लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Mp:ओंकारेश्वर में प्रोटोकॉल दर्शन के नाम पर वसूली, 11 श्रद्धालुओं से 13,200 रुपये लेने का आरोप – Mp: Extortion In The Name Of Protocol Darshan At Omkareshwar Allegation Of Collecting 13,200 From 11 Devotees

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में प्रोटोकॉल दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से कथित अवैध वसूली का मामला सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गए हैं। राजस्थान से आए 11 श्रद्धालुओं से वीआईपी/प्रोटोकॉल दर्शन कराने के नाम पर 13,200 रुपये वसूलने की शिकायत दर्शन प्रभारी एवं डिप्टी कलेक्टर मुकेश काशिव से की गई है।

शिकायत के अनुसार, मंदिर परिसर में तैनात एक सुरक्षा गार्ड ने प्रोटोकॉल लिंक उपलब्ध कराने के लिए पुलिस आरक्षक से संपर्क किया। आरोप है कि एक ही आधार कार्ड पर दो बार प्रोटोकॉल लिंक जारी किए गए। इनमें से कुछ श्रद्धालुओं को प्रोटोकॉल के माध्यम से दर्शन कराए गए, जबकि अन्य को बिना वैध प्रोटोकॉल के मंदिर में प्रवेश दिलाया गया।

प्रशासन ने क्या कार्रवाई की?


मामले की जानकारी जिला प्रशासन और पुलिस तक पहुंचने के बाद पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने प्रथम दृष्टया कार्रवाई करते हुए मांधाता थाने में प्रोटोकॉल व्यवस्था देख रहे आरक्षक धर्मेंद्र गुर्जर को लाइन अटैच कर विभागीय जांच के आदेश दिए। इसके बाद मंदिर परिसर में कार्यरत सुरक्षा गार्ड संजय मोरे और फोटोग्राफर सचिन अग्रवाल के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया है।

पढ़ें: सरकारी राशन में लाखों रुपये की गड़बड़ी उजागर; तीन संचालकों पर केस दर्ज: स्टॉक में भी हेराफेरी

सूत्रों के अनुसार, शुरुआती स्तर पर मामले को दबाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंचने और मामला सार्वजनिक होने के बाद प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ी। अब जांच की जा रही है कि प्रोटोकॉल लिंक किस प्रक्रिया के तहत जारी किया गया, इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही और श्रद्धालुओं से वसूली गई राशि किसके माध्यम से ली गई।

यह घटना एक बार फिर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर की प्रोटोकॉल व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में यदि प्रोटोकॉल व्यवस्था का दुरुपयोग कर अवैध वसूली की जाती है, तो इससे न केवल श्रद्धालुओं का विश्वास प्रभावित होता है, बल्कि मंदिर प्रशासन और शासन की व्यवस्था की पारदर्शिता पर भी सवाल उठते हैं। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Alpha Box Office Collection Day 5 Alia Bhatt Sharvari Bobby Deol Anil Kapoor Hrithik Roshan – Entertainment News: Amar Ujala

Ind Vs Eng Live Score:सीरीज में वापसी करने उतरेगी भारतीय टीम, प्लेइंग-11 में होगा बदलाव? थोड़ी देर में टॉस – Ind Vs Eng T20 Live Score: India Vs England 3rd T20i Match Trent Bridge Ground Scorecard Result Updates

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी:bktc की कार्रवाई; आरोपी कर्मचारी नौटियाल निलंबित, तीन सदस्यीय समिति को सौंपी जांच – Badrinath Offering Misappropriation Case: Bktc Takes Actionaccused Employee Suspended After Being Removed Fr

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामला:धाम पहुंची चार सदस्यीय जांच टीम; गणना कक्ष का किया निरीक्षण, सीसीटीवी खंगाले – Badrinath Offering Misappropriation Case Probe Team Reaches Inspects Counting Room Scrutinizes Cctv Footage

हनुमान मंदिर में चोरी:15 लाख का चांदी के मुकुट और छत्र ले उड़ा चोर, चोरी के दौरान बजती रही घंटियां; Video – Silver Crown And Chhatra Stolen From Hanuman Temple In Faridabad

E20 Petrol:क्या दूसरे देश भी सच में भारत की तरह इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल का इस्तेमाल करते हैं? जानें पूरी डिटेल – Ethanol Blending Around The World: How World Uses E20, E30, And Flex-fuel Technology

Leave a Comment