लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

प्यू रिसर्च:भारत में ट्रंप और अमेरिका पर भरोसा घटा, भारतीयों को किस विदेशी नेता पर सबसे ज्यादा विश्वास? – Pew Research Trust In Trump Us Has Declined India 51% Of Indians Expressed Highest Level Confidence In Putin.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही अमेरिका और भारत के समीकरण में बदलाव देखने को मिला। इसकी एक बड़ी वजह ट्रंप की बयानबाजी और उनके फैसलों को माना जा रहा है। एक अंतरराष्ट्रीय सर्वे के अनुसार, पिछले साल से अब तक अमेरिका को भारत में लेकर लोगों की सकारात्मक सोच में तेजी से बदलाव देखने को मिला है। 

सर्वे से क्या पता चला है? 


अमेरिका के प्यू रिसर्च सेंटर के इस साल के सर्वे से पता चला कि 45 फीसदी भारतीयों की अमेरिका के बारे में अच्छी राय थी, जो पिछले साल से 54 फीसदी कम है। इस हफ्ते पब्लिश हुई रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीयों में से 31 फीसदी की अमेरिका के बारे में नकारात्मक राय थी। हैरानी की बात नहीं है कि सिर्फ 18 फीसदी भारतीयों ने ट्रंप की टैरिफ नीति को सराहा।

राष्ट्रपति ट्रंप पर भारतीय कितने भरोसा करते हैं?


बता दें, राष्ट्रपति के टैरिफ नियम पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी। कोर्ट के रोक से पहले भारत पर 50 फीसदी तक का असर पड़ा। वैश्विक मामलों में सही फैसले लेने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भारतीयों का भरोसा पिछले साल के 52 फीसदी से घटकर इस साल 39 फीसदी रह गया। सर्वे में 36 फीसदी भारतीयों ने कहा कि उन्हें इस साल वैश्विक मुद्दों पर ट्रंप के फैसलों पर भरोसा नहीं है।

सबसे ज्यादा किस पर भरोसा करते हैं?


वहीं, दुनिया के प्रमुख नेताओं में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर भारतीयों ने सबसे अधिक भरोसा जताया। सर्वे के मुताबिक, 51 फीसदी भारतीयों ने पुतिन पर विश्वास व्यक्त किया। इसके अलावा, सर्वे में शामिल दूसरे नेताओं में 34 फीसदी भारतीयों को इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर भरोसा था। 33 फीसदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर, 20 फीसदी को यूक्रेन के प्रेसिडेंट वोलोडिमिर जेलेंस्की पर और 25 फीसदी को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पर।

क्या अमेरिका बहुत ज्यादा दखल देता है? 


वहीं,  47 फीसदी भारतीयों का मानना था कि अमेरिका दूसरे देशों के मामलों में सही या बहुत ज्यादा दखल देता है और 30 फीसदी का मानना था कि ऐसा नहीं है। सर्वे के आंकड़े 100 फीसदी नहीं होते, क्योंकि कुछ लोगों ने या तो इस विषय पर कोई राय नहीं दी या फिर सवाल का जवाब नहीं दिया।

हालांकि भारत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका को लेकर सकारात्मक राय में गिरावट दर्ज की गई, फिर भी इस साल के सर्वे में भारत का रुख 36 देशों के औसत (मीडियन) से बेहतर रहा। भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल रहा, जहां अमेरिका के प्रति अपेक्षाकृत अधिक सकारात्मक सोच देखने को मिली, खासकर चीन की तुलना में।

अमेरिका के बारे में अन्य दोशों का क्या राय? 


