लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Top News:sbi से करार खत्म कर सकता है राम मंदिर ट्रस्ट; ट्रंप बोले- नेतन्याहू जानते हैं बॉस कौन है; सुर्खियां – Top Headlines Today Important And Big News Stories Of 5 July 2026 Updates On Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत

Updated Sun, 05 Jul 2026 05:57 AM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उनसे व्हाइट हाउस में मुलाकात का अनुरोध किया है और दोनों के संबंध अच्छे हैं। उधर, राम मंदिर ट्रस्ट चढ़ावा विवाद के बाद एसबीआई के साथ उसके वित्तीय प्रबंधन में बड़े बदलाव पर विचार कर रहा है। वहीं, पूरे देश में मानसून पहुंच चुका है, जबकि 20 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी है। महिला आरक्षण और परिसीमन के लिए केंद्र सरकार संसद में दो-तिहाई बहुमत जुटाने की कोशिश तेज कर रही है। खेल जगत की बात करें तो फीफा विश्व कप में मोरक्को ने कनाडा को हराकर लगातार दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ को बंद घरों और बदले पतों जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के बावजूद देश के 166 बड़े जलाशयों में केवल 26 प्रतिशत पानी ही भर पाया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से छह देशों के दौरे पर रवाना होंगे, जहां द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत करेंगे। महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में आज इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगे। वहीं, ईरान में सर्वोच्च नेता रहे अली खामेनेई के जनाजे के बीच राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया, जबकि रेजा पहलवी ने पूरे आयोजन को ‘प्रचार का तमाशा’ बताया। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-




top headlines today important and big news stories of 5 july 2026 updates on amar ujala

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और इस्राइली पीएम नेतन्याहू
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI


‘नेतन्याहू जानते हैं, बॉस कौन है’: ट्रंप बोले- इस्राइली प्रधानमंत्री ने किया व्हाइट हाउस में मुलाकात का अनुरोध

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने व्हाइट हाउस में उनसे मुलाकात का अनुरोध किया है। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों नेताओं के बीच अच्छे संबंध हैं और नेतन्याहू जानते हैं कि बॉस कौन है। एक्सियोस को दिए फोन इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, “हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं। (नेतन्याहू) जानते हैं कि बॉस कौन है।” यहां उनका इशारा खुद की ओर था। पढ़ें पूरी खबर


top headlines today important and big news stories of 5 july 2026 updates on amar ujala

कल की बैठक अहम
– फोटो : अमर उजाला


चढ़ावा चोरी प्रकरण: एसबीआई से करार खत्म कर सकता है राम मंदिर ट्रस्ट, कल की बैठक में लिया जाएगा अंतिम निर्णय

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट वित्तीय और प्रशासनिक व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है। सूत्रों के अनुसार ट्रस्ट का पूरा वित्तीय ढांचा पुनर्गठित किया जाएगा। इसके तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के साथ मौजूदा व्यवस्था समाप्त कर ट्रस्ट के खातों को किसी अन्य सरकारी अथवा निजी बैंक में स्थानांतरित करने के प्रस्ताव पर भी विचार चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक ट्रस्ट अब चढ़ावे की गिनती, लेखा-जोखा और वित्तीय प्रबंधन पूरी तरह पेशेवर व्यवस्था के तहत संचालित करना चाहता है। इसके लिए स्थायी चार्टर्ड अकाउंटेंट, मैनेजमेंट ग्रेजुएट, सेवानिवृत्त बैंक अधिकारियों और अनुभवी बैंक कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर


top headlines today important and big news stories of 5 july 2026 updates on amar ujala

पूरे देश में पहुंचा मानसून
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI


पूरे देश में पहुंचा मानसून: 20 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान की संभावना, दिल्ली-NCR के लिए यलो अलर्ट जारी

मानसून देश के सभी राज्यों में पहुंच चुका है। गुजरात में शुक्रवार रात और शनिवार सुबह तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। गुजरात के मेंडरडा इलाके में समधियाला गांव के पास बाढ़ के पानी में चार गाड़ियां फंस गईं, जिसमें से 19 लोगों का बचाया गया। महाराष्ट्र के भिवंडी में बाजार में करीब 3 फीट तक पानी भर गया। दुकानें बंद हो गईं। लोग कमर तक डूबकर सड़क पार कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर


top headlines today important and big news stories of 5 july 2026 updates on amar ujala

संसद
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक


क्या है BJP की रणनीति?: संसद में दो तिहाई बहुमत के लिए मोदी सरकार ने लगाया जोर, अब NCP पवार के बागियों पर नजर

महिला आरक्षण और परिसीमन के लिए संसद के दोनों सदनों में जरूरी दो तिहाई बहुमत हासिल करने के लिए मोदी सरकार ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। इस क्रम में तृणमूल, शिवसेना यूबीटी में हुई टूट से उत्साहित भाजपा की निगाहें अब एनसीपी (पवार) पर है। माना जा रहा है कि इस महीने के तीसरे सप्ताह में शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले शरद पवार गुट के छह सांसद एनसीपी (अजित) का दामन थाम सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सुभाष घई ने याद की प्रधानमंत्री मोदी से 17 साल पुरानी मुलाकात; एयरपोर्ट के पास मांगी थी जमीन; मिला था ये जवाब – When Subhash Ghai Met Then Gujarat Chief Minister Narendra Modi Director Remembers Pm Modi Encouraging Words

Vande Mataram:कांग्रेस के फैसले पर भाजपा का हमला, सुधांशु त्रिवेदी बोले- क्या पार्टी राष्ट्र से ऊपर हो गई? – Vande Mataram Row Why Did Congress Decide To Sing Only Two Stanzas? Bjp Attacks Partys Stand

Drug Smuggler Arrested:नशा तस्करी में राष्ट्रीय स्तर का पूर्व पहलवान श्योराण गिरफ्तार, दिल्ली में दबोचा गया – Former National-level Wrestler Turned Drug Smuggler Arrested After Three Years Manhunt

Duleep Trophy:बीसीसीआई ने क्यों बदला दलीप ट्रॉफी के फाइनल का वेन्यू, बंगलूरू से चेन्नई शिफ्ट करने की क्जह? – Duleep Trophy Final Moved From Centre Of Excellence In Bengaluru To Chennai Know

झारखंड परीक्षा विवाद:एक तरफ आंदोलन की जीत, दूसरी तरफ नौकरी का संकट; सफल अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट का किया रुख – Jharkhand-jssc-cgl-exam-cancellation-successful-candidates-high-court

Mp:सातवीं के छात्र की हरकत से छह छात्राओं ने पीना पड़ी पेशाब, प्राचार्य बोले- मुंह खराब हो गया तो टॉफी खा लो – Ghatavada Government School Is Shamed, Six Girl Students Drank Toilet Water

Leave a Comment