
‘हीरो नंबर वन’ गोविंदा ने हाल ही में अपनी कमबैक फिल्म ‘रूपा’ की अनाउंसमेंट की. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और फिल्म के बारे में बात की. उन्होंने फिल्म की हीरोइन को भी इंट्रोड्यूस किया. अब गुरुवार को सुनिता से गोविंदा की फिल्म के बारे में सवाल पूछा गया तो सुनिता ने कहा कि वो इस सब के बारे में बात नहीं करना चाहती.
‘रूपा-वूपा के बारे में बात करने के लिए जगह सही नहीं’
सुनिता ने कहा, ‘ये जगह नहीं है किसी रूपा-वूपा के बारे में बात करने की. आप लोग सिर्फ बात करिए मेरे और मेरे बेटे यशवर्धन की पिक्चर जो आ रही है. एकता कपूर हमारी प्रोड्यूसर हैं. उन्होंने इतना पैसा खर्चा किया है. हर जगह आपलोग सिर्फ यशवर्धन-सुनिता की बात करिए. बाकी किसी के लिए मुझे कोई बातचीत नहीं करनी है.’
ये भी पढ़ें- Dhamaal 4 Vs Welcome To The Jungle BO: अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन
गोविंदा ने अपने बेटे की तारीफ की और कहा कि वो मुझसे भी ज्यादा टैलेंटेड हैं और बहुत आगे जाएंगे. इस सवाल पर सुनिता ने कहा, ‘वो मेरा बेटा है और टैलेंटेड है. बहुत संस्कारी है. मैंने उसे बड़ा किया है. मैंने उसका काम देखा है. 100 टका आगे जाएगा. आप लोग उस पर प्यार बना रखिए. सुनिता और यशवर्धन के लिए.’
बता दें कि गोविंदा और सुनिता लंबे समय से पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं. गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर भी खबरें आई थीं. वहीं गोविंदा और सुनिता के तलाक को लेकर भी खबरें छाई रहीं. हालांकि, सुनिता ने सामने आकर सभी खबरों को खारिज किया और कहा कि जब तक मैं न कहूं आप किसी भी बात पर विश्वास न करें.
हालांकि, सुनिता और गोविंदा के बीच में अनबन की खबरें लगातार बनी हैं. सुनिता का भी गोविंदा के प्रति रूखा व्यव्हार पब्लिक में देखने को मिला. अब जब गोविंदा की फिल्म के बारे में पूछा गया तो भी सुनिता का जवाब तंज भरा रहा. बता दें कि सुनिता को रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में देखा गया था. वो शो से बाहर हो गई हैं.
ये भी पढ़ें- मौनी रॉय संग लिंकअप की अफवाहों पर भड़के अर्जुन बिजलानी, बोले- हर दोस्ती को रोमांटिक एंगल की जरुरत नहीं
