लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Vietnam Boat Accident Live:वियतनाम हादसे पर आंध्र प्रदेश के दो लोगों की मौत; Pm मोदी-सीएम रेवंत ने जताया दुख – Vietnam Boat Capsize Incident Live Updates Several People Including Indian Tourists Feared Dead

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

07:26 PM, 11-Jul-2026

सीएम रेवंत रेड्डी ने हादसे पर जताया दुख

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने ट्वीट करके इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्हें खबर मिली कि वियतनाम घूमने गए तेलुगु राज्यों के कुछ पर्यटकों की वहां एक नाव दुर्घटना में मौत हो गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, वियतनाम के फु क्वोक द्वीप पर गए भारतीयों की नाव दुर्घटना में मौत की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने तुरंत अधिकारियों को सतर्क कर दिया। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की पूरी जानकारी लेने के साथ-साथ मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि वे विदेश मंत्रालय और वियतनाम में भारतीय दूतावास के अधिकारियों से बात करें, ताकि राहत कार्यों में तेजी लाई जा सके और जरूरी कदम उठाए जा सकें।

07:16 PM, 11-Jul-2026

नाव हादसे में बचे शख्स ने बताई दास्तां

वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास नाव पलटने की घटना में बचे पलानी के निर्मल कुमार ने फोन पर दुखद घटना के बारे में बताया है। उनके अनुसार, 15 लोगों की मौत हो गई, दो की हालत गंभीर है और बाकी बचे लोगों का मेडिकल चेक-अप किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रुप लंच के लिए निकला था, तभी अचानक कुछ ही सेकंड में नाव पलट गई; माना जा रहा है कि ऐसा तेज लहरों और शायद क्षमता से ज्यादा लोगों के सवार होने की वजह से हुआ। नाव पर 39 लोग सवार थे, जिनमें से ज्यादातर तमिलनाडु से थे। उन्होंने बताया कि 20 लोग तो बच निकले, जबकि 15 लोग नाव के अंदर ही फंस गए। कोस्ट गार्ड को सूचना मिलने के बाद, बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और बचे हुए लोगों को बचाया। उन्होंने बताया कि 15 लोगों की मौत हो गई और दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि बाकी लोगों की जांच के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

07:15 PM, 11-Jul-2026

आंध्र प्रदेश में मृतकों के घर पसरा सन्नाटा

वियतनाम नाव हादसे में मशहूर बिजनेसमैन गेल्ली किशोर की पत्नी जयश्री की मौत हो गई; आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में उनके घर पर सन्नाटा पसरा है। आंध्र प्रदेश सरकार के सूत्रों ने बताया कि वियतनाम में फू क्वोक द्वीप के पास एक टूरिस्ट बोट के पलटने से आंध्र प्रदेश के दो लोगों की मौत हो गई और राज्य के तीन अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने आगे बताया कि 32 भारतीय पर्यटकों और चार क्रू सदस्यों को ले जा रही टूरिस्ट स्पीडबोट फू क्वोक द्वीप के पास अन थोई पोर्ट लौटते समय पलट गई।

07:05 PM, 11-Jul-2026

पर्यटकों में तेलुगु राज्यों के सात लोग

डॉ. अर्जा श्रीकांत, विशेष आयुक्त और नई दिल्ली में आंध्र प्रदेश भवन में आंध्र प्रदेश सरकार के विशेष प्रतिनिधि, ने बताया कि पर्यटकों में तेलुगु राज्यों के सात लोग भी शामिल थे। खोज और बचाव अभियान पूरा हो चुका है और वियतनाम के अधिकारियों ने विस्तृत जांच शुरू कर दी है। खराब मौसम, समुद्र में तेज लहरें और संभवतः किसी तकनीकी खराबी को दुर्घटना के संभावित कारणों के तौर पर देखा जा रहा है। भारत सरकार, हनोई में भारतीय दूतावास और हो ची मिन्ह सिटी में भारत के महावाणिज्य दूतावास के माध्यम से, वियतनाम सरकार के साथ मिलकर स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। आधिकारिक जानकारी मिलने पर आगे की पुष्टि की गई जानकारी जारी की जाएगी।

