लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मातम के बीच बारूद की गूंज! ईरान ने हॉर्मुज में मचाई भारी तबाही? दो जहाजों पर मिसाइल से किया अटैक

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईरान अपने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की मौत के शोक में डूबा है. पूरा देश मातम मना रहा है. इस बीच स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है. हॉर्मुज में दो जहाजों पर हमला हो गया है. इसकी वजह से दोनों जहाजों को भारी नुकसान पहुंचा है. हालांकि अटैक में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. अमेरिका ने इस हमले को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है.

पत्रकार बराक राविद की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों जहाजों को मिसाइलें लगीं और उन्हें गंभीर नुकसान पहुंचा है. अहम बात यह है कि जहाजों पर सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं. हॉर्मुज से गुजर रहे दोनों जहाजों पर ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने अटैक किया है. फिलहाल, इस घटना को लेकर ईरान की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. 

ईरान-अमेरिका के बीच अभी भी तनाव की स्थिति

अमेरिका और ईरान के बीच कई दिनों तक युद्ध चलने के बाद सीजफायर पर सहमति बनी थी. हालांकि तनाव की स्थिति अभी भी बनी हुई है. ईरान ने अमेरिकी अटैक की वजह से अपने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई को खो दिया. खामेनेई के साथ ईरान के और कई अधिकारी मारे गए. यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में बयान दिया कि उनकी सेना ने ईरान को बुरी तरह पीटा और अब मातम मनाने का वक्त दिया है.

कब दफनाया जाएगा खामनेई का शव

खामेनेई के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम करीब 5-6 दिन चलेगा. उनके शव को ईरान को कोम शहर की जमकरन मस्जिद ले जाया गया. इसके बाद खामेनेई का पार्थिव शरीर इराक भी जाएगा. वहीं 9 जुलाई को खामेनेई के गृह शहर मशहद में शव को दफनाया जाएगा.

यह भी पढ़ें : जिस ‘कट्टर दुश्मन’ से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चीन-रूस नेवी की ताकत देख सिहर उठेगी दुनिया, संयुक्त अभ्यास का आगाज, आसमान से समंदर तक दिखाएंगे ताकत

‘लोग आते हैं और चले जाते हैं’, मेलोनी पर ट्रंप के नए हमले को लेकर बोले इटली के रक्षा मंत्री, जानें क्या कुछ कहा

सऊदी ने की 26 साल की सबसे बड़ी कटौती, भारत को मिलेगा बड़ा फायदा, क्या कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

S Jaishankar In Bahrain: जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज

जिस ‘कट्टर दुश्मन’ से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान

चीन ने न्यूक्लियर सबमरीन से दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, प्रशांत महासागर में मचा हड़कंप, घबराया अमेरिका

Leave a Comment