लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

भूपेंद्र यादव के स्टाफ में बड़ा बदलाव:पर्यावरण मंत्रालय से क्यों हटाए गए तीन अधिकारी? कांग्रेस ने उठाए सवाल – Major Reshuffle In Bhupender Yadav’s Staff Why Were Three Officials Removed Congress Raises Questions.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पर्यावरण मंत्रालय ने एक साथ अपने निजी सचिव और दो अतिरिक्त निजी सचिवों को हटा दिया है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के निजी सचिव को प्रशासनिक कारणों से हटा दिया गया। वहीं, एक अतिरिक्त निजी सचिव की नियुक्ति समाप्त कर दी गई। दूसरे अतिरिक्त निजी सचिव को समय से पहले उनके मूल कैडर में वापस भेज दिया गया।

आदेश में क्या है?


यह निर्णय 3 जुलाई को जारी किए गए तीन अलग-अलग आदेशों के माध्यम से घोषित किया गया था। इनमें अधिकारियों को हटाने के कारणों का उल्लेख नहीं किया गया था। जिन निजी सचिवों को उनके पद से मुक्त किया गया है। वे अमर सिंह हैं, जो 2010 बैच के भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी हैं।

मंत्रालय के आदेश के अनुसार, ‘पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री के निजी सचिव अमर सिंह आईआरएस को प्रशासनिक आधार पर उनके मूल विभाग, यानी राजस्व विभाग में वापस भेज दिया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से उनके कर्तव्यों से मुक्त कर दिया गया है।’ अतिरिक्त निजी सचिव आयुष सरन का पद समाप्त कर दिया गया है। एक अन्य अतिरिक्त निजी सचिव, शैलेश कुमार सिंह, को उनके मूल कैडर में वापस भेज दिया गया है।

आदेश में कहा गया है,’केंद्रीय सचिवालय सेवा के शैलेश कुमार सिंह, जो पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री के अतिरिक्त निजी सचिव थे। उनको समय से पहले उनके मूल कैडर, यानी कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग में ‘विस्तारित शीतलन अवधि’ के प्रावधान के साथ वापस भेज दिया गया है। इन तीनों आदेशों की प्रतियां प्रधानमंत्री कार्यालय, कैबिनेट सचिवालय, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग आदि को भी भेजी गईं।

कांग्रेस ने साधा निशाना

इस मामले में कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यादव के चार कर्मचारियों की बर्खास्तगी की खबर चौंकाने वाली है। रमेश ने एक्स पर लिखा,’मोदी शासन में इस तरह की नियुक्तियां कैसे होती हैं। यह कोई रहस्य नहीं है। क्या बिना आग के इतना धुआं हो सकता है? क्या यह प्रधानमंत्री चंदा दो धंधा लो योजना के विफल होने का उदाहरण है?’

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Mp:ओंकारेश्वर में प्रोटोकॉल दर्शन के नाम पर वसूली, 11 श्रद्धालुओं से 13,200 रुपये लेने का आरोप – Mp: Extortion In The Name Of Protocol Darshan At Omkareshwar Allegation Of Collecting 13,200 From 11 Devotees

बारिश में बेबस गुरुग्राम:दिल्ली-जयपुर हाईवे धंसा, लगा कई किलोमीटर लंबा जाम; ये स्मार्ट सिटी है या वाटर सिटी? – Gurugram Submerged After 90 Minutes Of Rain Massive Traffic Jam On Delhi-jaipur Highway

Explainer:अनिल मिश्रा-चंपत राय के हटने से राम मंदिर ट्रस्ट में क्या बदलेगा, Sit जांच में किस पर-क्या खुलासा? – Ram Mandir Donation Row Trust Champat Rai Anil Mishra Sit Investigation Ayodhya Tinnu Yadav Explained News

Maharashtra:महायुति में जाने की अटकलों पर सुप्रिया सुले का तंज; जयंत पाटिल से मुलाकात पर क्या बोलीं? – Supriya Sule Scoffs At Rumours Of Joining Mahayuti, Downplays Meeting With Bjp Mp

Explainer:देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलने की तारीख आई सामने; कहां से होगी शुरुआत, कितना होगा किराया? – India’s First Hydrogen Train: Everything You Need To Know About Its Route, Fare, And Features

इंडोनेशिया ब्रह्मोस का मुरीद:इस मिसाइल की मारक क्षमता कितनी, समझौते से भारत के रक्षा क्षेत्र को क्या लाभ? – Brahmos Missile Range Speed Firepower Why Terrifies Enemies Deal With Indonesia Boost Indias Defence Industry

Leave a Comment