06:58 PM, 11-Jul-2026

राहुल और खरगे ने केंद्र से अपील- प्रभावित परिवारों को पहुंचे मदद

वियतनाम में नाव के पलटने की घटना पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गहरा दुख जताया है। दोनों नेताओं ने केंद्र सरकार से वियतनाम के अधिकारियों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य तेज करने तथा प्रभावित भारतीय परिवारों को हर संभव मदद देने की अपील की है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों से भरी नाव के पलटने की घटना बेहद दुखद है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और लापता लोगों के सुरक्षित मिलने की कामना की। राहुल ने कहा कि विदेश मंत्रालय और भारत सरकार वियतनाम के अधिकारियों के साथ मिलकर बचाव अभियान में हर संभव सहयोग करें और प्रभावित परिवारों को जरूरी सहायता उपलब्ध कराएं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी इस हादसे पर शोक जताते हुए कहा कि यह घटना बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और लापता लोगों के परिवारों के लिए हिम्मत और धैर्य की कामना की। खरगे ने विदेश मंत्रालय से स्थिति पर लगातार नजर रखने और वियतनाम सरकार के साथ समन्वय बनाकर बचाव कार्य में तेजी लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में प्रभावित भारतीय परिवारों को हर संभव सहायता और सहयोग मिलना चाहिए।

06:16 PM, 11-Jul-2026

वियतनाम हादसे में आंध्र प्रदेश के दो लोगों की मौत

मीडिया सूत्रों के अनुसार, वियतनाम में नाव पलटने से आंध्र प्रदेश के दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि मरने वालों में आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम की रहने वाली जललक्ष्मी और जयश्री भी शामिल थीं। सूत्रों ने बताया कि प्रभावित अन्य भारतीय नागरिकों की पहचान की पुष्टि की जा रही थी।

05:44 PM, 11-Jul-2026

नाव हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाव हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना की दुखद खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायल बचे लोगों के जल्द ठीक होने की मैं प्रार्थना करता हूं। हमारा दूतावास और वाणिज्य दूतावास हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं। हमारे अधिकारी वियतनाम के अधिकारियों के भी लगातार संपर्क में हैं।

 

05:16 PM, 11-Jul-2026

तकनीकी खराबी के बाद हादसे का शिकार हुई नाव

रिपोर्ट के मुताबिक, फु क्वोक विशेष आर्थिक क्षेत्र के अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा दोपहर करीब एक बजे हुआ, जब ओशन पर्ल आइलैंड कंपनी की स्पीडबोट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई और वह पलट गई। आसपास मौजूद कई पर्यटक नौकाएं तुरंत बचाव के लिए मौके पर पहुंचीं। एन थोई पोर्ट बॉर्डर गार्ड स्टेशन के अनुसार, हादसे में 15 लोगों की मौत हुई है, जिनमें दो महिलाएं और 13 पुरुष शामिल हैं। वहीं, बचाए गए 21 लोगों को आपात चिकित्सा उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक, बचाव अभियान के लिए बॉर्डर गार्ड स्टेशन ने 35 अधिकारियों और जवानों के साथ दो जहाज तैनात किए हैं। नौसेना और तटरक्षक बल भी राहत एवं बचाव अभियान में सहयोग कर रहे हैं। फु क्वोक के पास स्थित मे रुट न्गोआई द्वीप कोरल रीफ डाइविंग के लिए प्रसिद्ध है। यहां पहुंचने के लिए पर्यटक आमतौर पर 20 से 40 मिनट की स्पीडबोट या नाव यात्रा करते हैं।

05:06 PM, 11-Jul-2026

नाव में सवार पर्यटकों की सूची

नौका में भारतीय पर्यटकों की सूची: लिस्ट के मुताबिक इस स्पीट बोट में 30 पुरष और दो महिलाएं सवार थीं। 

