लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Thailand Pub Fire Incident:थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के पब में भीषण आग, 27 लोगों की मौत; कई गंभीर रूप से घायल – Thailand Fire Incident Massive Fire At A Pub In Bangkok Many People Dead Many Critically Injured

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार तड़के एक पब में भीषण आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, दमकलकर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

राहतकर्मियों ने बताया कि आग लगने की सूचना देर रात को मिली। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में उत्तरी बैंकॉक स्थित पब के मुख्य द्वार से ऊंची लपटें उठती दिखाई दे रही हैं। लोग जान बचाने के लिए बाहर भागते नजर आए, जबकि आसमान में काले धुएं का घना गुबार फैल गया।

अग्निकांड पर क्या बोले थाईलैंड के प्रधानमंत्री?

थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नवीरकुल ने घटनास्थल पर पत्रकारों से कहा कि हादसे में 27 लोगों की मौत हुई है और कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

दमकल ने आधे घंटे में पाया नियंत्रण

अधिकारियों के मुताबिक, आग पर काबू पाने में दमकलकर्मियों को लगभग 30 मिनट लगे। हादसे के बाद की तस्वीरों में पब के अंदर जली हुई मेज-कुर्सियां और बुरी तरह क्षतिग्रस्त ढांचा दिखाई दे रहा है। फिलहाल अधिकारी बैंकॉक के ताजा हादसे की विस्तृत जांच कर रहे हैं। मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

थाईलैंड में इस तरह की त्रासदियां पहले भी हो चुकी हैं।


  • वर्ष 2022 में देश के पूर्वी हिस्से के एक म्यूजिक पब में लगी आग में 14 लोगों की मौत हुई थी।

  • इससे पहले 1 जनवरी 2009 को बैंकॉक के सैंटिका नाइटक्लब में नववर्ष समारोह के दौरान आग लगने से 66 लोगों की जान गई थी और 200 से अधिक लोग घायल हुए थे। उस हादसे का कारण कथित तौर पर इनडोर आतिशबाजी थी।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गरीब मजदूरों का सस्ता चावल कारोबारियों को बेचने का आरोप:एफसीआई-नेरामैक पर सीबीआई की कार्रवाई; क्या है मामला? – Subsidised Rice Meant For Poor Labourers ‘sold To Traders’; Cbi Books Officials Of Fci, Neramac

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों का आज से पक्का मोर्चा:जाम करेंगे रोड, ये हैं मुद्दे – Farmers Protest On Chandigarh-mohali Border

अन्ना हजारे अस्पताल में भर्ती:वायरल संक्रमण, पानी की कमी और किडनी की समस्या से जूझ रहे; डॉक्टर ने क्या बताया? – Anna Hazare Hospitalised: Social Activist In Icu With Viral Infection, Dehydration And Kidney Issues

चलती बस में दुष्कर्म:वारदात की इनसाइड स्टोरी सामने आई, पीड़िता बोली- गाड़ी में चढ़ते ही कंडक्टर बन गया था हैव – Misdeed On Moving Bus Inside Story Of Incident

1 सितंबर 2026:रसोई, हवाई सफर और बैंकिंग से जुड़े 10 बड़े नियम बदल रहे, क्या जेब पर पड़ने वाला है चौतरफा भार? – 10 New Rules from September 1: From Kitchen Budgets To Air Travel And Banking, Know The Impact On Common Man

जम्मू:कठुआ में पाकिस्तानी मोबाइल नंबर वाली रिंग के साथ पकड़ा गया कबूतर, पड़ताल में जुटीं जांच एजेंसियां – Pigeon Caught In Kathua With A Ring Bearing A Pakistani Mobile Number

Leave a Comment