लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सोनम वांगचुक नहीं, तो किससे प्रेरित है ‘3 इडियट्स’ के रैंचो का किरदार? निर्देशक और लेखक ने बताई असली कहानी – Not Sonam Wangchuk But Aamir Khan Rancho In 3 Idiots Was Inspired By A Real Person Raj Kumar Hirani

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

फिल्म इंस्टीट्यूट के एक असल व्यक्ति से प्रेरित है किरदार

‘3 इडियट्स’ में आमिर खान के रैंचो के किरदार को लेकर कुछ साल पहले फिल्म के निर्देशक व सह-लेखक राजकुमार हिरानी ने एक इंटरव्यू में बातचीत की थी। इस दौरान राजू हिरानी ने बताया कि रैंचो का किरदार फिल्म इंस्टीट्यूट के एक असल किरदार से प्रेरित था।

एक पुराने इंटरव्यू में राजू हिरानी बताते हैं, ‘आमिर खान का रैंचो का किरदार हमारे फिल्म इंस्टीट्यूट में ही एक ऐसा कैरेक्टर रहा है। वो एक ऐसे कैरेक्टर की कहानी है, जो फिल्ममेकर बनना चाहता था, लेकिन उसका एडमिशन फिल्म इंस्टीट्यूट में नहीं हुआ।

लेकिन दूसरा उसका दोस्त था, जिसका एडमिशन हो गया, पर उसका पिता जी नहीं माने। उन्होंने कहा कि तुम सिनेमा में नहीं जाओगे, बल्कि इंजीनियर बनोगे। तो जिस आदमी का एडमिशन नहीं हुआ था, वो अपने दोस्त की जगह उसके ही नाम से फिल्म इंस्टीट्यूट में पहुंच गया और वहां पढ़ने लगा।

उसके बारे में किसी को पता भी नहीं चला, जब वो पास हुआ, तब पता चला उसका नाम कुछ और है। जब लोगों ने कहा कि तुम्हें डिग्री तो मिलेगी नहीं, क्योंकि नाम उसका है।

तो उसने कहा कि मैं यहां डिग्री लेने थोड़े न आया हूं, मैं तो सिनेमा सीखने आया था, वो सीख गया। तो ये किरादर यहां से आया है।’

फिल्म के लेखक ने भी कही थी ये बात

राजू हिरानी के अलावा फिल्म के लेखक अभिजात जोशी ने भी एक अन्य बातचीत में आमिर खान के किरदार के बारे में बताया था। जहां उन्होंने कहा था कि 1996 में वो अपनी दोस्त के जरिए एक व्यक्ति से मिले थे, जो साल 1975 में फिल्म इंस्टीट्यूट में किसी और नाम से था।

दरअसल, उसके गांव के किसी और व्यक्ति का एडमिशन फिल्म इंस्टीट्यूट में हुआ था, लेकिन उसने जाने से इनकार कर दिया। तब इस व्यक्ति ने उसका एडमिशन फॉर्म ले लिया और फिल्म इंस्टीट्यूट में उसके नाम से पढ़ने लगा।

उस वक्त आईडी वगैरह भी नहीं होती थी, तो किसी को पता ही नहीं चला। जब वो पास हुआ तब उसके साथ वालों को पता चला कि ये उसका असली नाम नहीं है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sonam Wangchuk Hunger Strike:’…तो मैं भूत बनकर वापस आऊंगा’, 20वें दिन भी जारी सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल – Sonam Wangchuk’s Hunger Strike Continues For The 20th Day At Jantar Mantar

Up :शिकोहाबाद मुठभेड़ में दोनों बदमाश ढेर, स्कूल के पास छिपे थे; Sog के दो जवानों को भी लगी गोली – Two Etawah Sog Constables Shot Criminals Arrested In Live Encounter

Delhi Police Commissioner:आईपीएस अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त, सतीश गोलचा की लेंगे जगह – Anurag Kumar Appointed New Delhi Police Commissioner

Neet Toppers Story:जिद, जज्बा और सेल्फ स्टडी… किसी ने नहीं मानी हार, न छोड़ा लक्ष्य; ऐसे बने नीट के टॉपर्स – Neet Result 2026: Study Strategies, Sacrifices And Hard Work Behind The Success Of Top Rank Holders

Up:चालक को झपकी और तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, स्कॉर्पियो-कैंटर की भिड़ंत में गई थी तीन लोगों की जान – Three Killed, Two Injured In Collision Between Scorpio And Canter On Pilibhit Highway

गेटमैन की लापरवाही ने छीनी तीन जिंदगियां:मुर्शिदाबाद में ट्रेन की चपेट में आई स्कूल वैन, कई बच्चे घायल – Tragic Accident In Murshidabad West Bengal Train Hits School Van Several Students Injured

Leave a Comment