लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Deool Band 2 BO Collection: 10 करोड़ बजट, 640% प्रॉफिट, मराठी फिल्म ‘देऊळ बंद 2’ को 52वें दिन मिली 300% उछाल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


Deool Band 2 BO Collection: मराठी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने ऐतिहासिक कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की, जिसके बाद अब फिल्म ‘देऊळ बंद 2’ आई तो वो भी छा गई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की. अब 52 दिनों के बाद भी इसकी कमाई जारी है. फिल्म की कमाई में 51 दिन के मुकाबले 300% उछाल दर्ज की गई है. इसने जबरदस्त प्रॉफिट कमा लिया है. ऐसे में चलिए बताते हैं फिल्म की कमाई के बारे में.

‘देऊळ बंद 2’ का 52वें दिन का कलेक्शन

कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, ‘देऊळ बंद 2’ ने 52वें दिन यानी कि 8वें शनिवार को 4 लाख का कलेक्शन किया. जबकि फिल्म ने 51वें दिन 1 लाख का कलेक्शन किया था. इसके मुकाबले फिल्म को 300% की बंपर उछाल शनिवार को मिली थी. फिल्म का ओवरऑल नेट कलेक्शन 74.07 करोड़ हो चुका है. वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 87.4 करोड़ रहा था.

यह भी पढ़ें: तेलुगु फिल्म ‘लेनिन’ का तहलका, 2 दिन में तोड़े 12 फिल्मों के ओपनिंग वीक रिकॉर्ड्स

‘देऊळ बंद 2’ का बाकी दिनों का कलेक्शन (कोईमोई के अनुसार)
पहले वीक- 30.2 करोड़
दूसरे हफ्ते- 22.4 करोड़
तीसरे हफ्ते- 11.15 करोड़
चौथे हफ्ते- 6.22 करोड़
पांचवे हफ्ते- 2.7 करोड़
छठे हफ्ते- 99 लाख
सातवें हफ्ते- 36 लाख
51वें दिन- 1 लाख
52वें दिन- 4 लाख

‘देऊळ बंद 2’ ने 10 करोड़ में कमाया 640% प्रॉफिट

इसके साथ ही अगर मराठी फिल्म ‘देऊळ बंद 2’ के प्रॉफिट के बारे में बात की जाए तो फिल्म ने बजट से कई गुना ज्यादा लाभ कमा लिया है. कोईमोई के अनुसार, फिल्म का नेट कलेक्शन 74.07 करोड़ रहा और इसका बजट 10 करोड़ था. इस लिहाज से फिल्म ने 640.70% का प्रॉफिट कमा लिया है. 

यह भी पढ़ें: ‘धमाल 4’ का दुनियाभर में उड़ाया गर्दा, दूसरे दिन मिली 60% उछाल, 50 करोड़ के पार कलेक्शन

‘देऊळ बंद 2’ के बारे में बात की जाए तो इसमें कोई बड़ा स्टार कास्ट नहीं है. बल्कि फिल्म में प्रवीन तरदे और स्नेहल टार्डे जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. इसमें एक छोटे से गांव की कहानी को दिखाया गया है, जिसमें आस्था, अंधविस्वास और गांव के लोगों की समस्याओं को दिखाया गया है.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment