पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को अचानक जनता दल यूनाईटेड के प्रदेश कार्यालय पहुंच गए। उनके अचानक पहुंचे से पार्टी कार्यालय में कुछ देर के लिए हलचल मच गई। इस दौरान उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया और संगठन के कामकाज की जानकारी ली। प्रदेश कार्यालय में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा से बातचीत के दौरान नीतीश कुमार ने कार्यों में देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, “मेरे कहने के बाद भी काम नहीं हो रहा, इसका क्या मतलब है?” पूर्व मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी के बाद कार्यालय में मौजूद पदाधिकारी और कार्यकर्ता कुछ देर के लिए असहज नजर आए।
Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, पटना में बूंदाबांदी; आज कहां-कैसा रहेगा मौसम?
अचानक जदयू प्रदेश कार्यालय पहुंच गए
बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान ही अचानक जदयू प्रदेश कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा भी की। नीतीश कुमार ने पदाधिकारियों को संगठन से जुड़े कार्यों में तेजी लाने और लंबित मामलों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उनका यह दौरा राजनीतिक और संगठनात्मक दोनों दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
Source link