लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

फीफा विश्वकप में कल क्या हुआ और आज क्या?:फ्रांस ग्रुप में नंबर-1, सेनेगल की उम्मीद कायम; दो मुकाबले जारी – Fifa World Cup 2026: Yesterday Match Highlights Result Football Group Stage Schedule Today All Details

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

फीफा विश्व कप 16वें दिन फ्रांस और सेनेगल ने बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत से फ्रांस जहां अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहा तो सेनेगल ने नॉकआउट में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा है। दूसरी ओर केप वर्डे और सऊदी अरब तथा स्पेन और उरुग्वे के बीच मुकाबला जारी है।

स्पेन ने बनाई बढ़त

स्पेन ने उरुग्वे के खिलाफ ग्रुप एच मुकाबले में बढ़त बनाई। पहले हाफ में स्पेन के लिए एलेक्स बाएना ने गोल किया और टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। बाएना ने मैच के 42वें मिनट में गोल दागा। स्पेन की बढ़त पहले हाफ तक बरकरार रही।

केप वर्डे-सऊदी अरब के बीच बराबरी का मुकाबला

ग्रुप एच के एक अन्य मुकाबले में केप वर्डे और सऊदी अरब के मुकाबला जारी है। पहले हाफ तक दोनों टीमों एक भी गोल नहीं कर सकीं और मैच गोल रहित बराबरी पर चल रहा है। 

डेम्बेले का हैट्रिक शो

फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-आई के आखिरी मुकाबलों में फ्रांस और सेनेगल ने दमदार प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत दर्ज की। फ्रांस ने नॉर्वे को 4-1 से हराकर ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया और अंतिम-32 में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच से पहले मुकाबले को नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालैंड और फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे की टक्कर के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन पूरी महफिल उस्मान डेम्बेले ने लूट ली। फ्रांस के स्टार विंगर ने पहले हाफ में सातवें, 20वें और 32वें मिनट में गोल दागकर शानदार हैट्रिक पूरी की और मैच का रुख पूरी तरह अपनी टीम के पक्ष में मोड़ दिया। नॉर्वे ने 21वें मिनट में थियो आसगार्ड के गोल से वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन फ्रांस ने पूरे मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा। इंजरी टाइम (90+4′) में डिजायर डुए ने चौथा गोल दागकर फ्रांस की 4-1 की शानदार जीत पर मुहर लगा दी। इस जीत के साथ फ्रांस ग्रुप-आई में शीर्ष स्थान पर रहते हुए अगले दौर में पहुंच गया। 

सेनेगल ने की गोल की बारिश

ग्रुप के दूसरे मुकाबले में सेनेगल के सामने सिर्फ जीत नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करने की चुनौती थी। टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और चौथे मिनट में हबीब डियारा ने गोल कर बढ़त दिला दी। इराक की मुश्किलें 13वें मिनट में तब और बढ़ गईं, जब रेबिन सुलाका को रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेज दिया गया। हालांकि, पहले हाफ में सेनेगल सिर्फ एक गोल की बढ़त बना सका, लेकिन दूसरे हाफ में उसने गोलों की झड़ी लगा दी। इस्माइला सार ने 56वें मिनट में दूसरा गोल किया। इसके बाद पापे गुएए ने 59वें और 71वें मिनट में दो शानदार गोल दागे, जबकि 82वें मिनट में इलिमान एनडियाये ने पांचवां गोल कर इराक की हार तय कर दी। सेनेगल ने 5-0 की बड़ी जीत दर्ज कर अपने गोल अंतर में भी जबरदस्त सुधार किया और नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखीं।

17वें दिन के मुकाबले

फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज में रविवार को छह अहम मुकाबले खेले जाएंगे। इस दिन ग्रुप एल में पनामा और इंग्लैंड के बीच रात 2:30 बजे मुकाबला होगा, जबकि इसी समय क्रोएशिया और घाना आमने-सामने होंगे। ग्रुप के में कोलंबिया का सामना पुर्तगाल से सुबह पांच बजे होगा, वहीं डीआर कांगो और उज्बेकिस्तान की टीमें भी इसी समय भिड़ेंगी। इसके बाद ग्रुप जे में अल्जीरिया बनाम ऑस्ट्रिया और जॉर्डन बनाम अर्जेंटीना के मुकाबले सुबह 7:30 बजे से खेले जाएंगे। इन मैचों के बाद कई ग्रुपों में नॉकआउट की तस्वीर और साफ हो जाएगी और ग्रुप चरण का अंत हो जाएगा। 

फीफा विश्वकप 2026:17वें दिन का शेड्यूल







































ग्रुप मुकाबला समय (IST)
L पनामा vs इंग्लैंड रात 2:30 बजे (28 जून)
L क्रोएशिया vs घाना रात 2:30 बजे (28 जून)
K कोलंबिया vs पुर्तगाल सुबह 5:00 बजे (28 जून)
K डीआर कांगो vs उजबेकिस्तान सुबह 5:00 बजे (28 जून)
J अल्जीरिया vs ऑस्ट्रिया सुबह 7:30 बजे (28 जून)
J जॉर्डन vs अर्जेंटीना सुबह 7:30 बजे (28 जून)

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

तनाव का दंश:मां ने बताया आईआईटी दिल्ली में ऋषिकेश की आत्महत्या का कारण; मौत से दो दिन पहले हुई थी बात – Iit-delhi-student-rishikesh-kumar-death-mother-questions-hostel-allotment

स्टार्टअप से यूनिकॉर्न तक:टोक्यो में पीयूष गोयल ने गिनाई भारत की कामयाबी, बोले- युवा अब नौकरी ले नहीं, दे रहे – From Startups To Unicorns Piyush Goyal Highlights India Success In Tokyo Says Indian Youth Now Creating Jobs

एनबीईएमएस:नीट पीजी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, फटाफट इस लिंक से करें डाउनलोड, जानें कब होगा एग्जाम – Nbems Issues Neet Pg 2026 Admit Card; Check Exam Date And Download Link

टॉक्सिक पब्लिक रिव्यू:तीन घंटे की फिल्म सजा या मजा? ‘टॉक्सिक’ देखकर क्या बोले दर्शक; यश के लिए कह डाली यह बात – Toxic X Review Users Did Not Like Yash Film Gives Advice To Him

द बोनस मार्केट अपडेट:शेयर बाजार में उछाल, तेल की कीमतों में गिरावट से सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी उड़ान – Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Updates

कैरिबियाई सागर में अमेरिका ने एक और नाव को बनाया निशाना:चार की मौत, ट्रंप के ड्रग्स अभियान पर क्यों उठे सवाल? – Us Targets Another Boat Caribbean Sea Four Dead Why Are Questions Being Raised About Trump Anti-drug Campaign

Leave a Comment