लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

Meerut:दिल्ली-देहरादून हाईवे पर टायर फटा, कई पलटे खाकर चकनाचूर हुई ब्रेजा कार, दिल्ली के तीन युवकों की मौत – Meerut: Three Killed, One Injured After Brezza Overturns Following Tyre Burst On Highway

[sm_links_style1]

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सकौती ओवरब्रिज से पहले तेज रफ्तार ब्रेजा कार का अगला टायर फटने से वाहन अनियंत्रित हो गया। कार कई पलटी खाने के बाद सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।


दो की मौके पर मौत, तीसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे चारों युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया।

पुलिस के अनुसार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। दो अन्य गंभीर घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान एक और युवक ने दम तोड़ दिया। चौथे घायल का उपचार जारी है।

Source link

[webinsights_author_box]
[sm_links_style2]