमसी के बागी सांसदों के बैठने की जगह बदल दी गई है। स्पीकर ओम बिरला ने सदन के कुल 39 सांसदों की सीटों में फेरबदल किया है। दुनिया के दूसरे कोने में युद्ध का खतरा और बढ़ गया है। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देशों के लगभग 50 हजार सैनिक बिल्कुल मुस्तैद खड़े हैं, जिस पर भारत ने भी चिंता जताई है। पड़ोसी देश पाकिस्तान फिर से अपनी पुरानी हरकतों पर उतर आया है। आने वाली पांच अगस्त को भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करने की जिम्मेदारी वहां की सेना को मिली है। भारत को घेरने के लिए पाकिस्तान का पूरा सरकारी अमला एक्टिव हो चुका है। अमेरिकी राजनीति से भी एक बड़ी खबर है। रूस पर दबाव बढ़ाने के लिए अमेरिकी संसद में एक नया बिल पेश किया गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ईरान के खिलाफ कड़े कदम उठाना चाहते हैं, जिसका सीधा असर भारत के व्यापार पर भी पड़ सकता है। एंटरटेनमेंट की दुनिया की बात करें तो फिल्म स्टार अर्जुन कपूर और साहिबा बाली की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दोनों को भारतीय टीम को सपोर्ट करते देखा गया, जिसके बाद से उनके अफेयर की चर्चाएं तेज हैं। और आज की आखिरी खबर चीन की एक नई साजिश को लेकर है। जब पूरी दुनिया का ध्यान अमेरिका-ईरान संकट पर है, तब चीन ने चुपके से परमाणु मिसाइल का टेस्ट कर लिया है। चीन की इस हरकत से दुनिया के बाकी देशों की चिंता काफी बढ़ गई है। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें …


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Explainer:10 खेल, नई चुनौतियां और भारत की उम्मीदें, क्यों सबसे अलग होंगे ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स? – Commonwealth Games 2026 Explained New Rules, Games, History, Major Changes And India’s Road Ahead

Mea:विदेश मंत्रालय ने रूसी राजनयिक को किया तलब, जहाज पर हमले की निंदा की; चार भारतीयों की मौत पर क्या कहा? – Mea Summons Russian Diplomat Over Cargo Ship Attack That Killed 4 Indians

Team India:कोच गंभीर पर भड़का यह दिग्गज; संजू-वैभव के बाद इस भारतीय खिलाड़ी के साथ अन्याय करने का लगाया आरोप – Srikkanth Slams Gautam Gambhir Over Kl Rahul’s Batting Position After England Odi Defeat

Explainer:मध्य प्रदेश में यूसीसी की तैयारी पूरी, शादी-तलाक से लेकर लिव-इन पर क्या होंगे नए नियम? – Madhya Pradesh Moves Closer To Ucc: Here’s What The Draft Says On Marriage, Divorce And Live-in

Delhi Cjp Protest Live:जंतर-मंतर से संसद भवन तक हुए बवाल पर पांच Fir दर्ज, जांच में पुलिस को मिले कई अहम सबूत – Cjp Protest In Delhi Today Live Abhijeet Dipike Sonam Wangchuk Hunger Strike Updates In Hindi

Bihar News:सोशल मीडिया पर ऐसी रोक कि संभलना जरूरी; Nda सरकार का पेपर लीक और आरक्षण पर भी बड़ा फैसला – Bihar News Strict Action Against Those Making Offensive Comments On Social Media Paper Leak Jail Laws Agniveer

Leave a Comment