लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Rahul Gandhi Dehradun Visit Live:मंच पर रो पड़े रिया के पिता, बोले-बेटी ने कहा था-पापा, हमारे साथ धोखा हुआ – Rahul Gandhi Dehradun Visit Today Live Chhatron Ki Goonj Event Uttarakhand News In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

09:05 PM, 17-Jul-2026

छात्र-केंद्रित परीक्षा प्रणाली होनी चाहिए: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि देश में छात्र-केंद्रित (स्टूडेंट्स सेंट्रिक) परीक्षा प्रणाली होनी चाहिए। साथ ही पूरी तरह सुरक्षित (सिक्योर) पेपर सिस्टम बनाया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली में रैंडमाइजेशन होना चाहिए और शिक्षा संस्थानों को स्वतंत्र रूप से काम करना चाहिए। किसी भी राजनीतिक दल का विश्वविद्यालयों और शिक्षा संस्थानों पर कब्जा नहीं होना चाहिए और किसी पार्टी विशेष के लोग कुलपति नहीं बनने चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षाएं कराना सरकार की जिम्मेदारी है, किसी निजी कंपनी की नहीं। यदि कोई पेपर लीक करता है तो उसके खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। एक बेटी ने आत्महत्या कर ली, लेकिन उसके परिवार तक एक चिट्ठी तक नहीं पहुंची। पेपर लीक से जिन छात्रों का नुकसान हुआ है, उन्हें उचित मुआवजा मिलना चाहिए। इसी के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया।

09:03 PM, 17-Jul-2026

नई शिक्षा नीति और पेपर लीक पर उठाए सवाल, परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग

ऑनलाइन कोचिंग वाले शिक्षक अविनाश शर्मा ने नई शिक्षा नीति और परीक्षा प्रणाली को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति लाई गई, लेकिन उसका कितना प्रभावी क्रियान्वयन हुआ, यह बड़ा सवाल है। कॉमन एंट्रेंस टेस्ट लागू किया गया, लेकिन यदि प्रश्नपत्र में कोई गलत सवाल होता है तो उसकी आपत्ति दर्ज कराने के लिए छात्रों से 250 रुपये लिए जाते हैं। कहा कि देश में पेपर लीक का एक उद्योग खड़ा हो गया है। इस पर वह राहुल गांधी की बात से सहमत हैं।

08:58 PM, 17-Jul-2026

अविनाश शर्मा ने उठाए परीक्षा प्रणाली पर सवाल

ऑनलाइन कोचिंग शिक्षक अविनाश शर्मा ने कहा, आज हम सबको पेपर लीक पर कार्यक्रम करना पड़ रहा है। आखिर यह कैसा सिस्टम है? जो लोग पेपर बना रहे हैं, भेज रहे हैं और फिर पेपर लीक हो जाता है। उसके बाद कहा जाता है कि सिस्टम फेल हो गया। उन्होंने कहा कि 22 लोगों ने आत्महत्या कर ली। क्या देश के प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री को इसकी चिंता नहीं है?” अविनाश शर्मा ने आगे कहा कि हर जगह कैमरे लगे हैं, लेकिन पेपर लीक नहीं पकड़ पा रहे। एक इंसान ही नहीं, उसकी पूरी पीढ़ी को नुकसान हो रहा है। आप पेपर लीक से नकली इंजीनियर बना रहे हैं, फिर कहते हैं कि पुल टूट गया।

08:56 PM, 17-Jul-2026

पूरा सिस्टम पेपर लीक में शामिल: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि पूरा सिस्टम पेपर लीक में शामिल है। ऊपर से लेकर नीचे तक। कोचिंग से लेकर माफिया, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से लेकर मंत्रालय तक, ये सब आपकी मेहनत का मजाक बना रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह व्यवस्था हर परिवार की जेब से नौ लाख रुपये छीन रही है और दूसरे दरवाजे से लोगों को एंट्री दे रही है।

08:50 PM, 17-Jul-2026

रिया काफी चिड़चिड़ी हो गई थी

राजेश गुरुंग के मुताबिक दोबारा परीक्षा की घोषणा के बाद रिया काफी चिड़चिड़ी हो गई थी। वह कहती थी, हमें परीक्षा केंद्र में जाने के लिए इतनी पाबंदियां झेलनी पड़ती हैं। हमारे टॉप्स तक उतरवा दिए जाते हैं, लेकिन पेपर फिर भी लीक हो जाता है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी रोज करीब 10 घंटे पढ़ाई करती थी। पेपर लीक की घटना से वह बेहद नाराज और आहत थी। उन्होंने उसे समझाते हुए कहा था बेटा, टेंशन मत ले। अपनी बात कहते-कहते राजेश गुरुंग मंच पर भावुक होकर रो पड़े। उन्होंने कहा, जो भी यह प्रणाली है, ऐसा किसी दूसरे के साथ नहीं होना चाहिए। किसी के बच्चे के साथ ऐसा न हो। राहुल जी, आपसे उम्मीद है। उस उम्मीद को बनाए रखिए। राहुल गांधी बोले- पूरा सिस्टम पेपर लीक में शामिल है।

 

