लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

RBI आपके फोन में डालेगा नकद पैसा, जानें क्या है रिजर्व बैंक का नया डिजिटल करेंसी सिस्टम

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

RBI News: सरकार लगातार जनता से डिजिटल होने की अपील कर रही है. लेकिन वहीं दूसरी तरफ रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI सीधे ग्राहकों के फोन में नकद डालने की बात कर रहा है. रिजर्व बैंक की ये बात सुनकर हर कोई हैरानी में है कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? इस बारे में RBI की तरफ से खुद अपने ग्राहकों को बताया जा रहा है. बताते हैं कैसे.

RBI का मैसेज
दरअसल RBI की तरफ से लोगों के फोन में एक मैसेज जा रहा है. जिसके जरिए बताया जा रहा है कि वो जल्दी ही लोगों के फोन में सीधे नकदी भेजने वाले हैं. इस मैसेज में लिखा है, ‘क्या हो यदि नकद पैसे आपके फोन में ही आ जाएं? डिजिटल रुपया (eरुपया) के साथ यह संभव है.’ इस मैसेज के मुताबिक RBI आपके फोन में डिजिटल रुपया डालने की बात कर रहा है. जिसके जरिए आप आसानी से कहीं भी पेमेंट कर पाएंगे.

RBI आपके फोन में डालेगा नकद पैसा, जानें क्या है रिजर्व बैंक का नया डिजिटल करेंसी सिस्टम

ये भी पढ़ें: Retail Inflation: सब्जियों और राशन के बढ़े दाम, जून में 4.38 प्रतिशत पहुंची खुदरा महंगाई, आंकड़े डराने लगे

इस मैसेज में आगे लिखा है, ‘आरबीआई द्वारा जारी की गई डिजिटल करेंसी. छुट्टे पैसों की चिंता नहीं. यूपीआई सहित सभी क्यूआर कोड पर काम करता है. भारत के केंद्रीय बैंक के विश्वास के साथ, अब स्मार्ट तरीके से भुगतान करें. आरबीआई कहता है डिजिटल रुपया: नकद, लेकिन डिजिटल.’ इस मैसेज के मुताबिक RBI अब  यूपीआई नहीं बल्कि डिजिटल करेंसी अपनाने पर जोर दे रहा है.

क्या है डिजिटल करेंसी?
डिजिटल करेंसी एक तरह से नकदी ही है लेकिन डिजिटल फॉर्म में. ये रुपये पैसे का एक इलैक्ट्रॉनिक रूप है, जिसे छू नहीं सकती लेकिन इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. इसका इस्तेमाल मोबाइल, कंप्यूटर या डिजिटल वॉलेट के रूप में किया जा सकता है. इससे ऑनलाइन भुगतान, पैसे भेजना, खरीदारी करना ये सब काम किया जा सकता है.

RBI अब नकदी की जगह पर इसी डिजिटल करेंसी को बढ़ावा दे रहा है. जिससे लोग नकदी का इस्तेमाल कम से कम करें और डिजिटली सारा काम करें.

ये भी पढ़ें: सरकार का बड़ा फैसला, अब अमेरिका से ये चीज खरीदेगा भारत, कमाई का नया रास्ता भी खुलेगा

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment