लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Jammu Kashmir:पुंछ में सुरक्षाबलों ने ध्वस्त किया आतंकी ठिकाना, मौके से पीका राइफल की 225 गोलियां बरामद – Security Forces Destroy Terrorist Hideout In Poonch.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे पुंछ जिले के सावजियां सेक्टर में मंगलवार देर शाम सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान एक संदिग्ध आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर दिया। मौके से पीका राइफल की 225 गोलियां बरामद कीं। बरामदगी के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि यह ठिकाना किस आतंकी संगठन द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा था और गोलियों को कब से वहां छिपाकर रखा गया था।

सूत्रों के अनुसार सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर मंडी तहसील के सावजियां सेक्टर स्थित गढ़ंगा इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अभियान के दौरान घने जंगल में एक संदिग्ध ठिकाना मिला। तलाशी लेने पर वहां से पीका राइफल की 225 गोलियां बरामद हुईं। इसके बाद सुरक्षाबलों ने ठिकाने को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

अधिकारियों का कहना है कि बरामद गोलियों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान भी जारी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वहां कहीं और हथियार, विस्फोटक या अन्य संदिग्ध सामग्री छिपी न हो।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार एलओसी से सटे पुंछ और राजौरी के जंगलों में समय-समय पर तलाशी अभियान चलाए जाते हैं। हाल के महीनों में कई स्थानों से हथियार, गोला-बारूद और आतंकी ठिकाने बरामद होने के बाद सुरक्षा बल लगातार सतर्कता बरत रहे हैं। इस बरामदगी को भी क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

तो इसलिए संवेदनशील है पुंछ का सावजियां सेक्टर

पुंछ जिला जम्मू-कश्मीर के सबसे संवेदनशील सीमावर्ती इलाकों में शामिल है। सावजियां, मेंढर, कृष्णा घाटी और बालाकोट सेक्टर नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे हैं, जहां पहले घुसपैठ, आतंकियों की आवाजाही और सीमा पार से गोलाबारी की घटनाएं होती रही हैं। घने जंगल, ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी इलाका और प्राकृतिक गुफाएं आतंकियों के लिए अस्थायी ठिकाने बनाने में सहायक मानी जाती हैं। 

इसी वजह से सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां समय-समय पर संयुक्त तलाशी अभियान चलाती हैं। हाल के वर्षों में सुरक्षाबलों ने इस क्षेत्र से कई बार हथियार, गोला-बारूद, आईईडी और आतंकी ठिकाने बरामद कर उन्हें ध्वस्त किया है। सुरक्षा एजेंसियां इसे घुसपैठ के संभावित मार्गों में से एक मानते हुए यहां लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

India-uk Ceta:भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता आज से लागू, 99% भारतीय निर्यात पर जीरो शुल्क; क्या-क्या होगा सस्ता? – India-uk-ceta-comes-into-force-zero-duty-on-99-percent-indian-exports-products-that-may-get-cheaper

राम मंदिर चढ़ावा चोरी:जिले के कई थानों के विशेषज्ञ पुलिसकर्मी कर रहे हैं जांच, ‘गोपनीय फौज’ की हर पहलू पर नजर – Ram Mandir Offering Theft: Expert Police Personnel From Several Police Stations Are Investigating

Maharashtra:’सरकार या Cm की आलोचना देश के खिलाफ युद्ध नहीं’, अदालत ने आरोपी को जमानत देते हुए और क्या कहा? – Pune-court-grants-bail-to-ncp-sp-leader-says-criticism-govt-and-cm-fadnavis-not-waging-war-against-country

क्या मानसून सत्र में पारित होगा संशोधन विधेयक?:चिदंबरम ने बताया Bjp का प्लान, इंडिया गुट से है कनेक्शन – P Chidambaram Claims Bjp May Bring 131st Constitutional Amendment Bill In Monsoon Session

France Vs Spain:स्पेन दूसरी बार विश्वकप के फाइनल में, एम्बाप्पे की फ्रांस को 2-0 से हराया; ओयरजाबल-पोरो चमके – Fifa World Cup 2026 France Vs Spain Semi-final Highlights Today Football Match Result Key Moments Photos

Aaj Ka Shabd Patwar Gopaldas Neeraj Ki Kavita Nao Aage Nahin Badhti – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पतवार और गोपालदास “नीरज” की कविता

Leave a Comment