08:46 PM, 17-Jul-2026

रिया के पिता बोले- बेटी ने कहा था हमारे साथ धोखा हुआ है

रिया के पिता राजेश गुरुंग ने बताया कि उनकी बेटी परीक्षा देकर लौटी तो बेहद खुश थी। उसने कहा था कि उसका पेपर बहुत अच्छा हुआ है। घर आकर खाना खाया और सो गई। अगले दिन जब उन्होंने उससे पूछा कि पेपर कैसा हुआ तो वह काफी खुश थी। उन्होंने बताया कि कुछ दिन बाद जब पेपर लीक होने की जानकारी मिली तो रिया पूरी तरह उदास हो गई। उसने कहा-पापा हमारे साथ धोखा हुआ है। 

08:22 PM, 17-Jul-2026

छात्रों ने साझा किया दर्द, बोले- वर्षों की मेहनत पर पेपर लीक फेर देता है पानी


राहुल गांधी ने किया छात्रों से बातचीत
– फोटो : अमर उजाला

राहुल गांधी ने कार्यक्रम के दौरान छात्रों से मंच पर संवाद किया। इस दौरान एक छात्रा ने बताया कि हमने 2020 में बहुत मेहनत की थी। परीक्षा देकर बाहर निकले तो पता चला कि पेपर लीक हो गया। इससे हमारा मन पूरी तरह टूट गया। एक अन्य छात्रा ने कहा, ‘मैंने पिछले साल 2025 में पटवारी भर्ती की परीक्षा दी थी, लेकिन उसका पेपर भी लीक हो गया। इस बार दोबारा परीक्षा देनी पड़ी।’ वहीं, एक छात्र ने कहा, ‘हमारी वर्षों की मेहनत दांव पर लग जाती है, लेकिन सरकार पेपर लीक नहीं रोक पा रही है। निजी मेडिकल कॉलेज लगातार खुल रहे हैं, जबकि सरकारी मेडिकल कॉलेजों की सीटों पर भी योग्य छात्रों को प्रवेश नहीं मिल पा रहा है।’

 

08:11 PM, 17-Jul-2026

‘युवाओं के सामने दो रास्ते, एक मेहनत का और दूसरा पेपर लीक का’


कांग्रेस नेता राहुल गांधी
– फोटो : Rahul Gandhi (यूट्यूब)

राहुल गांधी ने कहा कि सच्चाई सिर्फ यही नहीं है। आपके सामने एक बहुत बड़ा सवाल है। आज देश के युवाओं के सामने दो रास्ते हैं। पहला रास्ता मेहनत का है और दूसरा पेपर लीक का। अगर आपके पास पैसा है, आप भ्रष्ट हैं और चोरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए पेपर लीक का रास्ता खुला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक की घटनाएं मेहनत करने वाले युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करती हैं।

 

07:52 PM, 17-Jul-2026

राहुल गांधी बोले- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में युवा और पूरा परिवार करता है वर्षों तक संघर्ष

राहुल गांधी ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश के करोड़ों युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अपनी सामान्य जिंदगी से कई वर्षों तक दूरी बना लेते हैं। उन्होंने कहा कि छात्र दिन-रात आठ से दस घंटे तक मेहनत करते हैं और इस दौरान पूरा परिवार उनके साथ खड़ा रहता है। राहुल गांधी ने कहा कि कई परिवार बच्चों की पढ़ाई के लिए कर्ज तक लेते हैं, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण हर परिवार अपने सभी बच्चों को उच्च शिक्षा नहीं दिला पाता।

07:05 PM, 17-Jul-2026

राहुल गांधी के दौरे से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

लंबे समय बाद देहरादून पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दौरे से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। वहीं, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मोर्चा संभाल रखा है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Car Key Fob:कार की चाबी में छिपे हैं कई स्मार्ट फीचर्स! ज्यादातर लोग हैं अनजान, जबकि ये रोज आ सकते हैं काम – Car Key Fob Hidden Features You Should Know: Smart Functions Most Drivers Never Use

West Asia Tension:ईरान की दो-टूक, चाबहार पर Us का हमला ‘युद्ध अपराध’; जंग-टकराव पर Gcc और अरब लीग क्या बोले? – Iran Embassy In India Us Strike On Chabahar Clear War Crime Gcc And Arab League Statement On West Asia Tension

क्या पूर्वोत्तर बनेगा रक्षा निर्माण का गढ़?:पूर्व सेना प्रमुख ने बताई वजह, कहा-सैनिक ही करेंगे युद्ध का फैसला – Kolkata Northeast Have Huge Defence Manufacturing Potential Ex Army Chief Manoj Pande

पाकिस्तान ने तोड़ा संघर्षविराम:राजौरी के बाद पुंछ में गोलीबारी कर घुसपैठ की कोशिश, भारतीय सेना ने दिया जवाब – Pakistan Violates Ceasefire: After Rajouri, Infiltration Attempt Made Amidst Firing In Poonch

West Asia Tension:जॉर्डन तक पहुंची जंग की आग, ईरानी सेना के मिसाइल हमले में अमेरिकी सैनिकों की मौत – West Asia Tension Iran Us War Jordan Face Heat American Military Personnel Killed Hindi News Updates

अमेरिका से शांति समझौता खत्म?:ईरानी सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की धमकी, कहा-सिखाएंगे कभी न भूलने वाला सबक – Iran Mojtaba Khamenei Warns Us Unforgettable Lessons Trump Deal Cancelled

Leave a Comment