लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Mumbai-pune Train Cancelled:भूस्खलन से रेल सेवा बाधित, जानें कौन-कौन सी ट्रेनें हुईं रद्द, रेलवे ने क्या कहा? – Mumbai-pune Train Services Suspended After Landslides 16 Trains Cancelled

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मुंबई और पुणे के बीच चलने वाली रेल सेवाएं सोमवार तड़के भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण बाधित हो गईं। मध्य रेलवे के अनुसार, करजत-लोनावला के बीच भोेर घाट सेक्शन में दो जगह भूस्खलन होने से रेलवे की तीनों लाइनें प्रभावित हुई हैं। इसके चलते कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट, रीशेड्यूल और कुछ ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का ताजा स्टेटस जरूर जांचने की अपील की है।

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया कि पहला भूस्खलन ठाकुरवाड़ी के पास हुआ, जबकि दूसरा हादसा खंडाला और मंकी हिल के बीच मध्य लाइन पर तड़के करीब 3:05 बजे हुआ। लगातार हो रही बारिश के कारण मलबा रेलवे ट्रैक पर आ गया, जिससे मुंबई-पुणे मार्ग पर रेल परिचालन रोकना पड़ा। रेलवे की टीमें मौके पर पहुंचकर ट्रैक से मलबा हटाने और रेल सेवाएं बहाल करने में जुटी हैं।


भूस्खलन से कौन-कौन सी रेल लाइनें प्रभावित हुईं?

करजत और लोनावला के बीच स्थित भोेर घाट सेक्शन पश्चिमी घाट का सबसे चुनौतीपूर्ण रेल मार्ग माना जाता है। इस सेक्शन में मुंबई की ओर जाने वाली अप लाइन, पुणे की ओर जाने वाली डाउन लाइन और एक मध्य लाइन है। रेलवे के अनुसार, दोनों स्थानों पर हुए भूस्खलन का असर तीनों लाइनों पर पड़ा है। इसी वजह से मुंबई और पुणे के बीच ट्रेनों का संचालन पूरी तरह प्रभावित हुआ। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों का संचालन रोक दिया है और मरम्मत कार्य जारी है।

किन ट्रेनों पर सबसे ज्यादा असर पड़ा?

रेलवे ने छह जुलाई के लिए कुल 16 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इनमें सीएसएमटी-पुणे इंद्रायणी एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, डेक्कन एक्सप्रेस, डेक्कन क्वीन, प्रगति एक्सप्रेस, सिंहगढ़ एक्सप्रेस और धुले एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा कई लंबी दूरी की ट्रेनों को दूसरे मार्गों से चलाया जा रहा है। कुछ ट्रेनों का संचालन बीच रास्ते तक सीमित किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया गया है। रेलवे लगातार हालात की समीक्षा कर रहा है।



मध्य रेलवे ने 16 ट्रेनें कीं रद्द, एक नजर में पूरी सूची












































































































क्रमांक ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम रद्द होने की तारीख
1 22105 CSMT – पुणे इंद्रायणी एक्सप्रेस 06.07.2026
2 12169 पुणे जंक्शन – सोलापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 06.07.2026
3 12170 सोलापुर – पुणे जंक्शन इंटरसिटी एक्सप्रेस 06.07.2026
4 22106 पुणे – CSMT इंद्रायणी एक्सप्रेस 06.07.2026
5 12127 CSMT – पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस 06.07.2026
6 12128 पुणे – CSMT इंटरसिटी एक्सप्रेस 06.07.2026
7 11007 CSMT – पुणे डेक्कन एक्सप्रेस 06.07.2026
8 11008 पुणे – CSMT डेक्कन एक्सप्रेस 06.07.2026
9 12124 पुणे – CSMT डेक्कन क्वीन 06.07.2026
10 12123 CSMT – पुणे डेक्कन क्वीन 06.07.2026
11 12126 पुणे – CSMT प्रगति एक्सप्रेस 06.07.2026
12 12125 CSMT – पुणे प्रगति एक्सप्रेस 06.07.2026
13 11010 पुणे – CSMT सिंहगढ़ एक्सप्रेस 06.07.2026
14 11009 CSMT – पुणे सिंहगढ़ एक्सप्रेस 06.07.2026
15 11011 CSMT – धुले एक्सप्रेस 06.07.2026
16 11012 धुले – CSMT एक्सप्रेस 06.07.2026

यात्रियों को क्या सलाह दी गई?


  • ट्रैक पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा।

  • रेलवे की टीमें लगातार बहाली का काम कर रही हैं।

  • भारी बारिश के कारण हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

  • यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस जरूर जांचें।

  • केवल रेलवे की आधिकारिक सूचना और अपडेट पर ही भरोसा करें।

  •  सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही मुंबई-पुणे रेल सेवाएं सामान्य होंगी।


यात्रियों के लिए रेलवे ने क्या व्यवस्था की?

रेलवे ने कहा है कि ट्रैक से मलबा हटाने और रेल सेवाएं जल्द सामान्य करने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए प्रमुख स्टेशनों पर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (022-22694040), ठाणे (9321336747), लोनावला (8356854238) और दादर (9136452387) से यात्री अपनी ट्रेन की स्थिति और यात्रा संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन की स्थिति की पुष्टि जरूर कर लें।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और पुराना हाईवे क्यों हुआ बंद?


  • भारी बारिश, जलभराव और भूस्खलन के कारण मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और पुराना मुंबई-पुणे हाईवे सोमवार को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे फिलहाल मुंबई और पुणे के बीच यात्रा न करें। एक्सप्रेसवे पर कनेक्टिंग लिंक और मिसिंग लिंक सेक्शन के बीच कंक्रीट का एक पिलर सड़क पर गिर गया, जबकि खोपोली-कुसगांव मिसिंग लिंक पर टनल-2 के पास भूस्खलन होने के बाद सुबह करीब चार बजे से यातायात डायवर्ट कर दिया गया।



  • वहीं पुराने मुंबई-पुणे हाईवे पर कई जगह जलभराव के कारण यातायात रोक दिया गया है। मावल और ताम्हिणी घाट में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जबकि लोहगढ़ किले के पास पाटन गांव में भूस्खलन के कारण एक परिवार के फंसे होने की सूचना पर बचाव अभियान चलाया गया। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) और हाईवे ट्रैफिक पुलिस हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। यात्रियों को केवल बेहद जरूरी होने पर ही यात्रा करने और प्रशासन की ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आशिक के खुदकुशी करने से पहले का वीडियो:’ये है पंखा, आज रात को मर जाऊंगा’, रिकॉर्डिंग कर युवक ने दे दी जान – Young Man Takes His Own Life Due To Challenges Surrounding His Affair With Widowed Sister In Law

बिहार:कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं का सम्मान, Cm सम्राट ने सोमन राणा-झंडू कुमार को दी सम्मान राशि – National-sports-day-bihar-sports-award-pataliputra-sports-complex-players-honoured

चीन में बड़ा सैन्य फेरबदल:गलवां में भारत से भिड़े Pla कमांडर झाओ पर गिरी जिनपिंग की गाज, पार्टी से बाहर – China Expels Pla General Zhao Zongqi Who Led Forces During Doklam And Galwan Standoffs

राजस्थान:हार्डकोर अपराधी को पुलिस का स्पेशल ट्रीटमेंट, 25000 का इनामी बदमाश कस्टडी में करता दिखा नाश्ता – Vip Treatment For Hardcore Criminal In Sawai Madhopur News

महाराष्ट्र:फडणवीस सरकार ने आदिवासी छात्रों की सभी मांगें मानीं, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील; जानें सब कुछ – Maharashtra Govt Accepts Demands Of Tribal Students, Appeals Them To Call Off Hunger Strike

कटनी जमीन सौदेबाजी केस:निलंबित Csp नेहा पच्चीसिया की अग्रिम जमानत खारिज, गिरफ्तारी का खतरा बढ़ा – Anticipatory Bail Plea Of Suspended Csp Neha Pachisia Rejected Risk Of Arrest Increases

Leave a Comment