लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बॉर्डर से 15 किमी के दायरे में 12 मस्जिदें ध्वस्त:राजस्थान में गहराया विवाद, सात जुलाई को कोर्ट करेगा सुनवाई – Demolition Of 12 Mosques Near Indo-pak Border Sparks Row In Rajasthan High Court Hearing On 7 July

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राजस्थान के भारत-पाकिस्तान सीमावर्ती क्षेत्रों में कथित अवैध मस्जिदों को हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर विवाद गहरा गया है। बाड़मेर, बीकानेर समेत कई सीमावर्ती जिलों में स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किए। इस दौरान सामाजिक सौहार्द का संदेश देते हुए हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग भी एक मंच पर आए और ‘सर्व धर्म शांति सभा’ के बैनर तले शांति मार्च निकाला।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि मस्जिदों को हटाने से पहले प्रभावित पक्षों को पर्याप्त अवसर नहीं दिया गया और प्रक्रिया का समुचित पालन नहीं किया गया। उन्होंने कार्रवाई पर पुनर्विचार की मांग भी उठाई।

15 किलोमीटर के दायरे में 12 मस्जिदों को ध्वस्त किया

इस मामले को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट में दायर याचिका में दावा किया गया है कि 18 से 20 जून के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा से 15 किलोमीटर के दायरे में स्थित विभिन्न गांवों में करीब 12 मस्जिदों को ध्वस्त किया गया। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि यह कार्रवाई प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है और प्रभावित लोगों को अपना पक्ष रखने का अवसर नहीं दिया गया।

सरकार बोली- राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है मामला

वहीं, राज्य सरकार की ओर से अदालत में कहा गया है कि मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है। सरकार का पक्ष है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे संवेदनशील क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के स्थायी निर्माण के लिए निर्धारित नियमों के तहत पूर्व अनुमति आवश्यक होती है। इसी आधार पर संबंधित कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें-  Rajasthan News: फर्जी लोन, म्यूल अकाउंट और क्रिप्टो… ऐसे चलता था 500 करोड़ की साइबर ठगी का नेटवर्क

अब इस पूरे मामले पर सभी की नजरें राजस्थान हाईकोर्ट की सुनवाई पर टिकी हैं। अदालत सात जुलाई को याचिका पर सुनवाई करेगी, जिसके बाद मामले में आगे की कानूनी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Shyama Prasad Mookerjee:’राष्ट्र प्रथम था उनका जीवन मंत्र’, श्यामा प्रसाद की जयंती पर गृह मंत्री ने किया याद – Shyama Prasad Mookerjee Birth Anniversary President Pm Modi Home Minister Pays Tribute Update News In Hindi

Diljit Dosanjh:‘फिल्म घर-घर पहुंच चुकी है, यही मकसद था’, ‘सतलुज’ पर बैन लगने पर बोले दिलजीत दोसांझ – Diljit Dosanjh Reacts On Satluj Banned On Ott Jaswant Singh Khalra Punjab 95 Controversy

Rain In Mp:बारिश से एमपी-महाराष्ट्र सीमा पर बढ़ा जलस्तर, नदी में बहे वाहन; प्रशासन पर फूटा लोगों का गुस्सा – Mp-maharashtra-border-bagh-river-flood-incident Madhya Pradesh News Rain In Mp Weather

कार में चलता था ‘बेटा या बेटी’ बताने का गोरखधंधा:गर्भपात का भी इंतजाम, चीन की मशीन से खोल रहे थे गर्भ का राज – Four Accused Arrested In Case Involving Fetal Examination Using A Portable Machine In A Car

‘हैरान और दुखी हूं’, ‘सतलुज’ के Ott से हटाए जाने पर शुरू हुआ हंगामा, दिलजीत दोसांझ के समर्थन में आए राजनेता – Diljit Dosanjh Satluj Ban Triggers Political Row Sukhbir Singh Badal Sad

Mexico Vs England Live:10 खिलाड़ियों से खेल रही इंग्लैंड ने 3-1 की बनाई बढ़त, बाहर होने की कगार पर मेक्सिको – Mexico Vs England Live Fifa World Cup 2026 Today Football Match Result Updates

Leave a Comment