लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Syama Prasad Mookerjee Statue:कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का शिलान्यास, अमित शाह क्या बोले? – Syama Prasad Mookerjee Statue In Kolkata Amit Shah Lays Foundation Stone Home Minister Speech Hindi Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को पूर्वी कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का शिलान्यास किया। यह शिलान्यास भाजपा विचारक की जयंती के अवसर पर किया गया। शाह पश्चिम बंगाल की राजधानी के एक दिवसीय दौरे पर हैं।

अमित शाह क्या बोले?

शिलान्यास के बाद कोलकाता में एक कार्यक्रम केद दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, कांग्रेस ने कभी भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत की जांच नहीं होने दी। 63 वर्षों से हमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी और उनके योगदान को भुलाने की कोशिश की गई है। मुझे पूरा भरोसा है कि शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में ‘सोनार बांग्ला’ बनाने का भाजपा का संकल्प पूरा होगा। शाह ने सीमा पर चौकसी बढ़ाने और सख्त नीतियों का संकेत भी दिया। उन्होंने कहा कि सरकार हर घुसपैठिये की पहचान कर भारत को सुरक्षित बनाएगी।

बंगाल में कहां स्थापित की जा रही है प्रतिमा?

गौरतलब है कि जनसंघ संस्थापक मुखर्जी की 125वीं जयंती मनाने के लिए भाजपा ने कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है। कोलकाता के न्यू टाउन क्षेत्र में प्रतिमा के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी उपस्थित रहे।

क्या बंगाल में भाजपा का रोडमैप तैयार करेंगे शाह?

शाम को शाह बिस्वा बांग्ला मेला ग्राउंड में एक अन्य कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसमें राज्य भर से वरिष्ठ भाजपा नेता, पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक जुटने की उम्मीद है। केंद्रीय मंत्री कार्यक्रमों में भाग लेने के अलावा राज्य भाजपा नेतृत्व के साथ संगठनात्मक मामलों पर चर्चा करेंगे। वह पश्चिम बंगाल में पार्टी के रोडमैप पर भी बातचीत करेंगे।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन और बंगाल में योगदान कैसा?

ये भी रोचक है कि कई दशक पहले भारतीय जनसंघ ही बाद में भाजपा बन गया। मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 को हुआ और उनका निधन 23 जून 1953 को श्रीनगर में हिरासत में हुआ। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के भारत के साथ पूर्ण एकीकरण के लिए अभियान चलाया था। इसके लिए उन्होंने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने की मांग की थी। नरेंद्र मोदी सरकार ने 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया था।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘आत्महत्या नहीं, गला घोंटा’:तीन दिन बाद होश में आई बीवी, खुला वर्दी वाले पति का राज; अवैध संबंध में थी बाधा – Head Constable Strangles Wife With Her Dupatta Condition Critical

Whatsapp Username Row:जवाब देने के लिए मेटा को मिली मोहलत, फिलहाल भारत में सुविधा नहीं; कंपनी और क्या बोली? – Whatsapp Username Row Meta Gets More Time For Reply It Min Feature Currently Not In India Hindi News Updates

Congress:भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग पर खरगे ने सरकार से पूछे तीखे सवाल; कन्हैया ने शिक्षा पर कैसे घेरा? – Congress Targets Modi Govt Indian Passport Ranking Decline Education System Icu Criticism

E20 Petrol:ई20 पेट्रोल को लेकर भूटान की रिपोर्ट पर भारत का जवाब, कहा- निर्यात का कोई प्रस्ताव ही नहीं दिया गया – India Rejects Bhutan E20 Fuel Export Report, Says No Offer Was Ever Made

Set Back For Nirav Modi: 2019 से जेल में बंद नीरव मोदी के पास कानूनी विकल्प खत्म, क्या जल्द लाया जाएगा भारत? – Setback Nirav Modi Legal Options Exhausted India Extradition Efforts European Human Rights Court Order News

‘इस्तीफा नहीं, कड़ी सजा मिले’:राम मंदिर ट्रस्ट के फैसले पर विपक्ष का हमला, क्या बोली- आप-कांग्रेस-sp-शिवसेना? – Not Resignation Strict Punishment Needed Opposition Attacks Ram Mandir Trust Over Decision

Leave a Comment