क्रमांक पहला नाम अंतिम नाम
1 बालासुब्रमणि पलानीसामी
2 सेल्वम पिचियाह
3 सेंथिल कुमार जयवेल
4 शिवकुमार मुथुकुमारसामी
5 निर्मल कुमार सेतुरामन
6 मुरुगा प्रभु अरुमुगम
7 रुबन सेल्वा नाथन जैकब येसुपाथम
8 श्रीधर धर्मराजन
9 विग्नेश्वर राधाकृष्णन गोपाल
10 रामासुब्बु अन्नावी
11 अबुथालखा जाहिरुद्दीन
12 श्रीधर सुंदरराजन
13 वंशीधर सेल्लूर रामराज
14 सेंजादैवेल कुप्पुसामी
15 नागलामाडुगु सोहन
16 नल्लापेटा अदिशेशैया रवितेजा
17 शेख अब्दुल्ला अब्दुल मजीद
18 राजीव कलैवानन
19 बालाजी नटेशन
20 विनय कुमार चिथापुरम भास्करा
21 रविशंकर सुगुमरन
22 विपुल उत्तम चंद
23 संतोष कुमार शांतिलालजैन
24 बाबू कुप्पुस्वामी
25 अलागुराजन शिवासामी
26 वसंथा कुमार आनंदन
27 श्रीधर मुदियम
28 जया लक्ष्मी गेल्ली
29 किशोर गेल्ली
30 एविकॉट चेरियन थॉमस
31 लोवेनी थॉमस
32 रमेश कुमार पचियप्पन

05:05 PM, 11-Jul-2026

नाव हादसे पर भारतीय दूतावास ने क्या कहा?

भारतीय दूतावास की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, हादसे के संबंध में सूचना और सहायता के लिए भारतीय वाणिज्य दूतावास के नियंत्रण कक्ष पर फोन किया जा सकता है। हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए वियतनाम के दूतावास ने कहा कि हनोई में भी एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। सभी नंबर हादसे से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता और पूछताछ के लिए उपलब्ध है।

इन नंबरों पर करें संपर्क

  • +84362817930
  • +84915523714
  • +84334520414
  • +84913089165 (हनोई)



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड:सीमांत दारमा वैली का 58 फीसदी इलाका भूस्खलन के मुहाने पर, वाडिया संस्थान के अध्ययन में हुआ खुलासा – Uttarakhand: 58 Percent Of The Border-region Darma Valley Is On The Verge Of Landslides, Reveals Wadia Institu

सनी देओल की झोली में आई नई फिल्म, राजकुमार संतोषी हो सकते हैं निर्देशक; ‘घातक’ से है खास कनेक्शन – Sunny Deol New Film Annouce Ghatak Ghus Ke Maarega Rajkumar Santoshi Will Direct To Project

मन की बात लाइव:पीएम मोदी ने सूर्यपथ तिरंगा अभियान का किया जिक्र, ड्रग्स के खिलाफ जागरुकता का दिया संदेश – Pm Modi Mann Ki Baat Live Updates Prime Minister Narendra Modi Address Nation Broadcast 137th Episode

अमेरिका में फिर गोलीबारी:साउथ कैरोलिना के पार्क में फायरिंग; एक पुलिस अधिकारी की मौत, दूसरा घायल – Us Shooting In South Karolina Park Policeman Died Another Injured

मणिपुर में फिर हिंसा:नोनी में उग्रवादी गुटों के बीच गोलीबारी, एक की मौत और छह घायल; थौबल में ग्रेनेड धमाका – Manipur Violence: Several Militant Killed In Factional Gunfight In Noney, Grenade Blast At Thoubal Oil Pump

हिमाचल प्रदेश:कालका-शिमला रेललाइन पर मंडराया बड़ा खतरा, कोटी-गुम्मन के बीच मिट्टी बही; सभी 10 ट्रेनें रद्द – Kalka Shimla Railway Track Koti Gumman Bridge Train Cancelled

Leave a Comment