
Indonesia Currency Rupiah Value: हर देश की अपनी करेंसी होती है, जिसकी वैल्यू भी अलग होती है. सबसे बड़ा यूएस डॉलर माना जाता है, उसके बाद अन्य देशों की करेंसी की वैल्यू उसी के हिसाब से आंकी जाती है. बात करें भारत की तो इसकी वैल्यू डॉलर के सामने कम है, लेकिन कई ऐसे देश भी हैं जिनके सामने रुपये की वैल्यू काफी ज्यादा है. ऐसे में कम पैसे ले जाकर भी इन देशों में आप करोड़पति बन सकते हैं.
ऐसा ही एक देश है इंडोनेशिया, जहां पर भारतीय रुपया की कीमत इतनी ज्यादा है कि यहां पर आप करीब 50 हजार रुपये लेकर जाएंगे तो उसकी वैल्यू लगभग 1 करोड़ भारतीय रुपये के हिसाब से हो जाएगी.
ये भी पढ़ें: Ethanol: पेट्रोल में एथेनॉल मिलाकर किसानों को मिले 1.60 लाख करोड़, विदेशी मुद्रा खर्च में हुई ऐतिहासिक बचत
इंडोनेशियन करेंसी वैल्यू
इंडोनेशिया में भारत के 1 रुपये की कीमत इंडोनेशियाई रुपिया की करीब 188 रुपिया के बराबर होती है. ऐसे में यदि भारतीय रुपया के हिसाब से 53 हजार रुपये लेकर कोई व्यक्ति इंडोनेशिया जाता है तो इंडोनेशिया की करेंसी के मुताबिक करीब 1 करोड़ रुपिया उस व्यक्ति के पास होगा. जिससे वो इंडोनेशिया में अच्छी खासी शॉपिंग भी कर सकता है और लग्जरी लाइफ भी जी सकती है. हालांकि यहां पर चीजों के दाम जो हैं वो सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे.
इंडोनेशिया में चीजों के दाम
इंडोनेशिया में जहां करेंसी की वैल्यू कम है तो वहीं चीजों की कीमत इतनी ज्यादा है कि सुनने वाले के होश उड़ सकते हैं. ऐसे में यहां पर भारतीय 53 हजार ले जाने पर भी कितनी बचत हो पाएगी कितनी नहीं ये कह पाना भी मुश्किल है. बताते हैं इंडोनेशिया में क्या है चीजों के दाम:
- इंडोनेशिया में 1.5 लीटर पानी की कीमत 10,000 इंडोनेशियाई रुपिया है.
- यहां 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 10,000 इंडोनेशियाई रुपिया है.
- 1 लीटर दूध की कीमत 18,500-35,000 इंडोनेशियाई रुपिया पड़ती है.
- 1 किलोग्राम चावल 14,500 इंडोनेशियाई रुपिया है.
- इंडोनेशिया में फ्रेश व्हाइट ब्रेड की कीमत 15,000 से 25,000 रुपिया तक है.
- इंडोनेशिया में 1 दर्जन अंडे की कीमत करीब 25,000 से 35,000 रुपिया तक पड़ती है.
- तो वहीं बात करें सब्जी और फलों के बारे में तो आलू, टमाटर र केले की कीमत 18,000 से 19,000 रुपिया के करीब पड़ती है.
- वहीं खाने वाले तेल की कीमत 82,000 रुपिया प्रति लीटर है.
ये भी पढ़ें: Mumbai Rains: मुंबई की बारिश में डिलीवरी का इम्तिहान, जलभराव के बीच कंपनियों ने बदला काम करने का तरीका
इसी तरह से इंडोनेशिया में चीजों के दाम वहां की करेंसी के हिसाब से काफी ज्यादा होते हैं. जो भारतीय रुपये के हिसाब से कम तो है लेकिन वहां की करेंसी यानी रुपिया के हिसाब से काफी महंगा है.

