लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Hydrogen Train:आखिर किस तकनीक से दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन? 5 रुपये होगा बस किराया – India’s First Hydrogen Train: Route, Technology, Fare And Key Features Explained

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारतीय रेलवे देश में ट्रेनों के आधुनिकीकरण के क्षेत्र में तेजी से काम कर रहा है। इसी क्रम में कल देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरियाणा के जींद से हरी झंडी दिखाएंगे। सबसे खास बात यह है कि यह ट्रेन पारंपरिक डीजल और इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेन से बिल्कुल अलग है। इसमें हाइड्रोजन का उपयोग ईंधन के तौर पर किया जाता है।




India's First Hydrogen Train: Route, Technology, Fare And Key Features Explained

India’s First Hydrogen Train
– फोटो : amarujala.com


किस तकनीक पर चलती है हाइड्रोजन ट्रेन?

  • इस ट्रेन में फ्यूल सेल होता है।
  • हाइड्रोजन ट्रेनों की छत पर सिलेंडर लगे होते हैं।
  • उसमें हाइड्रोजन गैस भरी होती है।
  • इसके बाद जो फ्यूल सेल होता है उसमें हाइड्रोजन गैस को बाहर की हवा की ऑक्सीजन से मिलाया जाता है।
  • हाइड्रोजन और ऑक्सीजन जब आपस में मिलते हैं, तो एक खास तरह का केमिकल रिएक्शन होता है।


India's First Hydrogen Train: Route, Technology, Fare And Key Features Explained

India’s First Hydrogen Train
– फोटो : amarujala.com


  • इस प्रतिक्रिया से बिजली उत्पन्न होती है, जो ट्रेन के इलेक्ट्रिक मोटर को चलाती है।
  • इस ट्रेन में किसी ईंधन को जलाया नहीं जाता है।
  • इस कारण हाइड्रोजन ट्रेन से प्रदूषण नहीं होता है।
  • यही वजह है कि पारंपरिक डीजल ट्रेनों की तुलना में हाइड्रोजन ट्रेनों को कहीं अधिक पर्यावरण अनुकूल माना जाता है।


India's First Hydrogen Train: Route, Technology, Fare And Key Features Explained

India’s First Hydrogen Train
– फोटो : amarujala.com


कहां से कहां तक चलेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन?

  • भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा के जींद से सोनीपत तक चलेगी।
  • इस दौरान यह करीब 89 किलोमीटर का सफर तय करने का काम करेगी।
  • इस सफर को पूरा करने के लिए यह ट्रेन करीब 2 घंटे का समय लेगी।
  • अपने सफर में यह ट्रेन करीब 12 स्टेशनों (जींद सिटी, पांडू पिंडारा, ललित खेड़ा, भांबेवा, इशापुर खेड़ी, बुटाना, खंडराई, गोहाना, रबड़ा, लाठ, मोहन हरियाणा और बरवासनी) पर रुकेगी।


India's First Hydrogen Train: Route, Technology, Fare And Key Features Explained

India’s First Hydrogen Train
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


  • ट्रेन में 682 सीटें हैं।
  • हालांकि, इसमें करीब 2600 लोग सफर कर सकते हैं।
  • जींद से सोनीपत जाने तक का किराया 5 रुपये से लेकर 25 रुपये के बीच है।
  • इस ट्रेन में गैस भरने के लिए जींद में हाइड्रोजन रिफ्यूलिंग स्टेशन भी बनाया गया है।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Indian Cricketer Arrested:गिल के साथ विश्वकप जीत चुका यह क्रिकेटर श्रीलंका में गिरफ्तार! क्या है पूरा मामला? – Former India U-19 Star Manjot Kalra Arrested In Lanka Premier League Bribery Case

‘फर्ज नहीं निभा सकते तो मत लिखो खुद को डॉक्टर’:सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, बच्ची के इलाज से कर दिया था इनकार – Don’t Write ‘doctor’ If You Don’t Perform Your Duty: Sc Raps Doctors In Minor’s Rape-murder Case

Muzaffarpur Musahari Rohua High School Gas Pipeline Leak Children Hospitalised Jcb Excavation – Bihar News

जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में मौलाना:’आजम की गलती की सजा विश्वविद्यालय को न दें’, बुलडोजर की जगह करें ये काम – Bulldozers Not Used On Jauhar University Future Of Youths Plunged Into Darkness Maulana Barelvi

प्रतिस्पर्धा आयोग:रिलायंस जियो समेत 4500 से अधिक कंपनियों को सीसीआई से मिली बड़ी राहत, शिकायत खारिज – Cci Dismisses Anti-competition Complaint Against Reliance Jio, 4500 Others

Pm और Cm को पद से हटाने वाले बिल पर ब्रेक:क्यों टली Jpc रिपोर्ट? किन नेताओं ने वापस लिए असहमति नोट – Halt On Bill To Remove Pm And Cm From Office Why Jpc Report Deferred Which Leaders Withdrew Their Notes

Leave a Comment