
Broom Storage Ideas: घर चाहे कितना भी साफ क्यों न हो. अगर झाड़ू, पोछा या सफाई का सामान सामने रखा हो, तो पूरा घर बिखरा हुआ दिखने लगता है. खासकर जब मेहमान आने वाले हों, तब हर कोई चाहता है कि घर का हर कोना साफ और व्यवस्थित नजर आए. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान तरीकों की मदद से आप झाड़ू और पोछे को बिना ज्यादा जगह घेरे आसानी से छिपा सकते हैं. आइए जानते हैं 10 ऐसे आसान आइडिया, जिनसे आपका घर हमेशा साफ और सुंदर दिखाई देगा.
1. दरवाजे के पीछे लगाएं होल्डर
किचन, स्टोर रूम या वॉश एरिया के दरवाजे के पीछे क्लिप वाला होल्डर लगा दें. इसमें झाड़ू और पोछा आसानी से टंगे रहेंगे. दरवाजा बंद करते ही ये पूरी तरह छिप जाएंगे और जरूरत पड़ने पर तुरंत मिल भी जाएंगे.
2. यूटिलिटी एरिया की अलमारी में रखें
अगर घर में यूटिलिटी एरिया या छोटी अलमारी है, तो उसकी साइड में होल्डर लगाकर झाड़ू और पोछा टांग दें. ऊपर की शेल्फ पर सफाई का बाकी सामान भी रख सकते हैं. इससे सभी चीजें एक ही जगह व्यवस्थित रहेंगी.
3. पर्दे के पीछे बना दें छोटा स्टोरेज
घर में किसी खाली कोने में एक रॉड लगाकर सुंदर सा पर्दा टांग दें. पर्दे के पीछे झाड़ू, पोछा और सफाई का सामान रखें. इससे कमरा भी सुंदर दिखेगा और सामान भी नजर नहीं आएगा.
4. सिंक के नीचे की जगह का करें सही इस्तेमाल
किचन सिंक के नीचे अक्सर थोड़ी जगह खाली रहती है. वहां एक छोटी रॉड या क्लिप होल्डर लगाकर पोछा और सफाई का सामान व्यवस्थित रखा जा सकता है. कैबिनेट बंद होते ही सब कुछ पूरी तरह छिप जाएगा.
5. ढक्कन वाली लंबी टोकरी रखें
बेंत, प्लास्टिक या फैब्रिक की लंबी ढक्कन वाली टोकरी खरीदें. इसमें झाड़ू और पोछा आसानी से रखा जा सकता है. इसे बाथरूम, बालकनी या वॉश एरिया में रखें. यह स्टोरेज के साथ-साथ घर की सजावट का हिस्सा भी लगेगी.
6. वॉशिंग मशीन के पास की जगह का उपयोग करें
अगर वॉशिंग मशीन और दीवार के बीच थोड़ा गैप है, तो वहां स्लिम होल्डर लगाकर झाड़ू और पोछा खड़ा कर दें. इससे अलग से जगह नहीं घिरेगी और जरूरत पड़ने पर सामान आसानी से मिल जाएगा.
7. स्टोरेज वाली बेंच का लें सहारा
अगर आपके घर में स्टोरेज वाली बेंच है, तो उसके अंदर छोटी झाड़ू, पोछा और सफाई का सामान रख सकते हैं. बाहर से यह एक सामान्य बेंच दिखाई देगी, लेकिन अंदर काफी सामान आसानी से रखा जा सकेगा.
8. स्टैंडिंग मिरर के पीछे रखें सफाई का सामान
अगर आपके पास स्टैंडिंग मिरर वाली स्टोरेज कैबिनेट है, तो उसके अंदर झाड़ू और पोछा रखा जा सकता है. बाहर से यह सिर्फ एक खूबसूरत शीशा दिखाई देगा और सफाई का सामान पूरी तरह छिपा रहेगा.
यह भी पढ़ें: साफ दिखने वाला पोछा भी हो सकता है खतरनाक, जानें कितने दिनों में बदलना है जरूरी


