लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Mahakal Sawari 2026 Starts Aug 3: 6 Processions, Led Raths & 24×7 Medical Teams In Ujjain – Madhya Pradesh News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली भगवान श्री महाकाल की सवारियों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कलेक्टर एवं श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष श्रद्धालुओं को सुगम और सुव्यवस्थित दर्शन कराने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। महाकालेश्वर मंदिर में 30 जुलाई से 7 सितंबर तक भस्म आरती के पट सुबह तीन बजे खुलेंगे। आरती 3 से 5 बजे तक होगी। वहीं हर सोमवार पट 2:30 बजे खुलेंगे और आरती 2:30 से 4:30 बजे तक होगी। वही 8 सितंबर से समय पूर्ववत हो जाएगा।

कब-कब निकलेगी सवारी

श्रावण मास में चार और भादौ मास में दो सवारियां निकाली जाएंगी।

• प्रथम सवारी: सोमवार 03 अगस्त 2026

• द्वितीय सवारी: सोमवार 10 अगस्त 2026

• तृतीय सवारी: सोमवार 17 अगस्त 2026

• चतुर्थ सवारी: सोमवार 24 अगस्त 2026

• पंचम सवारी: सोमवार 31 अगस्त 2026

• राजसी/शाही सवारी: सोमवार 07 सितम्बर 2026

ये भी पढ़ें- मोहन कैबिनेट ने यूसीसी मसौदे को दी मंजूरी, निकाह हलाला होगा दंडनीय अपराध; लिन-इन के लिए सख्त नियम

सवारी का मार्ग

सवारी महाकाल मंदिर के सभामंडप से पूजन के बाद महाकाल चौराहा, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए रामघाट पहुंचेगी। यहां पूजन के बाद रामानुजकोट, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, खाती समाज मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी बाजार होते हुए मंदिर वापस आएगी। शाही सवारी 7 सितम्बर को अतिरिक्त मार्ग टंकी चौराहा – मिर्जा नईमबेग – तेलीवाड़ा – कंठाल – सतीगेट – सराफा – छत्री चौक होते हुए गुजरेगी।

दर्शन और अन्य व्यवस्थाएं

• सामान्य दर्शन – त्रिवेणी संग्रहालय से नंदी द्वार, महालोक, मानसरोवर भवन, फेसिलिटी सेंटर-1, टनल, कार्तिक मंडपम, गणेश मंडपम होते हुए होंगे। नीलकंठ द्वार से आने वाले श्रद्धालु मानसरोवर भवन से प्रवेश करेंगे

• शीघ्र दर्शन – गेट नंबर 01 और 05 से दो अलग-अलग मार्ग निर्धारित

• जूता स्टैंड – त्रिवेणी, महालोक प्लाजा, विक्रम टीला, गेट-1, हरसिद्धि, मानसरोवर, नीलकंठ पर व्यवस्था

• पार्किंग – अन्नक्षेत्र, मेघदूत वन, नीलकंठ, चारधाम, कर्कराज, कार्तिक मेला ग्राउंड

कावड़ यात्रियों के लिए रहेंगे विशेष इंतजाम

मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार को कावड़ियों को गेट नंबर 1 और हरसिद्धि चौराहा से प्रवेश मिलेगा। शनिवार, रविवार और सोमवार को भीड़ अधिक होने से कावड़ दलों को अनुमति नहीं दी जाएगी।

ये भी पढ़ें- 10 करोड़ में विकसित जगदीशपुर किले का लोकार्पण, सीएम बोले- गौरवशाली विरासत का प्रतीक है जगदीशपुर

निर्देशो पर एक नजर

1. LED रथ – हर सवारी के साथ 5 LED रथ चलेंगे ताकि पीछे खड़े श्रद्धालुओं को दर्शन हों।

2. थीम और झांकियां – हर सवारी की अलग थीम होगी। जनजातीय सांस्कृतिक दल प्रस्तुति देंगे।

3. मेडिकल टीम – 15 स्थानों पर मेडिकल टीमें + 24×7 एंबुलेंस सेवा।

4. सुरक्षा – पूरे मार्ग पर CCTV, PA सिस्टम, बैरिकेडिंग। कार्यपालिक दंडाधिकारी तैनात।

5. बिजली – निर्बाध विद्युत आपूर्ति और तारों के पास सुरक्षा इंतजाम।

6. सफाई – नगर निगम पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराएगा।

7. मार्गदर्शन – प्रमुख स्थानों पर दिशा सूचक और पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगेंगे।

8. चलित आरती दर्शन – सभी आरतियों में कार्तिक मंडप की पहली 3 पंक्तियों से श्रद्धालु चलित आरती देख सकेंगे।

9. जल व्यवस्था – सभामंडप और कार्तिकेय मंडपम में जलपात्र रखे जाएंगे।

10. श्रावण महोत्सव – सांस्कृतिक संध्या सहित अन्य भव्य आयोजन होंगे।

11. नागपंचमी प्लान – यदि तृतीय सवारी और नागचंद्रेश्वर दर्शन एक दिन पड़ते हैं तो अलग से बैठक कर व्यवस्था तय होगी।

12. समन्वय – पुलिस, निगम, विकास प्राधिकरण और मंदिर समिति के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

क्या विजय ने की स्टालिन के टूटे जबड़े की नकल?:बॉडी शेमिंग के आरोपों पर सीएम ने दी सफाई, दिया ये जवाब – Tamil-nadu-cm-vijay-clarification-on–accusations-body-shaming-mk-stalin-assembly-gesture-row

करीना कपूर:भंसाली के ऑफिस के बाहर नजर आईं बेबो; दूर हो गई 25 साल पुरानी नाराजगी, अगली फिल्म में एंट्री पक्की? – Kareena Kapoor Visits Sanjay Leela Bhansali Office Two Decades After Devdas Movie Fallout

भारत में अगस्त 2026 के दौरान ईवी बिक्री में 53% का बड़ा उछाल:किस वाहन श्रेणी में कैसा रहा प्रदर्शन? – India Ev Retail Sales Surge 53 Per Cent Yoy In August 2026; Overall Ev Penetration Reaches 12.3 Per Cent: Fada

सोना धड़ाम, चांदी उछली:सर्राफा बाजार की कीमतों में दिखा उतार-चढ़ाव, जानें आज क्या रहे कीमती धातुओं के भाव – Gold Plunges, Silver Rises: Delhi Bullion Market Price Sees Price Volatility

‘जब भगवान खुद नहीं हटना चाहते तो क्यों हटाएं’?:खड़े हनुमान जी की प्रतिमा को लेकर संतों का विरोध, देखें वीडियो – Khade Hanuman Stays Put! Ujjain Bridge Project Stuck As 1,000-year-old Idol Resists Relocation

‘पूरे देश को पगलाने आ रहा हूं’:रवि किशन के वायरल डायलॉग ‘मनी फॉलोज माय ब्रदर’ पर बना गाना; कब होगा रिलीज? – Ravi Kishan Viral Dialogue Money Follows My Brother Song Soon To Be Released

Leave a Comment