लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Muzaffarpur Musahari Rohua High School Gas Pipeline Leak Children Hospitalised Jcb Excavation – Bihar News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मुजफ्फरपुर-मुसहरी मुख्य सड़क पर रोहुआ हाई स्कूल के पास जेसीबी से खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे तेज गैस रिसाव शुरू हो गया। रिसाव के साथ धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे स्कूल परिसर में अफरातफरी मच गई। उस समय स्कूल में कक्षाएं चल रही थीं और करीब 150 से अधिक छात्र-छात्राएं मौजूद थे। घटना के बाद शिक्षक तुरंत बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुट गए।

गैस रिसाव से कई बच्चे हुए बेहोश

गैस रिसाव के कारण आसपास का इलाका धुएं और गैस की चपेट में आ गया। इसकी वजह से कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई और कुछ बच्चे बेहोश हो गए। सभी बच्चों को आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मुसहरी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद पांच बच्चियों को बेहतर इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) रेफर किया गया। फिलहाल सभी बच्चों का इलाज जारी है।

शिक्षकों ने समय रहते बच्चों को सुरक्षित निकाला

रोहुआ उच्च विद्यालय के शिक्षक अमरजीत कुमार ने बताया कि कक्षाएं चल रही थीं, तभी अचानक तेज धमाके जैसी आवाज आई और गैस का धुआं फैलने लगा। इससे स्कूल में मौजूद सभी लोग घबरा गए। इसके बाद शिक्षकों ने बिना समय गंवाए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर स्कूल में छुट्टी कर दी गई और शिक्षकों को भी सुरक्षित घर भेज दिया गया। स्कूल के पास छोटे बच्चों का एक और विद्यालय भी संचालित होता है, जिसे भी एहतियात के तौर पर खाली करा दिया गया।

स्थानीय लोगों ने बताया डरावना मंजर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके जैसी तेज आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बच्चों को घबराया हुआ देखकर स्थानीय लोगों ने भी उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने और अस्पताल पहुंचाने में मदद की। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें: बांकीपुर उपचुनाव में राजद ने भाजपा प्रत्याशी की डिग्री पर उठाया सवाल, जानिए पूरा मामला

गैस कंपनी ने खुदाई को बताया वजह

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, फायर ब्रिगेड और गैस आपूर्ति कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। गैस कंपनी के अधिकारी आदित्य भट्टाचार्य ने बताया कि तकनीकी टीम ने तुरंत गैस की सप्लाई बंद कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बुडको द्वारा जेसीबी से की जा रही खुदाई के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से गैस रिसाव हुआ। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और सुरक्षा के सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं।

प्रशासन ने शुरू की जांच

जिला प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जाएगी और यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य है और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम एशिया संघर्ष:राष्ट्रपति ट्रंप बोले- जंग ज्यादा लंबी नहीं चलेगी; ईरानी विदेश मंत्रालय ने क्या कहा? – Trump Says He Doesn’t Think War With Tehran Will Last “much Longer” Days After Us Strikes On Iran

आज का राशिफल:मिथुन-कर्क की चमकेगी किस्मत, नौकरी-कारोबार में मिलेंगे नए अवसर और रिश्तों में बढ़ेगा प्यार – Today Prediction Horoscope Of 03 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

महाराष्ट्र:जरांगे का अनशन खत्म करने से किया इनकार, पानी और सलाइन लिया; सरकार के सामने क्या शर्त रखी? – Jarange Agrees To Take Water, Saline But Refuses To Call Off Fast

लखनऊ:राहुल गांधी की नागरिकता को चुनौती देने वाली याचिका खारिज, आरोप के समर्थन में नहीं मिला कोई साक्ष्य – Petition Challenging Rahul Gandhi’s Citizenship Dismissed.

दूर बैठा दुश्मन भी खाएगा खौफ:खगंतक-243 का सफल परीक्षण, स्वदेशी लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम कैसे बढ़ाएगा सैन्य ताकत? – Iaf-successfully-tests-indigenous-long-range-glide-bomb-khagantak-243

जोंटी रोड्स की भारतीय कप्तान शुभमन गिल को सलाह:सीनियर खिलाड़ियों के अनुभव का फायदा उठाने को कहा, दिए ये सुझाव – Former South African Cricketer Jonty Rhodes Advice To Indian Captain Shubman Gill Ahead Of Odi World Cup 2027

Leave a Comment