
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साल 2020-23 के बीच दुनियाभर ने कोरोना का व्यापक देखा, हालांकि पिछले दो साल से संक्रमण के मामले बिल्कुल न के बराबर हो गए थे। लोगों ने यह मान लिया था कि कोविड अब बीते दौर की बात है। लेकिन एक बार फिर अब कोरोना सिर उठाता दिख रहा है। अमर उजाला में हाल ही में प्रकाशित एक रिपोर्ट में हमने कोविड-19 के कुछ संदिग्ध मामले सामने आने की जानकारी दी थी। अब आंध्र प्रदेश से आ रही खबर लोगों को इस घातक संक्रमण के बारे में फिर से सोचने को मजबूर कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आंध्र प्रदेश में करीब चार साल बाद कोविड-19 से दो लोगों की मौत दर्ज की गई है। इसके अलावा चार अन्य लोगों में भी संक्रमण का पता चला है। इन मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है।
सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि संक्रमित पाए गए सभी लोगों ने कोरोना वैक्सीन की कम से कम दो डोज लगवाई थीं। इनमें से एक व्यक्ति ने तो बूस्टर डोज भी ली थी। इससे सवाल उठने लगा है कि क्या कोरोना फिर से वापस आ गया है? क्या हमें फिर से अलर्ट हो जाने की जरूरत है?