अमेरिका के बारे में सकारात्मक सोच पिछले साल के 49 फीसदी से घटकर 37 फीसदी रह गई, हालांकि इसमें सिर्फ 24 देश शामिल थे। सर्वे किए गए देशों में से, 76 फीसदी को ट्रंप पर भरोसा नहीं था कि वे दुनिया के लिए सही काम करेंगे और सिर्फ 23 फीसदी को उन पर भरोसा था।  सर्वे में शामिल दूसरे मुद्दों पर, भारतीयों में ट्रंप की नीति के लिए अप्रूवल रेट 32 फीसदी था, इमिग्रेशन के लिए 17, ईरान के लिए 28, यूक्रेन के लिए 26, गाजा के लिए 18 और ग्रीनलैंड के लिए 23 फीसदी रहा।

पाकिस्तान में ट्रंप को लेकर क्या राय है? 


54 फीसदी भारतीयों ने कहा कि अमेरिकी सरकार व्यक्तिगत स्वतंत्रता का सम्मान करती है। पाकिस्तान में सर्वे में शामिल 82 फीसदी लोगों की उनके बारे में नकारात्मक राय थी। सर्वे किए गए देशों में यह आंकड़ा सबसे ज्यादा था और सिर्फ 12 फीसदी लोगों ने उन्हें सकारात्मक बताया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने दूसरे कार्यकाल में पाकिस्तान को बहुत तरजीह दी है, हालांकि इसके बावजूद भी ट्रंप को लेकर इस सर्वे का परिमाण उस स्तर का नहीं दिखा।

अमेरिका को लेकर पाकिस्तान के 81 प्रतिशत लोगों की राय नकारात्मक रही। वहीं, 76 प्रतिशत लोगों का मानना है कि अमेरिका अन्य देशों के मामलों में काफी हद तक दखल देता है। सर्वे में शामिल देशों में चीन को पाकिस्तान में सबसे अधिक सकारात्मक रेटिंग मिली। चीन के प्रति 90 प्रतिशत पाकिस्तानियों ने अनुकूल राय व्यक्त की।

सर्वे में शामिल देशों में चीन के बारे में सकारात्मक सोच रखने वालों का अनुपात पिछले साल के 38 फीसदी से बढ़कर इस साल 46 फीसदी पर पहुंचा, जबकि अमेरिका के लिए यह 48 से घटकर 36 फीसदी हो गया है। भारत में चीन के बारे में अच्छी राय पिछले साल के 21 फीसदी से थोड़ी बढ़कर इस साल 23 फीसदी हो गई।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंजाब कांग्रेस:दो चरणों की कवायद भी खत्म नहीं कर सकी गुटबाजी, खुलकर सामने आई थी खेमेबाजी – Punjab Congress Factionalism Persists: Bhupesh Baghel Two-phase Effort Fails To End Internal Rift

अंकित बालियान हत्याकांड:’ऐसा हश्र करेंगे, सोच भी न पाओगे, आज रात…’; इनामी शूटर सत्यम के नाम से फिर दी धमकी – Ankit Murder Case Threat Received Again In Satyam Name We Will Inflict Fate Upon You That Cannot Even Imagine

सागर में जहरीली शराब पीने से 10 या 15 मौतें?:विपक्ष ने कहा- आंकड़ा छिपा रही सरकार, सांठगांठ के भी आरोप लगाए – Sagar Liquor Tragedy Opposition Claims Govt Hiding True Death Toll Demands Cbi Probe Over Mafia-police Nexus

एमपी:शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में केक बना मुसीबत, खाने के बाद 8 बच्चों की बिगड़ी तबीयत; उल्टी-दस्त से परेशान – Mp: Cake Causes Trouble At Teachers’ Day Event 8 Children Fall Ill After Eating It News In Hindi

गाजियाबाद:नीशू आजाद ने रात में घर पर पथराव का आरोप लगाया, बालकनी में आकर गिरे पत्थर; दहशत में परिवार – Allegation Of Stone-pelting At The Home Of Cjp Activist Nishu Azad In Ghaziabad

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह:पहाड़ों की ऊंचाई से आगे सपनों की उड़ान, लेह में 326 होनहार सम्मानित – Amar Ujala Organized The Bhavishya Jyoti Award Ceremony In Leh.

Leave a Comment