लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

संसद का मानसून सत्र:jpc में वोट के बाद रिपोर्ट पेश होने वाली थी, तभी आया संदेश-अभी नहीं…; क्या हैं समीकरण? – Parliament Monsoon Session Voteing On Report In Jpc Sudden Message Arrives Hold Know Political Arithmetics

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों को गंभीर आरोपों में पद से हटाने के प्रावधान वाली मसौदा रिपोर्ट पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की बैठक अंतिम मुकाम पर थी। दो  सिफारिशों पर मतदान हो चुका था और रिपोर्ट मानसून सत्र में पेश किए जाने की तैयारी थी। तभी एक फोन कॉल आया और पूरी पटकथा बदल गई।

जेपीसी की अध्यक्ष अपराजिता सारंगी ने अचानक घोषणा की-रिपोर्ट फिलहाल संसद में पेश नहीं की जाएगी। इस मुद्दे पर और विस्तृत चर्चा की आवश्यकता है। इस एक फैसले ने 30 दिन से अधिक हिरासत में रहने पर पीएम, सीएम और मंत्रियों की सदस्यता तथा पद पर असर डालने से जुड़े 130वें संविधान संशोधन विधेयक को ठंडे बस्ते में डाल दिया।

सूत्रों के अनुसार, सरकार को आशंका थी कि यह विधेयक विपक्ष के लिए नया राजनीतिक मुद्दा बन सकता है। हाल में मतभेद उभरने के बावजूद इस विधेयक के बहाने विपक्षी दल फिर एकजुट हो सकते थे। परिसीमन और महिला आरक्षण जैसे विषयों पर विपक्षी एकता में बड़ी सेंध लगाने के बाद भी सरकार ऐसा कोई विवाद नहीं चाहती थी, जिससे विपक्ष को किसी भी तरह एकजुट होने का मौका मिल सके।

दिलचस्प यह भी रहा कि जेपीसी में जिन दो सिफारिशों पर मतदान हुआ, उनमें सत्ता पक्ष के कुछ सदस्यों ने भी अलग रुख अपनाया। इससे संकेत मिले कि सत्तारूढ़ गठबंधन के अंदर भी पूरी तरह एकमत स्थिति नहीं है।

बैठक में क्या हुआ?

विपक्षी सदस्यों ने हर सिफारिश के लिए मतदान की मांग कर दी। पहली सिफारिश थी…मंत्रियों को हटाने के स्थान पर निलंबन शब्द का प्रयोग। दूसरी…सिर्फ ऐसे मामलों में तीस दिन की हिरासत के बाद कार्रवाई हो, जिस अपराध में कम से कम पांच साल की सजा का प्रावधान हो। दोनों सिफारिशों को बहुमत भी मिल गया, पर सत्ता पक्ष के कुछ लोगों ने खिलाफ मत दिया। तीसरी सिफारिश पर मतदान शुरू होने से पहले ही सारंगी ने रिपोर्ट टालने की घोषणा कर दी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Iphone Launch Event Live: आईफोन 18 प्रो का हुआ खुलासा, एपल ने पेश किए नए रंग, 2एमएम टेक पर बना है चिप – Apple Event 2026 Iphone 18 Pro Foldable Iphone Apple New Watch Airpods Launch Today Details

क्या अमेरिका ईरान पर फिर दागेगा मिसाइलें?:संदिग्ध परमाणु ठिकाने पर बढ़ी हलचल, भूमिगत अड्डों पर हमले की तैयारी – Iran Nuclear Site: Surge In Construction At Pickaxe Mountain As Us Considers Deep Underground Strike

एमपी:बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर नदी पार करने वाले पटवारी पर गिरी गाज, कलेक्टर ने किया निलंबित – Patwari Seen Crossing A River While Riding On An Elderly Man Back Video Goes Viral

मुंबई-गोवा हाईवे में देरी पर बरसे नितिन गडकरी:लापरवाह ठेकेदारों को लेकर कौन सा नया रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं? – Mumbai-goa Highway Delays: Nitin Gadkari Promises Strict Action Against Errant Contractors And Officials

क्या है वायरल चैटजीपीटी 80 ट्रेंड?: बड़ी हस्तियां भी बना रहीं तस्वीरें, जानिए कैसे बनाएं अपना एआई पोर्ट्रेट – What Viral Chatgpt 80s Photo Trend? How Create Retro Ai Images With Prompt

इसरो:क्या गगनयान मिशन में देरी होना असामान्य, तैयारी और लक्ष्य पर क्या बोले अंतरिक्ष यात्री अंगद प्रताप? – Gaganyaan Mission Delay: Astronaut Angad Pratap Says Delays Should Be Taken With A ‘pinch Of Salt’

Leave a Comment