लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Wimbledon 2026:गुओ हान्यू-क्रिस्टीना म्लादेनोविक बनीं महिला युगल चैंपियन, सीधे सेटों में जीता फाइनल – Wimbledon 2026: Guo Hanyu And Kristina Mladenovic Crowned Women’s Doubles Champions

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

चीन की गुओ हान्यू और फ्रांस की क्रिस्टीना म्लादेनोविक की जोड़ी ने रविवार को विंबलडन 2026 महिला युगल का खिताब अपने नाम कर लिया। दसवीं वरीयता प्राप्त इस जोड़ी ने फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त कनाडा की गैब्रिएला डाब्रोव्स्की और ब्राजील की लुइसा स्टेफनी को 6-3, 7-5 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। दोनों खिलाड़ियों की जोड़ी के रूप में यह पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है।

पहले सेट में पूरी तरह हावी रहीं गुओ और म्लादेनोविक

फाइनल मुकाबले में गुओ हान्यू और क्रिस्टीना म्लादेनोविक ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। दोनों ने पहले सेट में 5-0 की बढ़त बना ली। हालांकि डाब्रोव्स्की और स्टेफनी ने लगातार तीन गेम जीतकर वापसी की कोशिश की, लेकिन वे सेट नहीं बचा सकीं और 6-3 से हार गईं।

दूसरे सेट में रोमांचक मुकाबला

दूसरे सेट में दोनों जोड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने कई बार बढ़त बनाने का प्रयास किया, लेकिन म्लादेनोविक के दमदार फोरहैंड और दोनों खिलाड़ियों के शानदार तालमेल ने मुकाबला बराबरी पर बनाए रखा। 5-5 की बराबरी पर गुओ हान्यू ने शानदार क्रॉस-कोर्ट बैकहैंड विनर लगाकर निर्णायक ब्रेक हासिल किया। इसके बाद म्लादेनोविक ने अपने सर्विस गेम में संयम बनाए रखते हुए फोरहैंड विनर के साथ मैच और खिताब अपने नाम कर लिया।

गुओ का पहला, म्लादेनोविक का सातवां ग्रैंड स्लैम डबल्स खिताब

यह जीत दोनों खिलाड़ियों के लिए बेहद खास रही। गुओ हान्यू ने अपने पहले ही ग्रैंड स्लैम फाइनल में खिताब जीतने का कारनामा किया। वहीं 34 वर्षीय क्रिस्टीना म्लादेनोविक ने अपने करियर का सातवां महिला युगल ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। इससे पहले वह 2018 से 2022 के बीच छह ग्रैंड स्लैम महिला युगल खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।

जीत के बाद भावुक दिखीं दोनों खिलाड़ी

खिताब जीतने के बाद गुओ हान्यू ने अपनी जोड़ीदार की तारीफ करते हुए कहा, ‘मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं कि आप मेरी जोड़ीदार हैं। मुझ पर भरोसा करने और मुझे चुनने के लिए आपका धन्यवाद।’ वहीं क्रिस्टीना म्लादेनोविक ने कहा, ‘पिछले साल चोट के कारण मेरी कोई रैंकिंग नहीं थी, लेकिन गुओ ने बिना किसी हिचकिचाहट के मेरे साथ जोड़ी बनाई। आज उनके साथ यहां खड़े होकर यह ट्रॉफी जीतना मेरे लिए बेहद गर्व की बात है।’

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उमर कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट:नेकां का दांव, कांग्रेस को फिर ऑफर, अधिकतम बनाए जा सकते हैं इतने मंत्री – Umar Abdullah Cabinet Buzz Over Omar Cabinet Expansion, Offers Deal To Congress Again

यूपी में हरियाणवी सिंगर की हत्या:जिम में फोन पर बहस, बाहर निकलते ही गोलियों से भूना; अंकित हत्याकांड की कहानी – Haryanvi Singer Ankit Balian Murder In Shamli Argument Over A Call Received At The Gym

खेलो इंडिया डायलॉग:पीएम मोदी आज युवा एथलीटों को करेंगे संबोधित, राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर होगा आयोजन – Pm Modi To Address Young Athletes Khelo India Dialogue Event To Be Held Virtually Updates And Details

रक्षाबंधन पर फ्री बस:29 अगस्त की रात 12 बजे तक मुफ्त सफर, बहनों के साथ एक यात्री का भी नहीं लगेगा टिकट – Free Bus Travel On Rakshabandhan Until Midnight On 29 August No Ticket Required For One Passenger

भारत बनाम श्रीलंका Live Score:क्या कोलंबो में बारिश डालेगी भारत की जीत में बाधा, श्रीलंका के खिलाफ कसा शिकंजा – Ind Vs Sl Test Live Score: India Vs Sri Lanka 2nd Test Day 5 Match Scorecard Ball By Ball Updates

एशियाई खेल:एशियाड के दल में करनी पड़ेगी कटौती,  जापान में जगह की किल्लत, जानें अब तक कितनी पहुंची एंट्री – Asian Games 2026: Asiad Contingent To Be Shorter Due To Space Constraints In Japan Know All Details

Leave a Comment