लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

रूसी तेल टर्मिनल पर यूक्रेन का हमला:जेलेंस्की ने कहा- दुश्मन के युद्ध मशीन को कर रहे कमजोर, क्या बोले पुतिन? – Ukrainian Drones Hit St Petersburg Oil Terminal In Latest Long-range Attack On Russia

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में यूक्रेन ने एक बार फिर रूस के ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाया है। शनिवार को यूक्रेनी ड्रोन हमले में रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर सेंट पीटर्सबर्ग के एक तेल टर्मिनल पर हमला हुआ। रूसी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह हमला शहर के कीरोव्स्की जिले में हुआ, जहां बाल्टिक सागर के किनारे तेल टर्मिनल स्थित है। सेंट पीटर्सबर्ग के गवर्नर अलेक्जेंडर बेगलोव के मुताबिक, रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने शहर और आसपास के इलाकों में 72 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए। हालांकि तेल टर्मिनल को नुकसान पहुंचा है, लेकिन अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें- US: ‘खामेनेई के जनाजे के लिए ईरान को दिया वीक ऑफ’, ट्रंप ने सेना का भी किया जिक्र, बाइडन पर क्या आरोप लगाए?

रूस की युद्ध मशीन को कमजोर कर रहे हैं- जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इस हमले को रूस के खिलाफ ‘लॉन्ग-रेंज सैंक्शंस’ यानी लंबी दूरी की कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी सेना ने केवल तेल टर्मिनल ही नहीं, बल्कि सेंट पीटर्सबर्ग के पास स्थित क्रोनश्टाट द्वीप पर मौजूद एक अहम सैन्य ठिकाने को भी निशाना बनाया। जेलेंस्की ने कहा कि रूस की तेल अवसंरचना से मिलने वाला पैसा उसकी युद्ध मशीन को मजबूत करता है, इसलिए ऐसे ठिकानों पर हमले किए जा रहे हैं।

रूस में बढ़ा ईंधन संकट

यूक्रेन पिछले कई महीनों से रूस के तेल डिपो, रिफाइनरी और ईंधन भंडारण केंद्रों पर लगातार ड्रोन हमले कर रहा है। इन हमलों की वजह से रूस के कई हिस्सों में ईंधन आपूर्ति प्रभावित हुई है और सरकार पर दबाव बढ़ा है। सेंट पीटर्सबर्ग के इसी इलाके पर जून महीने में भी हमला हुआ था।

क्रीमिया में भी हमला

इसके साथ ही रूस के कब्जे वाले क्रीमिया में भी शनिवार को यूक्रेन के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 10 साल के एक बच्चे सहित दो अन्य लोग घायल हुए। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, लगातार हमलों के कारण कई जगहों पर आम लोगों के लिए पेट्रोल की बिक्री भी रोकनी पड़ी है।

यूक्रेनी हमलों पर क्या बोले पुतिन?

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के ऊर्जा ठिकानों पर हो रहे हमलों को गंभीर नहीं बताते हुए कहा है कि रूस अपने सैन्य अभियान को तब तक जारी रखेगा, जब तक उसके लक्ष्य पूरे नहीं हो जाते। उनका कहना है कि यूक्रेन ऐसे हमले करके युद्ध के मैदान में अपनी कमजोर स्थिति से ध्यान हटाना चाहता है।

यह भी पढ़ें- Geopolitics: पश्चिम एशिया में मध्यस्थता पर भारतीय राजदूत बोले- भारत और PAK की तुलना अनुचित, देश खुद करें फैसला

रूस ने कोस्त्यांतिनिव्का पर कब्जे का किया दावा

इस बीच पुतिन ने शुक्रवार को यूक्रेन युद्ध का संचालन कर रहे सैन्य मुख्यालय का दौरा किया। वहां उन्हें कोस्त्यांतिनिव्का शहर पर कब्जे की जानकारी दी गई। पुतिन ने इसे बड़ी रणनीतिक सफलता बताया और कहा कि इससे स्लोवियांस्क और क्रामातोर्स्क जैसे अहम शहरों तक पहुंच आसान होगी। हालांकि यूक्रेन ने रूस के इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है। यूक्रेनी सेना के प्रवक्ता मेजर आंद्रिय कोवालेव ने कहा कि रूस गलत जानकारी फैला रहा है और उसकी सेना अभी तक शहर पर कब्जा नहीं कर सकी है।

बेलगोरोद और जापोरिज्जिया भी बने निशाना

रूस के सीमावर्ती शहर बेलगोरोद में भी रातभर हुए यूक्रेनी ड्रोन हमलों के बाद बड़े पैमाने पर बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं, रूस के हमले में यूक्रेन के जापोरिज्जिया क्षेत्र में रिहायशी इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं, जिसमें दो बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गए।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Delhi Accident:मध्य दिल्ली में दो कारों की टक्कर, दो विधायक समेत छह घायल, पुलिस ने शुरू की जांच – Two Cars Collide In Central Delhi Six Injured Including Two Mlas

Miss Universe India 2026:उर्वशी रौतेला को नई विजेता का इंजतार, सेलिना जेटली ने कहा- अपना अच्छा वर्जन बनें – Urvashi Rautela To Celina Jaitly And Rhea Sangha Share Vision At Miss Universe India 2026

बांग्लादेश में हिंदू परिवार की हत्या:वारदात के बाद घर में ही नहाए और खाया-पीया, छह घंटे बाद आरोपी हुए फरार – Murder Of Hindu Family In Bangladesh: After Crime, Accused Bathed And Ate Inside House; Fled After 6 Hrs

वही पहाड़ी, वही चट्टान और चली गई जान:एक साल पहले बच गया था युवक, Iphone की जिद्द में उजड़ गया पूरा परिवार! – Maharashtra Teen Same Cliff Suicide Attempt Iphone Emi Dispute Family Death

Rohullah Mehdi:ड्रग केस में गिरफ्तार हुआ यह अभिनेता, शाहिद कपूर के साथ कर चुका है काम; पुलिस ने शुरू की जांच – Rohullah Mehdi Who Worked In Shahid Kappor Film Deva Arrested In Drug Trafficking Case

Ind Vs Sl:क्या बीमारी की वजह से बाहर हुए कुलदीप यादव या कोई और थी वजह? कोच कोटक ने बताई पूरी सच्चाई – Kuldeep Yadav Out Of Second Test Due To Viral Fever, Says Sitanshu Kotak

Leave a Comment