लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘हर लम्हा याद आती है…’ दिलीप कुमार को याद कर इमोशनल हुईं सायरा बानो, लिखा दर्दभरा पोस्ट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


कुछ रिश्ते वक्त के साथ नहीं बदलते, बल्कि यादों में और भी गहरे हो जाते हैं. सायरा बानो और दिलीप कुमार की प्रेम कहानी भी ऐसी ही है, जिसकी मिसाल आज भी दी जाती है. आइए जानते हैं कि पांच साल बाद भी सायरा बानो ने अपने ‘साहिब’ को किस तरह याद किया.

दिलीप कुमार को याद कर भावुक हुईं सायरा बानो

सायरा बानो ने दिलीप कुमार की पांचवी डेथ एनिवर्सरी पर उन्हें याद करते हुए इतना भावुक संदेश लिखा जिसे पढ़ने के बाद हर कोई इमोशनल हो जाएगा. सायरा बानो और दिलीप कुमार की लव स्टोरी आज भी चर्चे में रहती है.पर अहद-ए-वफ़ा के रास्ते पर 7 जुलाई 2021 को दिलीप कुमार साहब ने अपनी शरीक-ए-हयात का साथ छोड़कर इस डुबिया से रुख़सत हो गए.

ये भी पढे़ें: ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ का क्लोजिंग कलेक्शन कितना रहा? जानें- हिट या फ्लॉप हुई ये फिल्म?

किसी का जाना दुख तो देता ही है मगर उससे ज़्यादा दुख जाने वाली की यादें देती हैं. क्यूंकि इंसान हर रोज़ उसे याद करता है जैसे सायरा बानो हर दिन हर लम्हा हर घड़ी अपने साहिब को याद करती हैं.

यादों पर क्या लिखा दिल छू लेने वाला नोट?

सायरा बानो ने सोशल मीडिया पर दिलीप कुमार को याद नरते हुए लिखा कि भले ही समय बीत जाता है, लेकिन यादें हमेशा साथ निभाती हैं . वे शांत पलों में लौट आती हैं और अपनों के चले जाने के बाद भी उन्हें हमारे बीच ज़िंदा रखती हैं. उन्होंने आगे ये भी लिखा,’ज़िंदगी की सबसे खूबसूरत बात यह है कि यह कभी पूरी तरह खत्म नहीं होती.

ये यादों में बनी रहती है. और समय के उलट, यादें हमेशा साथ निभाने वाली साथी होती हैं. वे बिना बुलाए, शांत या भीड़-भाड़ वाले, हर तरह के पलों में लौट आती हैं. वे अपने साथ हर मुस्कान, हर नज़र और हर शब्द को समेटे होती हैं, मानो कुछ भी कभी खोया ही न हो. किसी को याद करना शायद इस बात का सबसे शुद्ध सबूत है कि उन्हें कभी भुलाया नहीं गया है.’

55 साल का साथ, जो आज भी यादों में ज़िंदा है

ये लफ़्ज़ जो सायरा बानो ने दिलीप कुमार साहब के लिए लिखा है वो हर व्यक्ति के हृदय को झिंझोड़ सकता क्यूँकि इस दर्द को वही समझ सकता है जिसके साथ ऐसी घटना हो चुकी हो.

ये भी पढे़ें: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अंशुला कपूर के पति रोहन ठक्कर, जानिए नेटवर्थ और इनकम सोर्स

सायरा बानो और दिलीप कुमार ने 11 अक्टूबर 1966 में शादी की थी और 55 साल तक ये दोनों साथ रहे जिनकी मिसाल आज भी दी जाती है.आज पाँच वर्ष बीत चुके हैं दिलीप कुमार को गुज़रे हुए मगर सायरा बानो आज भी उन्हें उसी तरह पूरे दिल से याद करती हैं. सायरा बानो ने जिस तरह से इमोशनल नोट लिख कर उन्हें याद किया है, ये देख कर तो हमें इन्हीं की फ़िल्म यहूदी का वो गाना याद आ गया ‘ये मेरा दीवानापन है, या मोहब्बत का सुरूर…’





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment