लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दो नन्हीं परियों के लिए ढूंढ रहे हैं नाम? यहां देखें सबसे प्यारे और मॉडर्न ऑप्शन

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Twin Baby Girl Names: घर में जुड़वा बेटियों का जन्म किसी खुशखबरी से कम नहीं होता. ऐसे में माता-पिता चाहते हैं कि दोनों बच्चियों के नाम भी एक-दूसरे से जुड़े हुए, सुनने में प्यारे और अर्थपूर्ण हों. आजकल मॉडर्न नामों का चलन बढ़ गया है, लेकिन कई लोग ऐसे नाम भी चाहते हैं जिनमें भारतीय संस्कृति की झलक बनी रहे. अगर आप भी अपनी जुड़वा बेटियों के लिए नाम ढूंढ रहे हैं, तो यहां कुछ खूबसूरत और मॉडर्न नाम दिए गए हैं. 

Twin Baby Girl Names: जुड़वा बेटियों के लिए मॉडर्न नाम

  • आन्या – आर्या : आन्या का अर्थ है कृपा, जबकि आर्या का मतलब है श्रेष्ठ और सम्मानित.
  • कियारा – मायरा : दोनों नाम मॉडर्न हैं. कियारा का अर्थ उजाला और मायरा का अर्थ प्रिय माना जाता है.
  • सान्वी – मान्वी : सान्वी देवी लक्ष्मी का एक नाम है, जबकि मान्वी का अर्थ मानवता से जुड़ी और दयालु.
  • रिया – दिया : रिया का अर्थ मधुर गायिका और दिया का मतलब रोशनी.
  • नायरा – तायरा : दोनों नाम आजकल काफी ट्रेंड में हैं और सुनने में भी बेहद प्यारे लगते हैं.
  • इरा – ईशा : इरा का अर्थ ज्ञान और पृथ्वी से जुड़ा माना जाता है, जबकि ईशा देवी पार्वती का एक नाम है.
  • अद्विका – अन्विका : दोनों नाम आधुनिक हैं. अद्विका का अर्थ अद्वितीय और अन्विका का मतलब शक्तिशाली माना जाता है.
  • वामिका – वैदही : वामिका देवी दुर्गा का नाम है, जबकि वैदही माता सीता का दूसरा नाम है.
  • आरिका – आरुषि : आरिका का अर्थ प्रशंसनीय और आरुषि का मतलब सुबह की पहली किरण.
  • तनिष्का – कनिष्का : दोनों नाम सुनने में आकर्षक हैं और आज की पीढ़ी के बीच काफी पसंद किए जाते हैं.
PC: Freepik

Twin Baby Girl Names: नाम चुनते समय किन बातों का रखें ध्यान?

नाम ऐसा चुनें जिसका उच्चारण आसान हो और जिसे हर कोई आसानी से बोल सके. बहुत कठिन या लंबे नाम बच्चों के लिए आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकते हैं. साथ ही, नाम का अर्थ जरूर जान लें, क्योंकि हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चों का नाम सकारात्मक और प्रेरणादायक हो.

यह भी पढ़ें: घर आए हैं दो नन्हे मेहमान? जुड़वां बच्चों के लिए देखें खूबसूरत नामों की लिस्ट

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment