लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मिडिल ईस्ट में क्या ईरान ने अपने पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई के अंतिम संस्कार के बहाने दुनिया को ताकत दिखाई है? खामेनेई के अंतिम विदाई कार्यक्रम को भावनात्मक एंगल के अलावा कई तरह से देखा जा रहा है. इसके जरिए एक शब्द एक्सिस ऑफ रेसिस्टेंस भी फिर उठ खड़ा हुआ है.

मिडिल ईस्ट पिछले कुछ महीनों से ताबड़तोड़ हमलों, युद्धात्मक कार्रवाई और आर्मी प्रेशर से गुजर रहा है. एक्सिस ऑफ रेसिस्टेंस को प्रतिरोध की धुरी कहा जाता है. यानी ईरान दुनिया को इस कार्यक्रम के बहाने किस ओर इशारा कर रहा है? आइए समझते हैं. 

विद्रोही गुटों को सपोर्ट करता है ईरान

देखने में आया है कि ईरान सालों से फिलस्तीन के विद्रोही गुट हमास, लेबनान के हिज्बुल्लाह और यमन के हूती विद्रोहियों को सपोर्ट करता रहा है. इन्हें अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों ने टेरर ऑर्गेनाइजेशन घोषित किया हुआ है. ईरान अपने इन विद्रोही गुटों को एक्सिस ऑफ रेसिस्टेंस कहता है. इसमें इराक के कुछ गुट भी शामिल हैं. यह सभी हथियारबंद संगठन हैं. 

नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी

विद्रोही गुट के नुमाइंदो ने की विदेश मंत्री अराघची से मुलाकात

हाल ही के हमलों और ईरान-गाजा वॉर के बाद यह माना जाने लगा था कि मिडिल ईस्ट के यह लड़ाकू संगठन कमजोर हो गए हैं. लेकिन इन विद्रोही गुटों के मौजूदगी ने पूरे जनाजे में खास चर्चा बटोरी है. यह गुट आतंकी गतिविधियों और विद्रोही गुटों के तौर पर जाने जाते हैं. हिज्बुल्लाह और हमास की तरफ से आए उनके नुमाइंदों ने बकायदा ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से भी मुलाकात की है. 

मिडिल ईस्ट में इन विद्रोही गुटों की चुनौती कम नहीं

ईरान की ताकत रहे, हमास, हिजबुल्लाह और हूती से जुड़े लोग खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए. यह सारे विद्रोही गुट हैं. इन्हें जियोपॉलिटिक्स में Tiple H कहा जाता है. इजरायल ने इन विद्रोही गुटों को कमजोर करने के लिए कई सैन्य ऑपरेशन चलाए हैं. इधर, अमेरिका और इजरायल दावा करते रहे हैं कि इस युद्ध में इन विद्रोही गुटों को काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन खामेनेई के अंतिम संस्कार में इनकी मौजूदगी ने अलग ही बयानगी पेश की है. यानी इनकी मौजूदगी से माना जा रहा है कि इजरायल के लिए मिडिल ईस्ट में इन विद्रोही गुटों की चुनौती कम नहीं हुई है. यह एकदम सक्रिय रूप से मौजूद हैं. एक्सपर्ट्स भी इस कार्यक्रम को एक राजनीतिक पावर शो ऑफ समारोह कह रहे हैं. 

ये भी पढ़ें : खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

इकोनॉमिक क्राइसिस से जूझता आतंकिस्तान, पाकिस्तान के आर्थिक संकट से कई बड़े प्रोजेक्ट्स ठप

जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video

खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड

PoK Protest: PoK में 28 दिनों के आंदोलन के बाद प्रदर्शन तेज, रावलकोट से कोटली तक सड़कों पर लोग, पाकिस्तान को अल्टीमेटम

इंडनेशिया पहुंचे पीएम मोदी तो प्रोटोकॉल तोड़ ऐसे हुआ प्रेसिडेंट ने किया ग्रैंड वेलकम, जानें क्यों चीन की नजर

यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी ओम्स्क रिफाइनरी को बनाया निशाना, लंबी दूरी के ड्रोन से किया अटैक

Leave a Comment