लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

राजस्थान के नीमराना में बड़ा हादसा:निजी कबाड़ गोदाम में भीषण आग का तांडव, दो मासूमों समेत चार की दर्दनाक मौत – Rajasthan Alwar News Neemrana-scrap-warehouse-fire-4-dead-rajasthan-industrial-area-incident

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्र नीमराना में एक हृदयविदारक हादसा हुआ। मोहलडिया गांव स्थित एक निजी कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड की चपेट में आने से चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जिनमें दो पुरुष और दो मासूम बालिकाएं शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निजी कबाड़ गोदाम में  बीती दोपहर के समय अचानक लपटें उठने लगीं। कबाड़ में प्लास्टिक, रबर और अन्य ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था। घटना की सूचना मिलते ही खैरथल-तिजारा जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता और जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए नीमराना, बहरोड़ और आसपास की औद्योगिक इकाइयों से दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुलाया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक जान-माल का भारी नुकसान हो चुका था।

 

 

उपखंड अधिकारी महेंद्र सिंह का बयान


नीमराना उपखंड अधिकारी महेंद्र सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस भीषण आग में चार लोगों की असामयिक मृत्यु हो गई। मृतकों में दो पुरुष और दो छोटी बालिकाएं शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये सभी लोग गोदाम परिसर के भीतर ही मौजूद थे और आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर उनकी शिनाख्त और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक झारखंड से हैं। 

ये भी पढ़ें- चित्तौड़गढ़ को केंद्र की बड़ी सौगात; कोटा-चित्तौड़गढ़ रेलखंड दोहरीकरण का रास्ता साफ, फाइनल लोकेशन सर्वे मंजूर

गोदाम के मालिक को हिरासत में ले लिया गया


जिला प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने बताया कि गोदाम के मालिक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि गोदाम के संचालन के लिए आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र और अग्निशमन सुरक्षा उपकरण वहां मौजूद थे या नहीं।

इलाके में शोक की लहर


इस दर्दनाक हादसे ने औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। मोहलडिया और आसपास के ग्रामीणों में भारी रोष और दुख देखा जा रहा है। फिलहाल, एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है, ताकि आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को नियमानुसार सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एलपीयू हिंसा:मिग-23 पर खड़ा ‘वायरल शख्स’ गिरफ्तार, मंडी से धरा गया नाबालिग; अब तक 12 काबू – Lpu Violence Minor Student Arrested From Mandi Photo Viral 12 Arrested So Far

दिल्ली ट्रैफिक व्यवस्था की बदेलगी सूरत:इमरजेंसी वाहनों के लिए खुद बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, पार्किंग का लगेगा पता – A Green Corridor Will Be Created For Emergency Vehicles In Delhi

44 साल का इंतजार होगा खत्म?:महिला हॉकी टीम का चीन से सामना, स्वर्ण और ओलंपिक टिकट दांव पर; किसका पलड़ा भारी – India Vs China Womens Hockey Asian Games 2026 Final: Ind Vs Chn Live Streaming Telecast Preview

विमान में चाकूबाजी:ग्रोक ने कैप्टन स्मित मच्छार के नाम का किया गलत अनुवाद, यूजर्स के लताड़ने पर मानी गलती – Grok Translation Error Turns Flydubai Captain Smit Machchhar Into Captain Mosquito Smith

झारखंड में दो सड़क हादसों में चार की मौत:ट्रेलर में पीछे से घुसी कार, तीन बाइक सवारों ने गंवाई जान; चालक फरार – Four Dead In Two Road Accidents In Jharkhand Car Rams Into Trailer From Behind Three Bikers Lose Lives

प्रोजेक्ट सनकैचर: स्पेस पहुंचे गूगल के Ai चिप्स, सैटेलाइट का सफल लॉन्च; क्या अंतरिक्ष में बनेंगे डेटा सेंटर? – Google Takes Ai Space: Project Suncatcher Satellite Successfully Launched

Leave a Comment