राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने भूजल के इस्तेमाल को लेकर केंद्रीय भूजल प्राधिकरण और ट्रिब्यूनल के नोटिसों का जवाब नहीं देने पर तीन क्रिकेट स्टेडियमों में खेल गतिविधियों पर अंतरिम रोक लगा दी है। ट्रिब्यूनल ने कहा कि उसकी अनुमति के बिना इन स्टेडियमों में कोई भी खेल गतिविधि आयोजित नहीं की जाएगी। इस मामले में आगे की सुनवाई के लिए एनजीटी ने 17 अगस्त की तारीख तय की है।
क्या किस मामले की सुनवाई कर रहा है एनजीटी?
यह मामला क्रिकेट मैदानों के रखरखाव के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के उपचारित पानी की जगह भूजल या ताजे पानी के इस्तेमाल और भूजल संरक्षण, संग्रहण व पुनर्भरण के लिए वर्षा जल संचयन प्रणाली नहीं लगाने से जुड़ा है।

