लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘क्या तुम मुसलमान हो?’:धर्म पूछकर भारतीय युवक पर चाकू से किए 15 वार, हालत गंभीर; क्या है पूरा मामला? – Indian Man Stabbed Several Times In Utah Mall Us

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका के यूटा राज्य के एक शॉपिंग मॉल में एक सामान्य दिन अचानक हिंसा में बदल गया। यहां एक दुकान में काम करने वाले व्यक्ति पर कथित तौर पर उसके धर्म की वजह से हमला किया गया।

अदालती दस्तावेजों के अनुसार, हमलावर पीटर माइकल लार्सन (48 वर्षीय) ने जांचकर्ताओं को  बताया कि उसने जानबूझकर पीड़ित को इसलिए निशाना बनाया क्योंकि वह मुसलमान था। उसने यह भी कहा कि उसका इरादा मुसलमानों की हत्या करने का था।

यह घटना सोमवार को वेस्ट वैली सिटी के वैली फेयर मॉल में हुई। पुलिस के अनुसार, लार्सन कर्मचारी के पास गया, उससे बातचीत शुरू की और उसके धर्म के बारे में पूछा। इसके बाद उसने उस पर हमला कर दिया।

अधिकारियों ने लार्सन पर हत्या की कोशिश और गैरकानूनी तरीके से खतरनाक हथियार के इस्तेमाल का मामला दर्ज किया है। उसे साल्ट लेक काउंटी जेल में रखा गया है। 

पास की एक आभूषण दुकान में काम करने वाली लूना नुनेज ने एबीसी साल्ट लेक सिटी को बताया कि लार्सन ने पहले सोहैल से पूछा कि वह कहां का रहने वाला है।

नुनेज ने बताया, उसने पूछा, ‘तुम कहां से हो?’ सोहैल ने जवाब दिया, ‘मैं भारत से हूं, मेरा नाम सोहैल है।’ फिर उसने पूछा, ‘क्या तुम मुसलमान हो?’ सोहैल ने ‘हां’ कहा और इसके तुरंत बाद उसने चाकू से हमला शुरू कर दिया। 

यूटा इस्लामी केंद्र के इमाम शुएब दीन ने साल्ट लेक ट्रिब्यून को बताया कि लार्सन ने सोहैल से पानी की एक बोतल भी मांगी थी। जैसे ही सोहैल पानी लेने के लिए मुड़ा, आरोपी ने कथित तौर पर चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। 

नुनेज ने एक सहायता अभियान शुरू किया है। इसके अभियान के अनुसार, सोहैल पर 15 बार चाकू से वार किए गए। उनकी कई सर्जरी हो चुकी हैं और उनकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।  

आरोपी को कैसे रोका गया?

पुलिस के पहुंचने से पहले वहां मौजूद कई लोगों ने लार्सन को पकड़ लिया और जमीन पर दबोचकर रखा। इससे वह आगे हमला नहीं कर सका। 

जांचकर्ताओं ने कहा कि लार्सन अपने हिंसक व्यवहार, विचारधारा और पहले से योजना बनाकर बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाने की मंशा के कारण आम लोगों के लिए बड़ा खतरा है। 

हिरासत में लेने से पहले लार्सन की उन चोटों का इलाज भी कराया गया, जो लोगों द्वारा काबू किए जाने के दौरान उसे लगी थीं।

पीड़ित के बारे में लोगों ने क्या कहा?

दोस्तों और सहकर्मियों ने सोहैल को मेहनती और परिवार की जिम्मेदारी उठाने वाला व्यक्ति बताया।

लूना नुनेज ने समाचार चैनल केएसएल से कहा, मुझे पता है कि उनके पास बीमा नहीं है। वह अपने परिवार में अकेले कमाने वाले हैं। उनके दो छोटे बच्चे और पत्नी हैं। फिलहाल परिवार में कोई और काम नहीं करता। 

उनके प्रबंधक अदनान मोहम्मद ने इस हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने फॉक्स 13 से कहा, यह बेहद डरावना है। नफरत से प्रेरित अपराध के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, वह हमेशा मुस्कुराते रहते थे, हंसते थे और बहुत मेहनत करते थे। मैंने उन्हें प्रबंधक बनाया था ताकि वह पूरे कामकाज को संभाल सकें। जब आप एक इंसान की हत्या करते हैं, तो सिर्फ एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरे परिवार को नुकसान पहुंचाते हैं। 

एबीसी साल्ट लेक सिटी से बातचीत में अदनान मोहम्मद ने कहा, काश मैं वहां होता और उनकी रक्षा कर पाता। उन्हें बचाने के लिए मैं अपनी जान भी दे देता। 

ये भी पढ़ें: ‘आज की चुनौतियों से निपटने में सक्षम नहीं सुरक्षा परिषद’, सुधारों की मांग करते हुए भारत ने क्या-क्या कहा?

चश्मदीदों ने क्या देखा?

घटना को याद करते हुए लूना नुनेज ने कहा, जूते, कुर्सी और दूसरी चीजें जैसी जो भी चीज मेरे हाथ में आ रहीं थीं,सब उसकी तरफ फेंक रही थी। वह सोहैल पर बहुत बेरहमी से चाकू से हमला कर रहा था। मुझे उनकी जान की चिंता हो रही थी। मुझे लगा कि वह बच नहीं पाएंगे।  

नुनेज ने कहा कि बाद में मॉल के दूसरे कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि हमला करने से पहले लार्सन मॉल में घूम-घूमकर लोगों से उनका धर्म पूछ रहा था। 

अमेरिका में नागरिक अधिकारों के लिए काम करने वाले कई संगठनों ने पिछले कुछ वर्षों में मुसलमानों के खिलाफ घटनाओं में बढ़ोतरी को लेकर कई बार चिंता जताई है। उनका कहना है कि इसके पीछे प्रवासियों के खिलाफ बयानबाजी, नस्लभेदी गतिविधियां और गाजा युद्ध से तनाव जैसे कई कारण हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जी20 बैठक के बीच भारत-अमेरिका में बड़ी डील:क्रिटिकल मिनरल्स-सप्लाई चेन पर मिलकर करेंगे काम; क्यों है यह अहम? – G20 Meeting India Us Deal Critical Minerals Supply Chain Cooperation Agreement

‘आतंकवाद पर दोहरा मापदंड स्वीकार नहीं’:एससीओ देशों के घोषणापत्र में क्या-क्या कहा गया; ईरान के साथ खड़े हुए? – ‘double Standards’ In Fight Against Terrorism ‘unacceptable’: Sco Declaration

सुरों से सरहद पार:सीमा ने पहुंचाया शांति का संदेश, मंदिर में भजन गाने से शुरुआत; साहित्य अकादमी से सम्मानित – Transcending Borders Through Melody: Seema Conveys A Message Of Peace

पश्चिम बंगाल:महुआ मोइत्रा की सुरक्षा में तैनात रहेंगे दो पुलिसकर्मी, कलकत्ता हाईकोर्ट का आदेश; क्या है वजह? – Cal Hc Orders Two Bengal Police Personnel To Accompany Mahua Moitra During Constituency Visits

दिल्ली:आज संभलकर निकलें, 35 से ज्यादा सड़कों पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था; कई जगह दोपहर बाद तक डायवर्जन – Traffic Affected On More Than 35 Major Roads In Delhi Due To Rehearsal For Brics Summit Advisory Issued

आज का राशिफल 02 सितंबर:सिंह, मकर और कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, मिलेगा भाग्य का साथ – Today Prediction Horoscope Of 02 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

Leave a Comment