लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Spacex:लॉन्च से ठीक एक पल पहले क्यों थमा स्पेसएक्स का सबसे बड़ा मिशन? पैड पर ही रुक गई स्टारशिप की उड़ान – Why Was Spacex Starship Mission Halted Just Moments Before Launch Starship Flight Stopped Right On Pad

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स की मेगा रॉकेट स्टारशिप गुरुवार को अपने 13वें परीक्षण मिशन के लिए उड़ान भरने से महज एक सेकंड पहले ही रुक गई। लॉन्च से ठीक पहले कुछ इंजनों के सही तरीके से चालू न होने के कारण सिस्टम ने स्वतः लॉन्च को निरस्त कर दिया। इसके बाद रॉकेट को लॉन्च पैड पर ही सुरक्षित रखा गया और ईंधन निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

आखिर लॉन्च से ठीक पहले क्या गड़बड़ी हुई?

स्पेसएक्स ने बताया कि अब यह पता लगाया जाएगा कि आखिर तकनीकी खराबी कहां हुई, उसके बाद ही अगली लॉन्च की तारीख तय की जाएगी। 407 फीट (124 मीटर) ऊंची स्टारशिप 33 मुख्य इंजनों से लैस दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे शक्तिशाली रॉकेट है। यह इसका 13वां परीक्षण मिशन था।

इंजन स्टार्ट होने के बाद अचानक क्यों रुक गया मिशन?

स्पेसएक्स के लाइव वेबकास्ट में देखा गया कि निर्धारित उड़ान से तीन सेकंड पहले इंजनों के प्रज्वलन (इग्निशन) की प्रक्रिया शुरू हुई। लॉन्च पैड के ऊपर उड़ रहे ड्रोन कैमरे में यह दृश्य साफ दिखाई दिया। हालांकि, जिन इंजनों ने काम करना शुरू किया था, वे अचानक बंद हो गए और रॉकेट लॉन्च पैड से बंधा ही रह गया। इसके तुरंत बाद लॉन्च टीम ने रॉकेट से ईंधन निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

एलन मस्क ने अगली लॉन्च कोशिश को लेकर क्या कहा?

एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि उम्मीद है कि अगली लॉन्च कोशिश कुछ ही दिनों में की जाएगी।

मिशन में क्या-क्या भेजा जाना था?

लॉन्च से पहले तक सब कुछ स्पेसएक्स के पक्ष में दिखाई दे रहा था। मौसम भी पूरी तरह अनुकूल था, लेकिन आंशिक इंजन इग्निशन के बाद मिशन रोकना पड़ा। इस उड़ान के दौरान स्पेसएक्स के 20 नए और सबसे उन्नत स्टारलिंक उपग्रह अंतरिक्ष में छोड़े जाने थे। लगभग एक घंटे की इस उड़ान में इन उपग्रहों को पहले से कक्षा में मौजूद स्टारलिंक उपग्रहों से संपर्क स्थापित करने के साथ-साथ स्टारशिप की हीट शील्ड की तस्वीरें भी लेनी थीं। इस मिशन में न तो पहले चरण के बूस्टर और न ही अंतरिक्ष यान को वापस लाने की योजना थी। दोनों को अंततः समुद्र में गिरना था।

नासा के लिए स्टारशिप क्यों है बेहद अहम?

नासा आने वाले वर्षों में अपने अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर उतारने के लिए स्टारशिप पर भरोसा कर रहा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने स्पेसएक्स और जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन को ऐसे लूनर लैंडर विकसित करने और उड़ाने का जिम्मा दिया है, जिनकी मदद से आधी सदी से अधिक समय बाद इंसानों की चंद्रमा पर वापसी कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें: ‘चुनाव में 22 करोड़ अमेरिकी वोटर्स का डाटा चुराया’: ट्रंप ने चीन पर लगाया बड़ा आरोप, बोले-जल्द लाएंगे सबूत

आर्टेमिस मिशन की तैयारी पर क्या पड़ेगा असर?

दोनों कंपनियों को अगले वर्ष तक अपने-अपने लूनर लैंडर, स्टारशिप और ब्लू मून उड़ान के लिए तैयार रखने होंगे, ताकि हाल ही में घोषित आर्टेमिस-III मिशन के अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी की कक्षा में अपने कैप्सूल की इन लैंडरों के साथ डॉकिंग का अभ्यास कर सकें। इसके बाद आर्टेमिस-IV मिशन, जिसकी योजना 2028 से पहले नहीं है, में इन्हीं लैंडरों में से किसी एक की मदद से दो अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में उतारा जाएगा।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद गिराने पर तनाव:सपा सांसद इकरा हाउस अरेस्ट, ध्वस्तीकरण पर मायावती ने कही ये बात – Saharanpur Mosque Demolition: Sp Mp Iqra Hasan House Arrested Tension Escalates After Action

एक्सप्लेनर:जलविद्युत परियोजना के कर्मी सुरंग में 9 दिन कैसे रहे जिंदा, नेपाल में बचाव अभियान में क्या बदला? – Explainer Nepal Hydropower Project Bhotekoshi River Trishuli Tunnel Rescue Operation Hindi

चेतावनी:शुगर घटाने वाली दवा ही बन रही डायबिटीज रोगियों के लिए खतरनाक? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा – Study Says Type 2 Diabetes Sglt2 Inhibitors Medicine May Trigger Ketoacidosis Diabetic Attack

पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल:टीम से क्यों निकाले गए रिजवान-इमाम? ड्रेसिंग रूम की किस हरकत से नाराज था पीसीबी? – Pakistan: Why Rizwan, Salman Agha And Imam Ul Haq Dropped From Team? Which Dressing Room Incident Angered Pcb?

शामली में सांसद इकरा हसन की हाउस अरेस्टिंग पर पुलिस से तीखी नोकझोंक, बोलीं- मैंने क्या अपराध किया है, आपका निवेदन स्वीकार नहीं – Shamli: Mp Iqra Hasan Questions House Arrest, Tells Police ‘i Have Committed No Crime’

शिक्षकों से मिले पीएम मोदी:पूछा- अच्छा वक्ता बनने के लिए क्या करूं; शिक्षिका के जवाब पर खूब हंसे प्रधानमंत्री – Pm Modi Asks National Awardee Teacher For Public Speaking Tips, Gets Confidence And Practice Advice

Leave a Comment