लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Fake 500 Rupee Note: आज के समय में डिजिटल टेक्नोलॉजी जितनी तेजी से तरक्की कर रही है, उतनी ही तेजी से ठगी के तरीके भी बदल रहे हैं. नकली नोटों का कारोबार अब भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. आमतौर पर कई लोगों को धोके से फर्जी नोट पकड़ा दिया जाता है. ऐसा ही एक मामला कर्नाटक के बेंगलुरु से सामने आया है, जहां एक दुकानदार महिला की सूझबूझ से 500 रुपये के नोटों का मामला उजागर हुआ है. ऐसे में अगर आपके पास भी 500 रुपये का नोट है, तो उसे इस्तेमाल करने से पहले एक बार अच्छी तरह चेक जरूर कर लें.

क्या है पूरा मामला?

एक ग्राहक ने सिगरेट खरीदने के बाद महिला को 500 रुपये का नकली नोट थमा दिया. महिला को उस नोट पर शक हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कारवाई. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी और एक ऐसे आरोपी तक पहुंचे, जिस पर लंबे समय से बाजार में नकली नोट चलाने का आरोप था.

2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, अभी अभी दी ये जानकारी, तुरंत पढ़ें यह खबर

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान रुद्रेश के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 41 साल है. उस पर बेंगलुरु, तुमकुरु और आसपास के इलाकों में 500 रुपये के जाली नोट चलाने का आरोप है. जांच के दौरान जब पुलिस आरोपी के घर पहुंची, तो शुरुआत में वह नहीं मिला. लेकिन तलाशी लेने पर वह पलंग के नीचे बनी एक अलमारी में छिपा हुआ मिला. जिसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर पूछताछ करना शुरू कर दिया. 

कैसे पहचानें 500 रुपये का असली नोट?

  • जब आप नोट को रोशनी में देखते हैं तो उसपर महात्मा गांधी की वॉटरमार्क तस्वीर और 500 की वॉटरमार्क दिखाई देती है.
  • सुरक्षा धागा (Security Thread) रंग बदलता है और उस पर भारत और RBI लिखा होता है.
  • जब आप नोट को तिरछा करेंगे तो उसपर 500 का अंक हरे से नीले रंग में बदलता हुआ दिखाई देगा. 
  • महात्मा गांधी की तस्वीर, अशोक स्तंभ और अन्य छपाई उभरी हुई होती है, जिसे छूकर महसूस किया जा सकता है.
  • पीछे की तरफ लाल किले की तस्वीर और स्वच्छ भारत का लोगो बना होना चाहिए.

Electronic Market: रुक जाओ! सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी, बचेंगे टैक्स के पैसे

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment