पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के खास सलाहकार राणा सनाउल्लाह खान के बयान ने सभी को चौंका दिया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए पाकिस्तानियों को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है. उन्होंने भारत के साथ संबंध खराब करने के लिए पाकिस्तान के नेताओं को ही जिम्मेदार ठहराया.
पाकिस्तानी टीवी चैनल पर एक कार्यक्रम के दौरान राणा सनाउल्लाह खान ने कहा कि पाकिस्तान के पास भारत के साथ दोस्ती का बहुत ही बढ़िया मौका था, लेकिन पीएम मोदी के अंधे विरोध के चक्कर में पाकिस्तान ने सब कुछ गंवा दिया. उन्होंने कहा कि आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते तो उसके जिम्मेदार हम खुद हैं.
शहबाज के सलाहकार ने किया मोदी की लाहौर यात्रा का जिक्र
पाकिस्तान के समा टीवी पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राणा सनाउल्लाह ने 2015 में पीएम मोदी की लाहौर यात्रा का जिक्र किया और कहा कि पाकिस्तान के पास बहुत बड़ा मौका था. जब एंकर ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के सलाहकार से पूछा कि आज इस्लामाबाद ट्रैक 2 डिप्लोमेसी के जरिए नई दिल्ली से संपर्क कर रहा है तो उन्होंने इसे कबूल किया और कहा कि बैकडोर डिप्लोमेसी कभी बंद ही नहीं हुई.
राणा सनाउल्लाह ने बैकडोर डिप्लोमेसी की तारीफ करते हुए कहा कि नवाज शरीफ ने ऐसे हालात बना लिए थे जिससे इस इलाके में अमन चैन कायम हो जाता. उनका इशारा पीएम मोदी की लाहौर यात्रा की तरफ था, हालांकि उन्होंने इसका सीधे तौर पर नाम नहीं लिया.
Pak PM’s Sp Assistant: Modi gave us a friendly chance to prosper (2015 visit) but we refused. Now we live in fear of his Brahmos. He doesn’t pick our calls. Now it’s too late for us.pic.twitter.com/TValJuZ1DJ
— Pakistan Untold (@pakistan_untold) July 10, 2026
मोदी आपका फोन नहीं उठाते: राणा सनाउल्लाह
जब उनसे पूछा गया कि आप पर मोदी से दोस्ती बढ़ाने के आरोप लगते हैं तो राणा सनाउल्लाह ने इसे बदकिस्मती बताया. उन्होंने कहा, “आप कहते हैं कि बड़ी परेशानी है. मोदी फोन नहीं सुन रहा है. मोदी कल से खामोश है. अब पता नहीं क्या कर देगा. कोई मिसाइल का हमला न हो जाए हमारे ऊपर और जब वो घर आते हैं तो आप उन्हें गालियां देते हैं.”
पाकिस्तान के लिए भारत कितना अहम
उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान को इन सबसे सबक सीखना चाहिए था लेकिन हमने वक्त गंवा दिया. उन्होंने कहा कि अगर उस समय की स्थितियां आगे बढ़ती तो आज इस इलाके में अमन कायम होता. उन्होंने यह भी कहा कि भारत से दोस्ती के बाद पाकिस्तान को IMF के पास न जाना पड़ता.
ये भी पढ़ें
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल

