लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Wealth: दौलत की क्या परिभाषा है, ये क्या होती है, कैसे बताएं कि राम के पास दौलत है और श्याम के पास नहीं?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

What is Wealth: ‘फलाने के पास बहुत दौलत है. बढ़िया कमाई होती है.’ यह बात आपने अपने जीवन में किसी से कहीं ना कहीं जरूर सुनी होगी. लेकिन दौलत को मापने का पैमाना क्या है. हमें कैसे पता चलता है कि राम के पास दौलत है और श्याम के पास नहीं. आमतौर पर लोग सामने वाली की लाइफस्टाइल को देखकर दौलत होने का अनुमान लगा लेते हैं. श्याम के पास गाड़ी है, बंगला है और सैलरी भी दमदार है, मतलब उसके पास भर-भर के दौलत है. राम के पास भी गाड़ी है, बंगला है, लेकिन सैलरी श्याम से कम है. मतलब राम, श्याम जितना दौलतमंद नहीं है. यानी कोई किसी की ऊपरी तड़क-भड़क देखकर यह नहीं बता सकता कि वह अमीर है या नहीं. 

आखिर दौलत की असली परिभाषा क्या है? 

दौलत, अंग्रेजी में कहें तो वेल्थ, इसका मतलब सिर्फ जेब में रखा पैसा या बैंक बैलेंस नहीं होता. दौलत उन सभी संपत्तियों का कुल मूल्य होती है, जो किसी इंसान के पास हैं और जिन्हें जरुरत पड़ने पर उन्हें पैसे में बदला जा सकता है. 

ATM के बाहर लगेगी नोटबंदी जैसी लाइन! होने वाली है कैश की किल्लत, बड़ी हड़ताल का ऐलान

दौलत में क्या-क्या आता है?

  • कैश
  • मकान
  • जमीन
  • सोना-चांदी
  • शेयर बाज़ार में निवेश
  • या कोई चालू बिजनेस 

अब समझें, एक लाख कमाने वाला राम ज्यादा दौलतमंद है या ढ़ाई लाख कमाने वाला श्याम?

परिस्थिति राम
महीने की कमाई एक लाख ढ़ाई लाख
रहने का घर अपना खुद का घर है, कोई लोन नहीं.

किराए का आलीशान फ्लैट या घर है, लेकिन भारी होम लोन सिर पर

गाड़ी एक साधारण, भरोसेमंद कार (पूरी पेमेंट की हुई)

एक महंगी लग्जरी कार (जिसकी भारी EMI जाती है)

निवेश 50 लाख रुपए का फिक्स्ड डिपॉजिट, शेयर और सोने में शून्य (जीरो) बचत
कर्ज कोई कर्ज नहीं

क्रेडिट कार्ड का भारी बिल और पर्सनल लोन

दौलत का स्टेटस राम के पास दौलत है.

श्याम के पास दौलत नहीं है.

ऊपर देखने पर लगेगा कि श्याम हर महीने ढ़ाई लाख रुपए कमाता है तो वह दौलतमंद है. 

अब सच्चाई से हों रूबरू

श्याम सिर्फ ज्यादा पैसे कमाता है, लेकिन वह दौलतमंद नहीं है. क्योंकि श्याम जितना कमाता है, उससे ज्यादा वह अपनी लाइफस्टाइल को मेंटेन करने और लोन की किश्त चुकाने में उड़ा देता है. अगर कल को उसकी नौकरी चली जाए या बिजनेस बंद हो जाए तो वह तुरंत आर्थिक संकट में आ जाएगा, क्योंकि उसके पास पीछे कोई वेल्थ नहीं है, जिसे बेचकर, वह गुजारा कर सके.

राम, श्याम से कम कमाता है, लेकिन असली मायने में दौलतमंद है. राम ने समझदारी से पैसे बचाए और संपत्तियां बनाईं. अगर राम आज काम करना बंद भी कर दे तो भी एफडी का ब्याज और शेयर के रिटर्न उसे गुजारा करने में मदद कर सकती हैं. मतलब उसे किसे के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment