लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

India-US Trade Deal: ‘बर्बाद हो जाएगी खेती’, पंजाब में भारत-यूएस ट्रेड डील के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, क्या हैं मांग?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील को लेकर पंजाब में किसानों का विरोध तेज हो गया है. भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों ने मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर प्रदर्शन किया है. किसानों का कहना है कि अगर कृषि क्षेत्र को इस व्यापार समझौते में शामिल किया गया तो इसका सबसे बड़ा नुकसान देश के किसानों को उठाना पड़ेगा.

क्यों कर रहे हैं किसान विरोध?
प्रदर्शन कर रहे किसानों का आरोप है कि भारत- अमेरिका ट्रेड डील के तहत अगर अमेरिकी कृषि उत्पादों को भारतीय बाजार में ज्यादा छूट दी गई तो सस्ते आयात के कारण देश के किसानों की फसलों को उचित कीमत नहीं मिल पाएगी. उनका कहना है कि इससे खेती-किसानी पर गंभीर असर पड़ेगा और लाखों किसानों की रोजी- रोटी भी खतरे में पड़ सकती है.

अब घर को रंगना भी होगा महंगा, एशियन पेंट्स 12% तक बढ़ा दिए पेंट के दाम, क्या है इसका कारण?

क्या हैं किसानों की मांग?
बात करें किसानों के मुद्दे की तो किसानों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील में कृषि क्षेत्र को शामिल न किया जाए. उनका कहना है कि सरकार किसानों और किसान संगठनों से बातचीत किए बिना ऐसा कोई फैसला न ले. इसके अलावा उन्होंने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी और किसानों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई. 

सरकार का क्या है रुख?
भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी है. सरकार का कहना है कि इस डील का मकसद दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाना है. हालांकि, अभी तक कृषि क्षेत्र को लेकर अंतिम फैसला सामने नहीं आया है. 

ATM के बाहर लगेगी नोटबंदी जैसी लाइन! होने वाली है कैश की किल्लत, बड़ी हड़ताल का ऐलान

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment