लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Pm Modi Indonesia Visit Live News:पीएम मोदी इंडोनेशिया पहुंचे, विदेश दौरे के पहले चरण में क्या कार्यक्रम? – Pm Modi Foreign Visit Updates Jakarta Prez Indonesia Australia New Zealand Meeting Schedule Speech Hindi News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

05:29 PM, 06-Jul-2026

पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया किया, ‘जकार्ता पहुंच गया हूं। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के स्वागत करने के अंदाज से मैं बहुत प्रभावित हुआ। 2018 में हमने अपने रिश्तों को ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक पहुंचाया, जिससे हमारे लोगों को फायदा हुआ है। इस यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो और मैं अलग-अलग क्षेत्रों में इस साझेदारी को और मजबूत करने के लिए बातचीत करेंगे।राष्ट्रपति प्राबोवो और मैं योग्याकार्ता में प्रम्बानन मंदिर परिसर जाएंगे। इससे हमारे देशों के बीच सांस्कृतिक संबंध और गहरे होंगे। इंडोनेशिया में रहने के दौरान, मैं भारतीय समुदाय के लोगों से मिलने के लिए भी उत्सुक हूं’। पीएम मोदी का यह दौरा भारत और इंडोनेशिया के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार, निवेश, रक्षा, समुद्री सहयोग और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

05:28 PM, 06-Jul-2026

इंडोनेशिया के बाद ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जाएंगे पीएम

प्रधानमंत्री इंडो पैसिफिक मिशन के तहत छह दिवसीय विदेश दौरे पर इंडोनेशिया के बाद ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा भारत और इंडोनेशिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा, समुद्री सहयोग और क्षेत्रीय मुद्दों सहित कई अहम विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

05:28 PM, 06-Jul-2026

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी का किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया के जकार्ता पहुँचने के बाद एक सांस्कृतिक कार्यक्रम देख रहे हैं। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।

05:22 PM, 06-Jul-2026

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। लैंडिंग से पहले इंडोनेशियाई वायुसेना के फाइटर जेट्स ने पीएम मोदी के विमान को एस्कॉर्ट किया। यह सम्मान विशेष राजकीय स्वागत का हिस्सा माना जाता है। यह पहली बार नहीं है कि पीएम मोदी के किसी देश के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले उनके विमान को एस्कॉर्ट किया जा रहा है। कई बार मेजबान देश की वायुसेना के लड़ाकू विमान उनके विमान को एस्कॉर्ट करते हैं। इसे विशेष राजकीय सम्मान और स्वागत का प्रतीक माना जाता है। हाल ही में (मई 2026) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा के दौरान देखने को मिला था, जब यूएई वायुसेना के एफ-16 लड़ाकू विमानों ने प्रधानमंत्री के विमान को एस्कॉर्ट किया था। स्वीडन में भी ग्रिपेन फाइटर जेट्स ने विमान को इसी तरह एस्कॉर्ट कर उनका स्वागत किया था।

05:12 PM, 06-Jul-2026

क्या है पीएम मोदी का कार्यक्रम?

प्रधानमंत्री ने एक्स हैंडल पर जो संदेश साझा किया है, इसमें उन्होंने लिखा कि वे राष्ट्रपति प्रबोवो के साथ योग्याकार्ता में प्रम्बानन मंदिर परिसर का दौरा भी करेंगे। पीएम मोदी ने लिखा, ‘यह यात्रा हमारे दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और भी मजबूत करेगी। इंडोनेशिया में रहने के दौरान, मैं भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करने के अवसर का भी बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।’

05:03 PM, 06-Jul-2026

PM Modi Indonesia Visit LIVE News: पीएम मोदी इंडोनेशिया पहुंचे, विदेश दौरे के पहले चरण में क्या कार्यक्रम?

तीन देशों की विदेश यात्रा के पहले चरण में इंडोनेशिया दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘जकार्ता पहुंच गया हूं। राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के स्नेहपूर्ण व्यवहार से मैं बहुत प्रभावित हुआ। उन्होंने हवाई अड्डे पर व्यक्तिगत रूप से मेरा स्वागत किया। 2018 में हमने दोनों देशों के संबंधों को ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक पहुंचाया, जिससे दोनों देशों के लोगों को बहुत लाभ हुआ है।’ उन्होंने लिखा कि इस यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो और मैं विभिन्न क्षेत्रों में इस साझेदारी को और गति देने के उद्देश्य से चर्चा करेंगे।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी:वाराणसी बनेगा प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल, 200 करोड़ खर्च होंगे; बढ़ेगा व्यापार-रोजगार – Uttar Pradesh’s First International Cruise Terminal Will Be Built In Varanasi

यूपी:प्रदेश में बढ़ी स्वाइन फ्लू मरीजों की संख्या, लखनऊ में तीन नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर – Up: Swine Flu Cases Rise In The State, Three New Cases Put Health Department On Alert; Helpline Number Release

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:वीकेंड पर ‘हनुमान अंश’ ने चौंकाया, ‘आवारापन 2’ गिन रही आखिरी सांसे – Film Awarapan 2 And Hanuman Ansh Box Office Collection Thursday

होर्मुज विवाद:व्हाइट हाउस का नया दावा- हमारी नौसेना का पूरा नियंत्रण, ईरान बेअसर; 1500 जहाजों को दी सुरक्षा – Us Controls Strait Of Hormuz, White House Claims Iran Blockade Disrupted

आशिक के खुदकुशी करने से पहले का वीडियो:’ये है पंखा, आज रात को मर जाऊंगा’, रिकॉर्डिंग कर युवक ने दे दी जान – Young Man Takes His Own Life Due To Challenges Surrounding His Affair With Widowed Sister In Law

बिहार:कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं का सम्मान, Cm सम्राट ने सोमन राणा-झंडू कुमार को दी सम्मान राशि – National-sports-day-bihar-sports-award-pataliputra-sports-complex-players-honoured

Leave a Comment