लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार को लेकर पूरे देश और दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं. इस समय सबसे बड़ा सवाल यह है कि उनके जनाजे की नमाज कौन पढ़ाएगा और क्या नए सुप्रीम लीडर मोज्तबा खामेनेई इस समारोह में शामिल होंगे. अली खामेनेई के बाद उनके बेटे मोज्तबा खामेनेई को नई जिम्मेदारी दी गई है. सुप्रीम लीडर बनने के बाद से वह सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं. ऐसे में लोगों के बीच यह चर्चा तेज है कि क्या वह अपने पिता के अंतिम संस्कार में पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखाई देंगे.

पिछले हफ्ते अंतिम संस्कार आयोजन समिति के सचिव अली अकबर पोरजमशीदियन ने कहा था कि मोज्तबा खामेनेई की मौजूदगी को लेकर फैसला बाद में लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस बारे में आधिकारिक घोषणा आर्म्ड फोर्स के कमांडर-इन-चीफ और सुप्रीम लीडर के कार्यालय की ओर से की जाएगी. एक और बड़ा सवाल जनाजे की नमाज को लेकर है. शिया परंपरा में जनाजे की नमाज पढ़ाना सिर्फ धार्मिक जिम्मेदारी नहीं होती, बल्कि इसका राजनीतिक महत्व भी बहुत बड़ा माना जाता है. इसलिए यह फैसला बेहद अहम माना जा रहा है

ये भी पढ़ें: Ali Khamenei Funeral: अयातुल्ला अली खामेनेई के साथ 14 महीने की पोती की भी आखिरी विदाई, सुप्रीम लीडर के साथ रखे फैमिली के ताबूत

रूहोल्लाह खुमैनी के निधन पर किसने जनाजे की नमाज अदा की थी?

इतिहास पर नजर डालें तो 1989 में जब रूहोल्लाह खुमैनी का निधन हुआ था, तब उनके उत्तराधिकारी ने जनाजे की नमाज नहीं पढ़ाई थी. उस समय शिया धर्मगुरु मोहम्मद रजा गोलपायगानी ने यह जिम्मेदारी निभाई थी. इसी वजह से माना जा रहा है कि इस बार भी किसी बड़े शिया धर्मगुरु यानी ग्रैंड अयतुल्ला द्वारा जनाजे की नमाज पढ़ाई जा सकती है. फिलहाल पूरे ईरान में अंतिम संस्कार से जुड़ी तैयारियां जारी हैं और लोगों की नजरें आने वाले आधिकारिक ऐलान पर टिकी हुई हैं.

ये भी पढ़ें: खामेनेई के अंतिम संस्कार पर डोनाल्ड ट्रंप का तंज, कहा- ‘हमने ईरान को एक हफ्ते की मोहलत दी क्योंकि…’

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘मैडम सो रही हैं’, 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन

मसूद अजहर से हाफिज सईद के करीबियों तक… PAK में बैठे आतंकियों की भारत ने तोड़ी कमर, कौन हैं 23 नाम, जो टेररिस्ट हुए घोषित

‘हमारे ऊपर से प्रतिबंध हटाओ, हम करते हैं मदद’, गर्मी से उबला यूरोप तो ईरान ने फ्रांस-इटली-ब्रिटेन को दिया बड़ा ऑफर

‘होर्मुज को अखाड़ा न बनाएं, नहीं तो…’, UK और फ्रांस पर भड़का ईरान, दे डाली खुली धमकी

पाक डिप्टी पीएम इशाक डार के रिश्तेदार की घिनौनी करतूत, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप के बाद वसूली 1 लाख डॉलर की फिरौती!

खामेनेई को सऊदी अरब ने दी श्रद्धांजलि, कुरान की जिन पंक्तियों को पढ़ा उसपर क्यों हो रहा विवाद

Leave a Comment