लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Police Reveal Son Killed Mother After She Refused To Buy Him A Mobile Phone. – Madhya Pradesh News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के काशीपुरा गांव में महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस वारदात में मृतका का अपना बेटा ही हत्यारा निकला। बताया जा रहा है कि मोबाइल खरीदने के लिए मां से पैसे मांगने पर विवाद हुआ और नशे में बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार 15 जुलाई को काशीपुरा निवासी घमंडी कुशवाहा ने अपनी रिश्ते की भाभी सुशीला कुशवाहा की हत्या की सूचना कोतवाली पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

जांच के दौरान मृतका का बेटा चिंटा उर्फ किंतो उर्फ दीपक घटना के बाद से फरार मिला। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपना हुलिया बदलकर जिले से बाहर भागने की तैयारी में है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया।

आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया

पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी शराब के नशे में था और मोबाइल खरीदने के लिए मां से पैसे मांग रहा था। मां ने पैसे देने से इनकार किया तो गुस्से में उसने अपनी ही मां की हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें- Bhopal News: जालसाज ने पुराना ग्राहक बनकर की दोस्ती, फिर फर्जी ट्रेडिंग एप से कारोबारी को लगाया 30 लाख का चूना

पुलिस अधीक्षक डॉ. रायसिंह नरवरिया के निर्देशन और एसडीओपी केके पांडेय के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। मोबाइल खरीदने की चाहत में बेटे ने मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को ही कलंकित कर दिया।

 

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

क्रुणाल पांड्या का छलका दर्द:अफगानिस्तान सीरीज के लिए नहीं मिला मौका, पोस्ट कर बोले- उम्मीद अब भी बाकी – Krunal Pandya Reacts After Missing Out On India Squad For Afghanistan T20is Social Media Post

कांगड़ा चाय, चंदन की वीणा से स्कोरशीट तक:पीएम मोदी ने विदेशी नेताओं को दिए खास तोहफे, दिखी भारत की विरासत – From Kangra Tea And Sandalwood Veena To A Score Sheet Pm Modi Presented Special Gifts To Foreign Leaders

चलती बस में दुष्कर्म:25 दिन वारदात दबने पर भड़कीं डिंपल यादव, कहा- सरकार के दबाव में पीड़िता-परिवार को छिपाया – Misdeed On Moving Bus Dimple Yadav Outraged After Incident Suppressed For 25 Days Victim And Family Hidden

ओरेकल में छंटनी:क्या 1 सितंबर की खामोशी के बाद अब होने वाली है छंटनी की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक? जानिए सबकुछ – Oracle Layoffs Dread: Did The ‘6 Am Email’ Silence On Sept 1 Signal A Bigger Impending Storm?

चलती बस में दुष्कर्म:बड़ा खुलासा, पांच अगस्त को ही मालिक को मिल गई थी घटना की खबर; दो दिन से परिवार लापता – Misdeed On Moving Bus Owner Received News Of Incident On August 5 Victim Family Missing From 30 August

सोने-चांदी में कमजोरी:दिल्ली में 2700 रुपये टूटा सोना, पांच दिनों में ₹8,900 की गिरावट, जानिए अब आगे क्या – Gold Prices Crash Gold Silver Price Today Aaj Ke Sone Chandi Ke Bhav

Leave a Comment