लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bihar :बांकीपुर में प्रशांत किशोर के सामने भाजपा का पहला दांव क्यों हुआ फेल? शपथ पत्र की ‘वह’ बात ही घाव बनी – Bankipur By Election Bjp Candidate Abhishek Kumar Bunty Education In Question Neeraj Kumar Sinha New Candidate

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अभिषेक कुमार सिन्हा ‘बंटी’ ने बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए कल नामांकन पत्र दाखिल किया तो ‘अमर उजाला’ ने सबसे पहले एक खबर सामने लायी थी। शपथ पत्र पर बाकी मीडिया ने खबर लिखी कि उनके पास कितना धन है और परिवार में कौन-क्या है, लेकिन हमने सवाल उठाया था अभिषेक की शिक्षा का। शपथ पत्र में जो लिखा था, उससे शक होना अजूबा नहीं था। अभिषेक ने नामांकन के 24 घंटे बाद ही, शुक्रवार को नाम वापसी कर धमाका कर दिया। वास्तव में यह भारतीय जनता पार्टी की बड़ी चूक थी, जिसे अभिषेक ने ‘पारिवारिक कारण’ बताया।

आज जो चर्चा, कल ही वह बताया था हमने

अभिषेक कुमार ने शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के पास जाकर एक पत्र सौंपा कि वह पारिवारिक कारणों से यह चुनाव नहीं लड़ पा रहे हैं। पारिवारिक कारण भी ऐसा कि पूरा परिवार शुक्रवार दोपहर तक घर के बाहर जश्न मना रहा था, रोमांचित था। तो, वजह क्या थी? वजह वाजिब थी, लेकिन औपचारिक तौर पर यह कोई नहीं कह रहा। सिर्फ चर्चा है कि अभिषेक की शिक्षा को लेकर भाजपा असहज हो गई थी। उसे पता चल गया था कि विपक्षी दल, खासकर प्रशांत किशोर की पार्टी अभिषेक की शैक्षणिक योग्यता की जांच में लग गई है। नामांकन के समय दाखिल शपथ पत्र के आधार पर ‘अमर उजाला’ ने सवाल उठाया था कि पटना शहर के निवासी अभिषेक को बिहार बोर्ड छोड़कर संस्कृत शिक्षा बोर्ड के एक अज्ञात जैसे ग्रामीण संस्कृत विद्यालय से मध्यमा की पढ़ाई आखिर क्यों करनी पड़ी? बताया जा रहा है कि भाजपा अभिषेक की शिक्षा पर ही असहज हुई और उसे पता चला कि बगैर सारी जानकारी जुटाए ही उसने यह नाम घोषित कर गलती कर दी थी।

कल की यह खबर एक बार जरूर पढ़ें- सम्राट के बाद अब अभिषेक की शिक्षा पर सवाल

जतरा भी खराब हो गया था अभिषेक का

अभिषेक कुमार के नामांकन के समय ही जतरा खराब हो गया था। हुआ यूं कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी उनका नाम भूल गए। नाम भूले तो भूले, बांकीपुर उप चुनाव के प्रत्याशियों की दौड़ में रहे आशीष सिन्हा का नाम ले लिया। मतलब, कह दिया कि वह आशीष सिन्हा के नामांकन में आए हैं। आशीष सिन्हा भाजपा के कुम्हरार विधायक रहे अरुण कुमार सिन्हा के बेटे तो हैं ही, पटना विवि छात्र संघ के चर्चित अध्यक्ष और अधिवक्ता भी हैं। नाम के एलान से पहले आशीष का युवा के रूप में सबसे ज्यादा नाम चल रहा था। वरिष्ठ में रणवीर नंदन का नाम भी खूब चल रहा था, जो बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष हैं और दो दशक पहले पटना की उम्मीदवारी रखते हुए बाद में विधान पार्षद भी बनाए गए थे। चलाने वाले तो संसदीय कद रखने वाले राष्ट्रीय मंत्री रितुराज सिन्हा का भी नाम चला रहे थे, जबकि वह इसके लिए बहुत रुचि नहीं रख रहे थे। कई और नाम भी अपने-अपने हिसाब से चल रहे थे, जिसमें आशीष सिन्हा का नाम सरावगी के मुंह से निकला तो खबर बन गई।

पवन सिंह की तरह नहीं अभिषेक, यह अच्छा संदेश

पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल से टिकट मिलने पर छोड़ा तो उसके बाद पूरे चुनाव वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लिए परेशानी का सबब ही बन गए। उन्होंने शाहाबाद में एनडीए का बड़ा नुकसान कराया। पवन सिंह अब भाजपा कोटे से ही विधान पार्षद बनकर घाव साफ कर चुके हैं। अभिषेक ने पवन सिंह वाली गलती नहीं की। अभिषेक ने जिन कारणों से नामांकन वापस लेने की जानकारी दी, वह अपनी जगह लेकिन साथ-साथ यह भी कहा कि वह पार्टी के सिपाही बने रहेंगे। अभिषेक भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के बहुत करीबी हैं। यही कारण है कि नितिन ने बांकीपुर की सीट के लिए पहली पसंद के रूप में उनका नाम रखा था। बुरा बस यह रहा कि पटना में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की महाबैठक के तत्काल बाद अभिषेक के नाम वापसी की खबर ने उस बैठक को सुर्खियों से दूर कर दिया। नितिन भी इस बैठक के लिए आज पटना में ही थे, जब यह सब हुआ।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दूर बैठा दुश्मन भी खाएगा खौफ:खगंतक-243 का सफल परीक्षण, स्वदेशी लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम कैसे बढ़ाएगा सैन्य ताकत? – Iaf-successfully-tests-indigenous-long-range-glide-bomb-khagantak-243

जोंटी रोड्स की भारतीय कप्तान शुभमन गिल को सलाह:सीनियर खिलाड़ियों के अनुभव का फायदा उठाने को कहा, दिए ये सुझाव – Former South African Cricketer Jonty Rhodes Advice To Indian Captain Shubman Gill Ahead Of Odi World Cup 2027

उबर में 3400 कर्मचारियों की छंटनी:ग्लोबल वर्कफोर्स में 10% की कटौती की तैयारी, भारत में किनकी जाएगी नौकरी? – Uber-global-layoffs-3400-jobs-workforce-restructuring-september-2026-impact-india

पहले गल्फ ऑफ अमेरिका, अब ट्रंप स्ट्रेट?:होर्मुज का नाम बदलना चाहते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति, जानें पूरा मामला – First Gulf Of America Now Trump Strait Us President Wants To Rename Strait Of Hormuz

‘जल उत्सव को बनाएं जन-आंदोलन’:पीएम मोदी बोले- हर बूंद बचाने के लिए अपनाएं आधुनिक टेक्नोलॉजी; और क्या कहा? – Pm Modi Calls For Water Saving Technologies Ai Jan Bhagidari Water Summit

नौवीं मंजिल से कूदा इंटीरियर डिजाइनर:गाजियाबाद के तनुश्री अपार्टमेंट में हादसा, वारदात के पीछे आ रही ये वजह – Interior Designer Dies After Falling From The Ninth Floor Of Tanushree Apartments

Leave a Comment