लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Aaj Ka Shabd Malinya Ramdhari Singh Dinkar Ki Kavita Prem Ka Sauda Bada Anmol Re – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:मालिन्य और रामधारी सिंह “दिनकर” की कविता

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

‘हिंदी हैं हम’ शब्द शृंखला में आज का शब्द है- मालिन्य, जिसका अर्थ है- मलीनता, मैलापन। प्रस्तुत है रामधारी सिंह “दिनकर” की कविता- प्रेम का सौदा बड़ा अनमोल रे !

सत्य का जिसके हृदय में प्यार हो,


एक पथ, बलि के लिए तैयार हो ।

फूँक दे सोचे बिना संसार को,


तोड़ दे मँझधार जा पतवार को ।

कुछ नई पैदा रगों में जाँ करे,


कुछ अजब पैदा नया तूफाँ करे।

हाँ, नईं दुनिया गढ़े अपने लिए,


रैन-दिन जागे मधुर सपने लिए ।

बे-सरो-सामाँ रहे, कुछ गम नहीं,


कुछ नहीं जिसको, उसे कुछ कम नहीं ।

प्रेम का सौदा बड़ा अनमोल रे !


निःस्व हो, यह मोह-बन्धन खोल रे !


  


मिल गया तो प्राण में रस घोल रे !


पी चुका तो मूक हो, मत बोल रे !

प्रेम का भी क्या मनोरम देश है !


जी उठा, जिसकी जलन निःशेष है ।

जल गए जो-जो लिपट अंगार से,


चाँद बन वे ही उगे फिर क्षार से ।

प्रेम की दुनिया बड़ी ऊँची बसी,


चढ़ सका आकाश पर विरला यशी।

हाँ, शिरिष के तन्तु का सोपान है,


भार का पन्थी ! तुम्हें कुछ ज्ञान है ?

है तुम्हें पाथेय का कुछ ध्यान भी ?


साथ जलने का लिया सामान भी ?

बिन मिटे, जल-जल बिना हलका बने,


एक पद रखना कठिन है सामने ।


 


प्रेम का उन्माद जिन-जिन को चढ़ा,


मिट गए उतना, नशा जितना बढ़ा ।

मर-मिटो, यह प्रेम का शृंगार है।


बेखुदी इस देश में त्योहार है ।

खोजते -ही-खोजते जो खो गया,


चाह थी जिसकी, वही खुद हो गया।

जानती अन्तर्जलन क्या कर नहीं ?


दाह से आराध्य भी सुन्दर नहीं ।

‘प्रेम की जय’ बोल पग-पग पर मिटो,


भय नहीं, आराध्य के मग पर मिटो ।

हाँ, मजा तब है कि हिम रह-रह गले,


वेदना हर गाँठ पर धीरे जले।

एक दिन धधको नहीं, तिल-तिल जलो,


नित्य कुछ मिटते हुए बढ़ते चलो ।

पूर्णता पर आ चुका जब नाश हो,


जान लो, आराध्य के तुम पास हो।

आग से मालिन्य जब धुल जायगा,


एक दिन परदा स्वयं खुल जायगा।

आह! अब भी तो न जग को ज्ञान है,


प्रेम को समझे हुए आसान है ।

फूल जो खिलता प्रल्य की गोद में,


ढूँढ़ते फिरते उसे हम मोद में ।

बिन बिंधे कलियाँ हुई हिय-हार क्या?


कर सका कोई सुखी हो प्यार क्या?

प्रेम-रस पीकर जिया जाता नहीं ।


प्यार भी जीकर किया जाता कहीं?

मिल सके निज को मिटा जो राख में,


वीर ऐसा एक कोई लाख में।

भेंट में जीवन नहीं तो क्या दिया ?


प्यार दिल से ही किया तो क्या किया ?

चाहिए उर-साथ जीवन-दान भी,


प्रेम की टीका सरल बलिदान ही।

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पीएम मोदी के नाम का शिलापट गायब:गाजियाबाद के संस्थान में पांच घंटे तलाश, प्रबंधक के कमरे में मिला; उठे सवाल – Plaque Bearing Pm Modi Name Gone Missing From Nium In Ghaziabad Found In Manager Room After Five-hour Search

प. एशिया संघर्ष:अमेरिका से शांति समझौते पर पेजेशकियन का बड़ा बयान, बोले- नहीं चाहते युद्ध, लेकिन झुकेंगे नहीं – Iran-us-peace-deal-masoud-pezeshkian-middle-east-stability-war

पंजाब में ताबड़तोड़ फायरिंग:ममदोट में गैंगस्टर गुरप्रीत के साथी की कार पर बरसीं गोलियां, गैंगवार की आशंका – One Injured In Shooting Targeting Associate Of Gangster Gurpreet Sekhon In Mamdot In Ferozepur

Toxic Box Office Collection Day 4 Know Total Earnings Of Irumudi And Hanuman Ansh – Entertainment News: Amar Ujala

मोहन भागवत के अमेरिका दौरे की झलकियां:किन बातों पर आरएसएस प्रमुख का जोर, ओवैसी-कांग्रेस की प्रतिक्रिया क्या? – Mohan Bhagwat America Visit: Rss Chief’s Key Remarks On Hinduism, Unity And Religious Diversity

आज का राशिफल 30 अगस्त:मेष और सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के साथ मिल सकती है बड़ी खुशखबरी – Today Prediction Horoscope Of 30 August 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

Leave a Comment